THDC Ladies Welfare Association

THDC Ladies Welfare Association We intend to associate with all like minded ladies of THDCIL family to interact and communicate to do something meaningful.

टी एच डी सी लेडीज वेलफेयर एसोसिएशन तेजस्विनी ऋषिकेश द्वारा अगस्त माह में जन्मे सभी सदस्यों को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामन...
06/08/2026

टी एच डी सी लेडीज वेलफेयर एसोसिएशन तेजस्विनी ऋषिकेश द्वारा अगस्त माह में जन्मे सभी सदस्यों को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की जाती हैं।
जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
ईश्वर करे आने वाले साल में आपके सारे सपने पूरे हो। आपका हर पल खुशियों से भरा रहे यही कामना करते हैं।
आपके जीवन का हर पल उत्साह और आनंद से परिपूर्ण हो।

टी एच डी सी लेडीज वेलफेयर एसोसिएशन तेजस्विनी ऋषिकेश, के वार्षिक उत्सव के प्रतिभागियों को उनकी प्रस्तुति,योगदान एवं उत्सा...
05/08/2026

टी एच डी सी लेडीज वेलफेयर एसोसिएशन तेजस्विनी ऋषिकेश, के वार्षिक उत्सव के प्रतिभागियों को उनकी प्रस्तुति,योगदान एवं उत्साह को सम्मानित करने के लिएपरम आदरणीय, M.D ma'am द्वारा दिनांक 28.07.2026को एक get -together का आयोजन किया गया।जिसमें CTO ma'am, ED project ma'am एवं CGM HR ma'am भी उपस्थित रहीं।
सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया तथा साथ ही नव निर्मितकमेटी के सदस्यों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसमें सदस्यों को उनके उज्जवल भविष्य के लियेहार्दिक शुभकानाएं दी गई तथा उन्हें एक पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया गया।तत्पश्चात पुरानी कमेटी के सदस्यों का विदाई समारोह सम्मान पूर्वक आयोजित किया गया। कमेटी के सदस्यों ने पूरे वर्ष भर पूरीलगन एवं निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन एवं अमूल्य योगदान देतेहुए वर्ष भर सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न किया
कमेटी के सदस्यों को उनकी मेहनत एवं सफल उपलब्धि के लिए एक पौधा तथा उपहार यादगार स्वरूप भेंट किया गया स्वागत किया गया सभी सदस्यों की मेहनत और निष्ठा हमारे लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगी।💐

Fun continues.....
04/08/2026

Fun continues.....

टीएचडीसी लेडीज वेलफेयर एसोसिएशन ‘तेजस्विनी’, ऋषिकेश द्वारा दिनांक 26.07.2026 को मुख्य अतिथि आदरणीय MD Sir एवं आदरणीया मु...
04/08/2026

टीएचडीसी लेडीज वेलफेयर एसोसिएशन ‘तेजस्विनी’, ऋषिकेश द्वारा दिनांक 26.07.2026 को मुख्य अतिथि आदरणीय MD Sir एवं आदरणीया मुख्य संरक्षिका मैडम की गरिमामयी उपस्थिति में वार्षिक उत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर CTO Sir and Mam, ED (projects) Sir and Mam, एवम HR (Head)sir and mamसहित तेजस्विनी परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की थीम ‘नवरस’ रही

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात् श्रृंगार रस से नवरस की मनमोहक यात्रा प्रारंभ हुई। भारतीय साहित्य, संगीत, नृत्य एवं नाट्य परंपरा में नवरस मानव भावनाओं की नौ प्रमुख अभिव्यक्तियों का प्रतीक है। प्रत्येक रस के स्थायी भाव को प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के माध्यम से अत्यंत प्रभावशाली एवं हर्षोल्लासपूर्ण ढंग से मंच पर साकार किया।

कार्यक्रम के दौरान ऑडियो-विजुअल आधारित रोचक खेल एवं क्विज़ का भी आयोजन किया गया, जिनका सभी सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया। विभिन्न खेलों के विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। इसके पश्चात सभी ने साथ मिलकर स्वादिष्ट स्नैक्स एवं लंच का आनंद लिया।
टीएचडीसी लेडीज वेलफेयर एसोसिएशन ‘तेजस्विनी’ की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग एवं सहभागिता के लिए आप सभी का हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद। 🙏

