Jai Maa Ganga News

Jai Maa Ganga News Sachi raha sachi khbar

03/08/2026

*बस अड्डे पर अमृत कक्ष का शुभारंभ, महिलाओं एवं किशोरियों को मिली सम्मानजनक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सुविधा*

*जिलाधिकारी ने बस अड्डे का किया व्यापक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराज़गी; पेयजल, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के दिए निर्देश*

महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को प्राथमिकता देते हुए जनपद पौड़ी गढ़वाल में महिला हितैषी सुविधाओं का विस्तार किया गया है। सोमवार को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जनपद मुख्यालय स्थित बस अड्डे पर बाल विकास विभाग द्वारा निर्मित अमृत कक्ष (फीडिंग रूम) का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने बस अड्डे की व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण कर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

*

*मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, महाबगढ़ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण**जिलाधिकारी के निर्देशन में होगा कार्यों का क्रि...
02/08/2026

*मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, महाबगढ़ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण*

*जिलाधिकारी के निर्देशन में होगा कार्यों का क्रियान्वयन, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र स्थित महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य को शासन से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। इससे मंदिर परिसर के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा तथा यमकेश्वर क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नयी दिशा मिलेगी।

*

*जिला चिकित्सालय पौड़ी में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 451 मरीजों ने लिया निःशुल्क उपचार**विशेषज्ञ चिकित्सकों ...
01/08/2026

*जिला चिकित्सालय पौड़ी में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 451 मरीजों ने लिया निःशुल्क उपचार*

*विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण, जांच एवं दवाओं की दी सुविधा*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सेवा, सुशासन और समर्पण के संकल्प के अंतर्गत जिला चिकित्सालय पौड़ी में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 451 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में हड्डी रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी), फिजिशियन तथा महिला रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया और निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं।

------------राष्ट्रीय अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में एम्स ऋषिकेश द्वारा राष्ट्रीय अंगदान माह मनाया गया। इस दौरान अंगदान के ...
01/08/2026

------------
राष्ट्रीय अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में एम्स ऋषिकेश द्वारा राष्ट्रीय अंगदान माह मनाया गया। इस दौरान अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

संस्थान के अंग प्रत्यारोपण विभाग द्वारा 16वें राष्ट्रीय अंगदान माह के अवसर पर जन जागरूकता के कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान की शुरूआत रेडियो ऋषिकेश 90.0 एफएम पर आयोजित विशेष कार्यक्रम से हुई।
संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने आकाशवाणी के माध्यम से अंगदान के महत्व, इससे जुड़े मिथकों एवं भ्रांतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। उधर नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए अंगदान जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

01/08/2026


‎*📝 🛕लोक संस्कृति विशेष🛕 📝*

‎*देवीथात का गोठी मेला: जहां सदियों पुरानी आस्था, देव परंपरा और प्रकृति का होता है अद्भुत संगम*


‎पूर्व सैनिक एवं ग्राम प्रधान भटवाड़ी सुनील सेमवाल ने बताया कि इस वर्ष यह मेला 31 जुलाई को गोठी मेले का आयोजन पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। मेले में पट्टी ईडवालस्यूँ, जौनपुर क्षेत्र तथा दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माँ गौरजा और भगवान नागराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि अपनी अनूठी लोक परंपराओं, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता के कारण यह मेला वर्षों से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बना हुआ है तथा नई पीढ़ी भी बढ़-चढ़कर इसमें भागीदारी निभा रही है।

‎प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से भी देवीथात का महत्व अत्यंत विशिष्ट है। यहां से भगवान नागराज के सिद्धधाम नागटिब्बा और कोट श्रीकोट के दिव्य दर्शन होते हैं। देवदार, बांज और बुरांश के घने जंगलों से घिरा यह देवस्थल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति के साथ हिमालयी प्रकृति की अनुपम छटा का भी साक्षी बनाता है।

‎बदलते समय के साथ आधुनिकता का प्रभाव भले ही बढ़ रहा हो, लेकिन देवीथात का गोठी मेला आज भी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, लोकसंस्कृति और देव परंपराओं से जोड़ने का माध्यम बना हुआ है। यह मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की उस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत दस्तावेज है, जिसे स्थानीय समाज ने सदियों से अपनी आस्था, परंपराओं और सामूहिक सहभागिता के बल पर आज तक सुरक्षित रखा है।

01/08/2026


‎ lलोक संस्कृति विशेष

‎*देवीथात का गोठी मेला: जहां सदियों पुरानी आस्था, देव परंपरा और प्रकृति का होता है अद्भुत संगम*

विकासखंड जौनपुर के अंतर्गत तहसील नैनबाग की पट्टी ईडवालस्यूँ स्थित प्राचीन देवस्थल देवीथात में श्रावण मास की 15 गते आयोजित होने वाला गोठी मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की लोकआस्था, सांस्कृतिक विरासत और सदियों पुरानी देव परंपरा का जीवंत प्रतीक है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को इस वर्ष भी स्थानीय लोगों ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया। क्षेत्र में इस मेले के साथ ही पर्व-त्योहारों के शुभारंभ की मान्यता भी जुड़ी हुई है।

