Khabar Kaam Ki

Khabar Kaam Ki राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र

18/09/2026

साफ़ सफ़ाई के नाम पर पर्यटकों से लाखों की वसूली, कर्मचारियों को भी नहीं मिली सैलरी

https://youtu.be/FDLzFJrLVMU?si=JRsKgdZe5GYJNKn8

चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ दर्शन करने आने वाले तीर्थयात्री दर्शन के बाद माणा गाँव घूमने जाते है तो इनसे इको पर्यटन शुल्क (Eco-Tourism Fee) के नाम पर लाखों रुपये की वसूली जिला पंचायत करती है। जिस उद्देश्य से ये शुल्क लिया जाता है उस पर कोई खर्चा नहीं किया जाता है है। जिससे जगह जगह कचरा फैला है, शौचालय टूटे हुए और पेशाबघर गंदे और कचरा सीधे अलकनंदा नदी और सरस्वती नदी में सीधे तौर पर प्रभावित हो रहा है जो सीधे सीधे NGT के आदेशों का उलंघन है। बावजूद इसके जिला पंचायत साफ़ सफाई और जिसके लिए यात्रियों से पर्यटन शुल्क लिया जाता है उस पर एक ढेला खर्च नहीं कर रही है। जिसका पता इससे चल जाता है की कर्मचारियों को चार माह से मानदेय तक नहीं मिला जिससे उनके आगे आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।इस संबंध में अपर मुख्यअधिकारी तेज सिंह का कहना है कि इको पर्यटन शुल्क की वसूली ही साफ़-सफ़ाई और कचरा प्रबंधन के लिए होता है इसे दिखवाया जाएगा और कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान भी होगा।

अंकिता भंडारी को 4 साल बाद भी नहीं मिला न्याय, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलिRishikesh: अंकिता भंडारी को 4 साल बाद भी नहीं म...
18/09/2026

अंकिता भंडारी को 4 साल बाद भी नहीं मिला न्याय, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Rishikesh: अंकिता भंडारी को 4 साल बाद भी नहीं मिला न्याय, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि https://khabarkaamki.co.in/?p=76129

18/09/2026

नंदा राजजात यात्रा उत्तराखंड की 12 साल में एक बार होने वाली विश्व प्रसिद्ध और एशिया की सबसे लंबी पैदल धार्मिक महायात्रा है। जिसकी दूरी पैदल लगभग 280 किलोमीटर है।

मेडिकल स्टोर पर अब सीसीटीवी जरूरी होंगेमेडिकल स्टोर पर डॉक्टर के पर्चे के बिना बिक रही दवाओं के मामले में सरकार सख्त कदम...
18/09/2026

मेडिकल स्टोर पर अब सीसीटीवी जरूरी होंगे

मेडिकल स्टोर पर डॉक्टर के पर्चे के बिना बिक रही दवाओं के मामले में सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। इसके तहत सरकार मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को अनिवार्य करने पर विचार कर रही है। इस संबंध में दवा नियमावली 1945 के नियमों के संशोधन की तैयारी हो रही है।

CM धामी ने किया मां यमुना की प्रतिमा का अनावरण, बोले - कालसी की आध्यात्मिक पहचान होगी और मजबूतमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धा...
18/09/2026

CM धामी ने किया मां यमुना की प्रतिमा का अनावरण, बोले - कालसी की आध्यात्मिक पहचान होगी और मजबूत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को हरिपुर कालसी पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास की बड़ी सौगात दी।सीएम धामी ने मां यमुना की प्रतिमा का अनावरण किया, हरिघाट का लोकार्पण और मां यमुना कृष्ण मंदिर का शिलान्यास किया।

उत्तराखंड में कॉमर्शियल जोन के देर रात बदले नियम:अब आवासीय जमीन पर नहीं बनेंगे होटल-दुकान-कॉम्प्लेक्स; 152 तरह के निर्मा...
18/09/2026

उत्तराखंड में कॉमर्शियल जोन के देर रात बदले नियम:अब आवासीय जमीन पर नहीं बनेंगे होटल-दुकान-कॉम्प्लेक्स; 152 तरह के निर्माण-काम की श्रेणियां तय

उत्तराखंड में अब आवासीय क्षेत्रों में कॉमर्शियल भवनों के नक्शे पास नहीं होंगे। आवास विभाग ने केंद्र सरकार के निर्देश पर यूनिफाइड जोनिंग रेगुलेशन 2025 की अधिसूचना जारी कर दी।