टीएचडीसी लेडीज़ वेलफेयर एसोसिएशन 'तेजस्विनी', ऋषिकेश द्वारा दिनांक 15.07.2026 को लेडीज़ क्लब के नव-निर्मित कक्ष में आउट ...
17/07/2026

टीएचडीसी लेडीज़ वेलफेयर एसोसिएशन 'तेजस्विनी', ऋषिकेश द्वारा दिनांक 15.07.2026 को लेडीज़ क्लब के नव-निर्मित कक्ष में आउट हाउसेज़ में निवासरत बच्चों के साथ इस सत्र के वेलफेयर कार्यक्रम का समापन समारोह गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा प्रस्तुत मधुर ईश्वर वंदना से हुआ। इसके उपरांत बच्चों ने हमारी आदरणीय मुख्य संरक्षिका मैडम के सम्मान में एक मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिसने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से उपस्थित सभी अतिथियों का हृदय जीत लिया।

इस अवसर पर विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा कि आउट हाउसेज़ में रहने वाले कुछ बच्चों ने स्वयं प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए अन्य बच्चों को नृत्य का उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान किया। उनकी इस सराहनीय लगन, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण की प्रशंसा करते हुए हमारी मुख्य संरक्षिका मैडम ने प्रशिक्षक बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप नकद पुरस्कार प्रदान किए। तत्पश्चात बच्चों ने अपने मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर अपनी अद्भुत प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का सुंदर प्रदर्शन किया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को स्वादिष्ट स्नैक्स एवं आकर्षक उपहार वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

इसके पश्चात प्रत्येक माह की भांति तेजस्विनी की मासिक सामान्य सभा का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ पारंपरिक तेजस्विनी गीत से हुआ। तत्पश्चात हमारी प्रिय सखियों श्रीमती वंदना कंसल एवं श्रीमती गीता सरियाल के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

हमारी आदरणीय मुख्य संरक्षिका मैडम ने दोनों सखियों के उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए उन्हें sash पहनाकर उनका सम्मान किया एवम स्मृति-चिह्न स्वरूप एक पौधा एवं उपहार भेंट किया। इस अवसर पर क्लब की कई सदस्याओं तथा श्रीमती वंदना कंसल एवम श्रीमती गीता सरियाल ने तेजस्विनी परिवार के साथ बिताए अपने मधुर एवं अविस्मरणीय अनुभव साझा किए, जिन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम में सदस्याओं के लिए मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी स्नेह, हँसी-खुशी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण का भरपूर आनंद लिया। स्वादिष्ट स्नैक्स के साथ यह मिलन और भी यादगार बन गया।

अंत में, प्रत्येक माह की परंपरा का निर्वहन करते हुए जुलाई माह में जन्मी सखियों का जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस प्रकार स्नेह, सेवा, सम्मान एवं आनंद से परिपूर्ण यह आयोजन सभी के लिए अनेक सुंदर एवं अविस्मरणीय स्मृतियाँ संजोकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

टी एच डी सी लेडीज वेलफेयर एसोसिएशन तेजस्विनी ऋषिकेश द्वारा जुलाई माह में जन्मे सभी सदस्यों को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामन...
06/07/2026

टी एच डी सी लेडीज वेलफेयर एसोसिएशन तेजस्विनी ऋषिकेश द्वारा जुलाई माह में जन्मे सभी सदस्यों को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की जाती हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन खुशियों, सफलता , अच्छे स्वास्थ्य और प्रेम से हमेशा भरा रहे। हर नया दिन आपके लिए नई उम्मीद और नई खुशियां लेकर आए।

टीएचडीसी लेडीज वेलफेयर एसोसिएशन 'तेजस्विनी', ऋषिकेश द्वारा दिनांक 26 जून 2026 को जून माह की बैठक आयोजित की गई! हमारी प्र...
29/06/2026

टीएचडीसी लेडीज वेलफेयर एसोसिएशन 'तेजस्विनी', ऋषिकेश द्वारा दिनांक 26 जून 2026 को जून माह की बैठक आयोजित की गई!
हमारी प्रिय सखी श्रीमती कल्पना चौहान जी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत तेजस्विनी गीत से हुई। इस अवसर पर क्लब की मुख्य संरक्षिका ने श्रीमती कल्पना चौहान को एक sash पहना कर, उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दीं। स्मृति-चिह्न के रूप में उन्हें एक पौधा एवं उपहार भेंट किया गया।