‎लोकमान्यताओं के अनुसार प्राचीन देवस्थल देवीथात में माँ गौरजा का दिव्य निवास है, जबकि भगवान नागराज अपनी बहन माँ गौरजा से मिलने वर्ष में दो बार—बैसाख मास की द्वितीया तथा भाद्रपद में जन्माष्टमी के उपरांत—अपने सिद्धधाम नागटिब्बा से दिव्य घोड़ी पर सवार होकर यहां पहुंचते हैं। बुजुर्गों का कहना है कि पूर्वकाल में कई लोगों को इस दिव्य मिलन के दर्शन हुए थे। आज भी यह दिव्य परंपरा निरंतर जारी है, लेकिन इसके दर्शन किसी को नहीं हो पाते। यही आस्था इस देवस्थल को क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में विशिष्ट स्थान प्रदान करती है।

‎गोठी मेले की सबसे अनूठी परंपरा यह है कि क्षेत्र के ग्वाल-बाल बुग्याल में मिट्टी से भगवान नागदेवता का स्वरूप निर्मित कर उन्हें भगवान श्रीकृष्ण के रूप में श्रद्धापूर्वक पूजते हैं। इसके उपरांत केदार पाती, दही, मक्खन, धूप, दीप, पुष्प एवं प्रसाद अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, उत्तम कृषि, पशुधन की उन्नति और समस्त जनमानस के मंगल की कामना की जाती है। सदियों से चली आ रही यह लोक परंपरा आज भी उसी श्रद्धा, विश्वास और आत्मीयता के साथ निभाई जा रही है, जो इस मेले को उत्तराखंड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक विरासत का अद्वितीय प्रतीक बनाती है।

01/08/2026

  ऋषिकेश, गढ़वाल मण्डल विकास निगम के वरिष्ठ लेखाकार हरिश चन्द्र बहुगुणा आज 60 साल की आयु पूर्ण करने के उपरांत आज निगम .....

*मुख्यमंत्री के जन-जन तक पहुंचने के संकल्प को साकार कर रही चौपालें; जिलाधिकारी ने निर्मल ग्राम कठूड़ में किया ग्रामीणों ...
30/07/2026

*मुख्यमंत्री के जन-जन तक पहुंचने के संकल्प को साकार कर रही चौपालें; जिलाधिकारी ने निर्मल ग्राम कठूड़ में किया ग्रामीणों से संवाद, ग्रामीणों ने की उत्साहपूर्वक भागीदारी*

*गांव के समग्र विकास की सराहना, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के दिए निर्देश; आंगनबाड़ी, इंटर कॉलेज एवं आयुर्वेदिक चिकित्सालय का किया निरीक्षण*

*विद्यार्थियों से संवाद कर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता, उन्नत विज्ञान प्रयोगशाला और करियर काउंसलिंग और पर फोकस करने के दिए निर्देश*

*आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण, ओपीडी वृद्धि, दवा व्यवस्था एवं स्वच्छता पर दिए निर्देश; नियमित स्वास्थ्य शिविर पर भी दिया जोर*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन-जन तक शासन की योजनाओं और सेवाओं को पहुंचाने के संकल्प के अनुरूप जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बुधवार को विकासखंड खिर्सू के निर्मल ग्राम कठूड़ में आयोजित चौपाल में प्रतिभाग कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। साथ ही उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कठूड़ पहुंचने पर जिलाधिकारी का पारंपरिक ढोल-दमाऊँ की मधुर धुनों के साथ भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने गांव के नवनिर्मित प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया। ग्राम प्रधान संजय थपलियाल एवं महिला मंगल दल की अध्यक्ष पूजा देवी ने जिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों का स्वागत किया, जबकि पूर्व ग्राम प्रधान श्रवण थपलियाल ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। इस अवसर पर पहाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक स्वरूप जिलाधिकारी को कंडी भेंट कर सम्मानित किया गया। चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने गांव की 94 वर्षीय वरिष्ठ महिला धुपणी देवी को सम्मानित करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

30/07/2026

*कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल के निर्देशानुसार कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत गंगोत्री यात्रा मार्ग पर संचालित लंगरों एवं भंडारों का खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद टिहरी के अंतर्गत बागबाट, गाजणा, आमसेरा, नागणी, फकोट सहित विभिन्न स्थानों पर संचालित कांवड़ सेवा लंगरों एवं भंडारों में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।

: कांवड़ मेले की तैयारियों के तहत पुलिस प्रशासन के साथ ढालवाला बायपास मार्ग में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई4 रेहड़ी...
29/07/2026

: कांवड़ मेले की तैयारियों के तहत पुलिस प्रशासन के साथ ढालवाला बायपास मार्ग में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई
4 रेहड़ी, काउंटर जब्त किये गए,
मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सत्ती, कर निरीक्षक आकाश अग्रवाल, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, पुलिस उपनिरीक्षक आशीष रावत, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई सुपरवाइजर बाबू सिंह, राजू आदि उपस्थित थे।

Address

Kailash Gate Muni Ki Reti
Rishikesh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jai Maa Ganga News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jai Maa Ganga News:

Shortcuts

Share