उत्तराखंड के शहरों में घर के सामने सड़क 40 फीट या उससे ज्यादा चौड़ी है, तो भी अब उस आधार पर आवासीय जमीन पर होटल, अस्पताल, दुकान या कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का नक्शा आसानी से पास नहीं होगा। आवास विभाग ने केंद्र सरकार के निर्देश पर यूनिफाइड जोनिंग रेगुलेशन-2025 लागू कर दिया है। बुधवार देर शाम जारी अधिसूचना में आवासीय और कॉमर्शियल जमीन पर निर्माण को लेकर नियम स्पष्ट कर दिए गए हैं। अब किसी जमीन पर निर्माण की अनुमति देने से पहले यह देखा जाएगा कि मास्टर प्लान और जोनल प्लान में उस जमीन का लैंडयूज क्या तय है। यानी जमीन आवासीय उपयोग के लिए दर्ज है तो केवल सड़क चौड़ी होने के आधार पर वहां कॉमर्शियल निर्माण की अनुमति नहीं मिलेगी। कॉमर्शियल निर्माण के लिए जमीन का लैंडयूज भी कॉमर्शियल होना जरूरी होगा।

पदोन्नति की मांग के लिए एम्स में नर्सिंग स्टाफ का कार्यबहिष्कार, मरीज परेशान पदोन्नति की मांग को लेकर एम्स के नर्सिंग स्...
18/09/2026

पदोन्नति की मांग के लिए एम्स में नर्सिंग स्टाफ का कार्यबहिष्कार, मरीज परेशान

पदोन्नति की मांग को लेकर एम्स के नर्सिंग स्टाफ ने गुरुवार को कामकाज ठप कर दिया। बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मचारी कार्यकारी निदेशक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कार्यबहिष्कार के चलते ओपीडी और आईपीडी सेवाएं प्रभावित हुईं। हालांकि इमरजेंसी, प्रसूति, ट्रॉमा और बाल रोग विभाग में कर्मचारियों ने ड्यूटी जारी रखी। सुबह से दोपहर तक चले धरने के दौरान कर्मचारियों ने पदोन्नति की मांग को लेकर नारेबाजी की। कुछ कर्मचारियों ने हाथ में पकड़ी पानी की बोतलें फर्श पर पटककर विरोध जताया। इससे कार्यकारी निदेशक कार्यालय परिसर में काफी देर तक नारे गूंजते रहे।

2026 में रिटायर हो रहे पहले अग्निवीर, 4 साल की सेवा के बाद कौन सी सरकारी नौकरी के मिलेंगे मौकेअग्निवीरों के लिए एक बड़ी ...
18/09/2026

2026 में रिटायर हो रहे पहले अग्निवीर, 4 साल की सेवा के बाद कौन सी सरकारी नौकरी के मिलेंगे मौके

अग्निवीरों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। चार साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही केंद्र सरकार उनके लिए स्थायी नौकरी का पूरा इंतजाम करने जा रही है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने इस योजना की जानकारी दी है।

महिला LPG-सिलेंडर नहीं उठा सकती... कहकर नौकरी नहीं दी थी:अब इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन महिला को देगा 12 लाख रुपए का मुआवजासुप...
18/09/2026

महिला LPG-सिलेंडर नहीं उठा सकती... कहकर नौकरी नहीं दी थी:अब इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन महिला को देगा 12 लाख रुपए का मुआवजा

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को महज महिला होने के आधार पर एक महिला को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन आयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) में नौकरी नहीं दिए जाने को ‘नारीत्व का अपमान’ बताया है। लैंगिक आधार पर योग्य होने के बाद भी एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में रीफिलिंग हेल्पर की नौकरी नहीं देने पर इंडियन आयल कार्पोरेशन आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सोच बदलने की जरूरत है।

लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर 'आशीर्वाद के असंख्य दीये' जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन एक भव्य दीपोत...
17/09/2026

लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर 'आशीर्वाद के असंख्य दीये' जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन एक भव्य दीपोत्सव के रूप में मनाया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित इस 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के तहत पूरे परिसर को रोशनी से जगमगा दिया गया।

Address

SM Complex , Railway Road Near SBI Rishikesh Dehradun
Rishikesh
249201

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabar Kaam Ki posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category