क्लब की कई सदस्यों ने श्रीमती चौहान के साथ बिताए गए अपने खूबसूरत और यादगार पलों को साझा किया, जिसने पूरे वातावरण को भावुक बना दिया।

इसके बाद मुख्य संरक्षिका द्वारा लेडीज क्लब के नव-निर्मित कक्ष का उद्घाटन किया गया, जिसे सभी ने केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया।

कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने तंबोला एवं अन्य मनोरंजक खेलों का भरपूर आनंद लिया। स्वादिष्ट स्नैक्स एवं मिठाइयों का भी सभी ने आनंद उठाया। साथ ही, प्रत्येक माह की तरह इस बार भी जून माह में जन्मी सदस्यों का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

स्नेह, आत्मीयता और खुशियों से भरपूर यह कार्यक्रम सभी के लिए यादगार बन गया।

"नव हृदय मिले,नव पुष्प खिले,नव कलियों का श्रृंगार मिले,जन्मदिवस के शुभ अवसर पर स्वर्ण लुटाते सूरज का सम्मान मिले"टी एच ड...
08/06/2026

"नव हृदय मिले,नव पुष्प खिले,
नव कलियों का श्रृंगार मिले,जन्मदिवस के शुभ अवसर पर स्वर्ण लुटाते सूरज का सम्मान मिले"
टी एच डी सी लेडीज वेलफेयर एसोसिएशन तेजस्विनी ऋषिकेश द्वारा जून माह में जन्मे सभी सदस्यों को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की जाती हैं।
जन्मदिन की हार्दिक बधाई ईश्वर करे आने वाले साल में आपको अच्छी सेहत, प्यार और आपकी सारी दिली ख्वाहिशे पूरी हो।
आपके जीवन का हर पल आनंद, उत्साह और सकारात्मकता से परिपूर्ण हो।

टी एच डी सी लेडीज वेलफेयर एसोसिएशन तेजस्विनी ऋषिकेश द्वारा दिनांक 26 05 2026 को प्रत्येक माह की भांति इस माह भी क्लब की ...
28/05/2026

टी एच डी सी लेडीज वेलफेयर एसोसिएशन तेजस्विनी ऋषिकेश द्वारा दिनांक 26 05 2026 को प्रत्येक माह की भांति इस माह भी क्लब की मीटिंग आयोजित की गई।जिसमें हमारी प्रिय सखी श्रीमती रेखा कोठारी का विदाई समारोह आयोजित किया गया।श्रीमती कोठारी को सैशे पहनाकर उनका स्वागत किया गया ।तत्पश्चात उन्हें एक पौधा एवं उपहार यादगार स्वरूप भेंट किया गया।
सम्मानित CMD ma'am ने सखी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। क्लब के मेंबर्स तथा कमेटी मेंबर्स ने भी हमारी प्यारी सखी के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त कर माहौल को भावुक कर दिया।
श्रीमती कोठारी ने भी क्लब के साथ बिताए गए अपने स्वर्णिम पलों को साझा कर सबको भावुक कर दिया।
क्लब के सदस्यों ने तंबोला तथा मज़ेदार गेम्स का आनंद उठाया।
प्रत्येक माह की भांती इस माह भी मई माह में जन्मी सखियों का जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। सभीं सदस्यों ने स्वादिष्ट स्नैक्स का आनंद उठाया

टी एच डी सी लेडीज वेलफेयर एसोसिएशन तेजस्विनी ,ऋषिकेश  मई माह में जन्मे सभी सखियों कोजन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बध...
10/05/2026

टी एच डी सी लेडीज वेलफेयर एसोसिएशन तेजस्विनी ,ऋषिकेश मई माह में जन्मे सभी सखियों कोजन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हैं। आपको खुशियों से भरा दिन और आनंद से भरा साल मुबारक हो।
आपके सभी सपने पूरे हो।💐

Address

THDC India Limited, Pragatipuram, By Pass Road
Rishikesh
249201

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when THDC Ladies Welfare Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share