Aanwala News

Aanwala News Digital News Channel Uttarakhand

09/08/2026

भोले के साइलेंसर मुक्त भक्त भोले के भरोसे...
कन फोड़ू आवाज़ के बीच अथाह जाम से बिना जल चढ़ाये आधे रास्ते से ही निराश मन से जा रहे हैं वापिस...
हरिद्वार, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों से भी नहीं संभाली जा रही काँवड़ यात्रा...🙆‍♂️

08/08/2026

बाइस साल के इस हीरो को जीरो बनने से बचाया 🫡

साथियों नमस्कार! मेरे साथ मारपीट मामले में सबसे पहला सवाल ये है कि हम इंदिरानगर ही क्यों गए तो उस सवाल का सबसे पहला जवाब...
08/08/2026

साथियों नमस्कार! मेरे साथ मारपीट मामले में सबसे पहला सवाल ये है कि हम इंदिरानगर ही क्यों गए तो उस सवाल का सबसे पहला जवाब शिवाजीनगर निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी जो वर्तमान में पार्षद भी हैं वो देंगे क्योंकि सबसे पहले उन्होंने ही हमें बताया था कि वहां 200 पेटी अवैध शराब रोज उतरती है उसके बाद संजय सिल्सवाल ने बोला कि तुम लोग वहां खबर करने क्यों नहीं जा रहे हो उसके बाद हमें फोन कॉल व्हाट्सप्प कॉल आते रहे और जब हम वहां पहुंचे तो हम पर हमला भी हुआ और हमारा फोन भी हमें मारने वालों ने चकनाचूर कर दिया.
यही नहीं इस महत्वपूर्ण बिंदु पर जाँच करने की लिखित शिकायत हमने अपने जाँच अधिकारी कविन्द्र राणा को भी दी थी. अब जाँच करना और इन महत्वपूर्ण सवालों का जवाब तो पुलिस को माननीय न्यायालय में देना चाहिए और माननीय न्यायालय को भी इनसे पूछना चाहिए कि तुमने उनको ये खबर किन स्रोतों से दी, उन स्रोतों से भी पूछताछ होनी चाहिए थी अब पुलिस और न्यायालय अपनी जाँच में इन महत्वपूर्ण बिंदु को ही छोड़ देंगे तो विशुद्ध फैसला कैसे आ सकता है?
किसी भी सामाजिक बुराई चाहे वो अवैध नशे के खिलाफ ही क्यों न हो जबतक हम सभी मिलकर पीड़ित से लेकर गवाह, मुख्यतः पुलिस और वकील हरकोई अपना काम पूरी तन्मयता से नहीं करेगा तबतक हम समाज को अच्छा उदाहरण नहीं दे सकते.
आओ मिलकर नशे के खिलाफ लड़ें और लाड़ प्यार से पाले हुए अपने बच्चों को नशेड़ी बनने से बचाएं. 🙏
क्योंकि जिसदिन वो नशे की गिरफ्त में फंस गए उस दिन हर माँ बाप का भी जीवन बर्बाद हो जाता है...
#नशामुक्त उत्तराखण्ड 2025

ताज्जुब है कि चढ़ावे की गिनती में कोई भी शामिल हो जाता था🙆‍♂️ जब बद्रीनाथ में ही कोई भी बाहर से आकर चढ़ावे पर हाथ साफ कर र...
08/08/2026

ताज्जुब है कि चढ़ावे की गिनती में कोई भी शामिल हो जाता था🙆‍♂️ जब बद्रीनाथ में ही कोई भी बाहर से आकर चढ़ावे पर हाथ साफ कर रहा है तो अयोध्या में क्या होता होगा🤷

साथियों नमस्कार! आप सभी तो जानते ही हैं कि दो साल पहले 2024 की 1, सितंबर को मेरे साथ मेरे जीवन की सबसे दर्दनाक घटना घटित...
07/08/2026

