Rewari Ki Aawaj

Rewari Ki Aawaj Follow this page for latest news updates in your region. Share our news as much as you.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा।
25/07/2026

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा।

रेवाड़ी जिले के जाड़रा क्षेत्र में हरे पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। वन विभाग ने इस माम...
15/07/2026

रेवाड़ी जिले के जाड़रा क्षेत्र में हरे पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। वन विभाग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए वन अपराध रिपोर्ट (FOR) दर्ज कर ली है तथा पेड़ों की कटाई में प्रयुक्त बताई गई JCB मशीन को जब्त कर लिया। विभागीय दस्तावेजों के अनुसार भारतीय वन अधिनियम, 1927 के तहत दो व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है, जिनमें वर्तमान ब्लॉक समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र खोला का नाम भी शामिल है। मामले की जांच जारी है।

वन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 13 जुलाई 2026 को विभाग को सूचना मिली कि रेवाड़ी–महेंद्रगढ़ मार्ग पर जाड़रा क्षेत्र में सड़क किनारे लगे हरे पेड़ों की JCB मशीन की सहायता से कटाई की जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण के दौरान कथित रूप से कटाई में प्रयुक्त JCB मशीन (HR-36 AU-4966) को जब्त कर लिया।

वन विभाग द्वारा तैयार की गई वन अपराध रिपोर्ट में भारतीय वन अधिनियम, 1927 की संबंधित धाराओं के उल्लंघन का उल्लेख किया गया है। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार दो व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।

शिकायत में लगाए गए गंभीर आरोप

मामले से संबंधित शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सड़क किनारे लगे करीब 34 हरे पेड़ों को JCB मशीन की सहायता से काट दिया गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि मौके पर पहुंचने तक कई पेड़ों को नुकसान पहुंचाया जा चुका था। शिकायत में इसे पर्यावरण संरक्षण संबंधी नियमों के विपरीत बताते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका की जांच तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग भी की है।

जब्त JCB सुपुर्दगी पर छोड़ी गई

वन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार कार्रवाई के दौरान जब्त की गई JCB मशीन को बाद में निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत संबंधित व्यक्ति को सुपुर्द कर दिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मशीन की सुपुर्दगी का अर्थ यह नहीं है कि मामला समाप्त हो गया है। वन अपराध रिपोर्ट और जांच की प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी तथा अंतिम निर्णय सक्षम प्राधिकारी द्वारा लिया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण पर उठे सवाल

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब हरियाणा सरकार मानसून के दौरान बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चला रही है और हरित क्षेत्र बढ़ाने पर जोर दे रही है। ऐसे में हरे पेड़ों की कथित कटाई की घटना ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि यदि जांच में बिना अनुमति हरे पेड़ों की कटाई की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

जांच जारी

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान अन्य तथ्य या अन्य व्यक्तियों की भूमिका सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अंतिम निर्णय जांच पूरी होने और सक्षम प्राधिकारी द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद ही लिया जाएगा।

15/07/2026

BREAKING
रेवाड़ी में पेड़ से टकराई प्राइवेट बस:एक की मौत, 11 घायल; 30 सवारियों से भरी बस कोसली जा रही थी
रेवाड़ी5 मिनट पहले

एक की मौत, 11 घायल; 30 सवारियों से भरी बस कोसली जा रही थी|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskar
रेवाड़ी में कोसली-टूमना रोड पर पेड़ से टकराई प्राइवेट बस।
रेवाड़ी से कोसली आ रही यात्रियों से भरी एक निजी बस बुधवार को कोसली-टूमना रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत कोसली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

मृतक की पहचान बालधन गांव निवासी दीपचंद (87) के तौर पर हुई है। बस में करीब 30 यात्री सवार थे।

घायलों को कोसली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - Dainik Bhaskar
घायलों को कोसली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों में ये शामिल

घायलों में रेवाड़ी निवासी शिवम, रामपुरी निवासी प्रहलाद, बालधन खुर्द निवासी दीपक, राजस्थान निवासी अनुष्का, सुरहेली निवासी बस्तीराम, बेरली खुर्द निवासी अधिवक्ता सावंत, नयागांव निवासी धर्मपाल और बीरमती, टूमना निवासी कोमल, मनीषा तथा राजाराम शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव बूढ़पुर में अमृत सरोवर व बायोडायवर्सिटी पार्क का शिलान्यास #हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिं...
26/06/2026

गांव बूढ़पुर में अमृत सरोवर व बायोडायवर्सिटी पार्क का शिलान्यास #हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह #संबोधित करते हुए

BIG BREAKINGRewari Haryana
09/06/2026

BIG BREAKING
Rewari Haryana

28/05/2026

तेज हवा तूफान के साथ बारिश ओला वृष्टि रेवाड़ीहरियाणा

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव परिणाम
13/05/2026

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव परिणाम

Haryana New MAp
15/03/2026

Haryana New MAp

रेवाड़ी में अवैध निर्माणों पर चला पीला पंजा.जिला नगर योजनाकार द्वारा मंगलवार को राजस्व सम्पदा कालूवास नजदीक गोकलगढ़ बाईप...
14/03/2026

रेवाड़ी में अवैध निर्माणों पर चला पीला पंजा.
जिला नगर योजनाकार द्वारा मंगलवार को राजस्व सम्पदा कालूवास नजदीक गोकलगढ़ बाईपास पर बिना अनुमति के बन रहे अवैध निर्माणों पर तोड़फोड़ की कार्यवाही अमल में लाई गई।
जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त डयूटी मैजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्यवाही अमल में लाई गई।
जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अनुरोध किया है कि निय्त्रिरत क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करे तथा प्लाट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस कालोनी की वैधता बारे सुनिश्चित करें। ताकि विभागीय कार्यवाही एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लेवें।
अवैध कालोनी काटने वाले प्रोपर्टी डीलर आमजन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं।

Address

Rewari

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rewari Ki Aawaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share