साथियों नमस्कार! आप सभी तो जानते ही हैं कि दो साल पहले 2024 की 1, सितंबर को मेरे साथ मेरे जीवन की सबसे दर्दनाक घटना घटित हुई थी, जिसमें मैं बुरी तरह घायल हो गया था. उसके अगले दिन 2 सितंबर 2024 को कोतवाली ऋषिकेश से व0उ0नि0 विनोद कुमार एक नोटिस / सूचना लेकर आते हैं कि सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है कि कल दिनांक 1.09.2024 को इंद्रानगर ऋषिकेश में आपके साथ मारपीट हुई है. जबकि उस समय चीता पुलिस घटनास्थल पर आई थी जो वीडियो में भी साफ दिखाई दे रहे थे, जबकि 1 सितंबर को ही आंदोलनकारी समेत कई लोगों ने इस मारपीट की घटना के विरोध में कोतवाली ऋषिकेश का भी घेराव किया था. चीता पुलिस की मौजूदगी, कोतवाली पुलिस का घेराव, कोतवाली के बगल में सरकारी अस्पताल से लेकर एम्स ऋषिकेश में हमारे शुभचिंतकों द्वारा भारी संख्या में उपस्थिति के बावजूद ये अगले दिन 2 सितंबर को पता चलने की बात कह रहे हैं.
यही नहीं जैसे ही हमारे साथी द्वारा पुलिस के नोटिस पर कार्यवाही करते हुए 2 सितंबर को शिकायत दर्ज की जाती है तो ताज्जुब देखिए कि उसके एक घंटे के अंदर हमारे खिलाफ भी क्रॉस FIR दर्ज हो जाती है. आप सबूत के तौर पर देख सकते हैं कि मेरी मारपीट की शिकायत घटना के अगले दिन 2 सितंबर की सुबह 10 बजकर 34 मिनट पर हुई वहीं मेरे खिलाफ भी शिकायत एक घंटे के अंदर 11 बजकर 31 मिनट पर हो गई.
मतलब पहले तो पुलिस कहती है कि अपनी शिकायत दर्ज करो फिर एक घंटे के अंदर मेरे खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवा देती है, तो इसका क्या मतलब समझा जाए?
माननीय न्यायाधीश महोदय, इसी एक बिंदु पर यदि मंथन किया जाए तो बहुत ही गंभीर सवाल है और मैं माननीय न्यायालय का ध्यान भी इस तरफ जरुर आकर्षित करवाना चाहूंगा कि यदि हम प्रथम आरोपी थे तो हमारे खिलाफ हमारी शिकायत से पहले ही उसी कोतवाली में शिकायत दर्ज क्यों नहीं हुई और यदि मैं पीड़ित था तो मेरी पुलिस के ही सूचना देने के बाद दर्ज की गई शिकायत के एक घंटे के अंदर हमारे खिलाफ शिकायत कैसे दर्ज हो गई?
इस घटना के बाद 16 नवंबर 2024 को मैंने इस संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदय, माननीय प्रधानमंत्री, माननीय नेता प्रतिपक्ष, महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड और माननीय सूचना प्रसारण सचिव को अपनी व्यथा पर जाँच हेतु पत्र भी दिया था, जिसपर मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस मुख्य बिंदु पर मेरे साथ न्याय जरुर होगा.
इसके साथ ही मैं बाईस साल से पत्रकारिता क्षेत्र में हूँ वहीं जन समस्या पर हमें सत्ता और व्यवस्था की आलोचना करनी पड़ती है पर इसका ये मतलब तो नहीं निकाला जाना चाहिए कि हम पर हमला भी हो और हमारे खिलाफ शिकायत दर्ज कर षड़यंत्र भी रचा जाए और वर्तमान में जन समस्याओं पर पत्रकारिता करते हुए मेरे खिलाफ तीन शिकायतें दर्ज हैं जिसमें पिछले साल दिसम्बर 2025 में पत्थरबाजी और फिर इसी साल जनवरी में एक पत्रकार महिला द्वारा पत्थर से हमला करवाने की तीसरी झूठी शिकायत भी दर्ज हो गई है.




06/08/2026

मोदीजी! आपका 'Dilimitation' से विश्वास उठ जाएगा बस एक बार यमकेश्वर विधानसभा को देखने आ जाओ... 🙆‍♂️

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि देखो! राजनीति की शिक्षा सिर्फ आप...
06/08/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि देखो! राजनीति की शिक्षा सिर्फ आप और आपके दोस्त ने ही नहीं सीखी है बीस साल से बिहार का मुख्यमंत्री रहा तो थोड़ाभौत मुझे भी ज्ञान हुआ होगा.🤭
अभी आपने मेरे नाम से बिहार में चुनाव लड़ा और सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाकर मुझे धोखा दे दिया, तो ट्रायल के तौर पर मैंने भी आपका अभी एक विकेट गिरा दिया 😁
आपका गृहमंत्री गर अभीभी नहीं समझा हो तो मैं अभी और बढ़ा सोच सकता हूँ 🙋‍♂️
जय मोदी तय शाह...

05/08/2026

इस बार यमकेश्वर में इंसान नहीं बाघ वोट देगा और छठवीं बार भी विधायक भाजपा का ही बनेगा 🙆
क्योंकि धामी सरकार को बाघों की चिंता है इंसानों की नहीं... 😔

स्थानीय विधायक से पीड़ित दोनों मेयर,  प्रथम अनीता ममगाई और द्वितीय शम्भू पासवान को Happy वाला B'day... 💐मतलब ऋषिकेश का मे...
05/08/2026

स्थानीय विधायक से पीड़ित दोनों मेयर, प्रथम अनीता ममगाई और द्वितीय शम्भू पासवान को Happy वाला B'day... 💐
मतलब ऋषिकेश का मेयर बनने के लिए अब 5 अगस्त को जन्म लेना पड़ेगा या अपनी जन्मतिथि बदलनी पड़ेगी 🕺

चार बार हार के बाद लग रहा है इस बार कांग्रेस की ऋषिकेश में होगी जमानत जब्त 🙆‍♂️बजरंग दल के नाम से खुलकर पूरे ऋषिकेश में ...
05/08/2026

चार बार हार के बाद लग रहा है इस बार कांग्रेस की ऋषिकेश में होगी जमानत जब्त 🙆‍♂️
बजरंग दल के नाम से खुलकर पूरे ऋषिकेश में रंगा बिल्ला ने नशा तस्करों के साथ मिलकर उत्पात मचाया हुआ है और ये चुनावी दौर में भी सो रखे हैं🤭

Address

Rishikesh
249201

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aanwala News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Aanwala News:

Shortcuts

Share