Up tez News

Up tez News �namaste up sonbhara news �apka swagat karata hai up sonbhara ka trending news samachar milegaa

26/10/2025

Kahate hain sab jeetne ke baad main vichar karunga 😀🤣

09/10/2025

🫢🥺सोनभद्र में प्रेमी-प्रेमिका की ऑनर किलिंग सामने आई
है। युवती के भाई ने शादी कराने का झांसा देकर गुजरात
से यूपी के मिर्जापुर बुलाया। जहां विंध्याचल धाम में
दोनों की शादी कराने की बात कही। इससे पहले ही
उसने बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दी।
आरोपी ने चलती कार में अपने दोस्त के साथ मिलकर
दोनों को पहले बुरी तरह पीटा। फिर दोनों को गोली मार
दी। दोनों के चेहरे को बिगाड़ दिए। पहले लड़की के शव
को सोनभद्र के जंगल में फेंका और इसके बाद लड़के के
शव को 3 किमी दूर ले जाकर पहाड़ियों से खाई में फेंक
दिया।
पुलिस ने 24 सितंबर को लड़की का लहूलुहान शव
बरामद किया। वहीं, 5 अक्टूबर को जंगल में प्रेमी का
कंकाल मिला। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने
प्रेमिका के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी
की तलाश जारी है। प्रेमी-प्रेमिका मूलरूप से पटना के
रहने वाले थे।
बिहार के पटना की रहने वाली मुन्नी ( 21 ) का वहीं के
राजू (21) से प्रेम संबंध था। दोनों के परिवार इस रिश्ते
के खिलाफ थे। इसके चलते 6 महीने पहले दोनों घर से
भागकर गुजरात चले गए। वहां शादी करने के बाद दोनों
साथ रह रहे थे।
इसी दौरान मुन्नी के भाई को दोनों की लोकेशन मिल
गई। उसने संपर्क करके दोनों से कहा- वापस लौट
आओ, हमें तुम्हारा रिश्ता मंजूर है। हम तुम्हारी शादी
धूमधाम से मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में करा देंगे।
24 सितंबर को दोनों गुजरात से यूपी के मिर्जापुर स्टेशन
पहुंचे। जहां मुन्नी के भाई ने दोनों को बोलेरो कार से
रिसीव किया। विंध्याचल धाम जाने के दौरान भाई ने
सोनभद्र के सीमावर्ती इलाके बरकछा मोड़ पर एक अन्य
युवक को लिफ्ट के बहाने कार में बैठा लिया।

दोनों युवकों ने प्रेमी-प्रेमिका को चलती कार में लोहे
की रॉड से बुरी तरह पीटा। इसके बाद हाथीनाला थाना
क्षेत्र में भाई ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी।
पहले मुन्नी के शव को हाथीनाला थाना क्षेत्र के खोखा
तिराहे के पास जंगल में फेंका। इसके बाद राजू के शव
को 3Km दूर दुद्धी के रजखड़ घाटी के पास खाई में
फेंककर फरार हो गए।
24 सितंबर को लकड़ी बीनने जंगल में गए युवकों ने
मुन्नी का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। युवती के
सिर पर गोली लगी थी। चेहरे समेत पूरे शरीर पर चोट के
गहरे निशान थे। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके
बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था।
भांजे ने दर्ज कराई मामा की गुमशुदगी
इसी बीच राजू के भांजे ने गुजरात में अपने मामा की
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने
आया कि राजू अपनी प्रेमिका मुन्नी के साथ मिर्जापुर
आया था। केस मिर्जापुर पुलिस को फॉरवर्ड हुआ तो
लोकल पुलिस ने खोजबीन शुरू की। सोनभद्र पुलिस ने
5 अक्टूबर को दुद्धी के रजखड़ घाटी के पास जंगल से
राजू का कंकाल बरामद किया।🥺🫢😭

09/10/2025

सुल्तानपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी को
कुल्हाड़ी से काट डाला। पति ने प्रेमी को अपनी पत्नी
के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। शोर
सुनकर आई युवक की बहन, भाई को बचाने के लिए
गिड़गिड़ाती रही लेकिन आरोपी ने रहम नहीं किया।
प्रेमी को बचा रही पत्नी को भी उसने जमकर पीटा। शोर
सुनकर गांव के लोग भी पहुंचे। पुलिस आई तो दरवाजा
खुलवाया। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को अस्पताल
पहुंचाया। डॉक्टर ने प्रेमी को मृत घोषित कर दिया।
घटना मंगलवार देर रात बंधुआकला थाना क्षेत्र के बबुरी
गांव की है। आरोपी पति किसी निमंत्रण में बाहर गया
था। घर लौटा तो दोनों को एकसाथ देख आग बबूला
हो गया। मृतक का नाम विशाल (18) है। विशाल रिश्ते
में आरोपी रमेश कोरी का भतीजा लगता था। पुलिस ने
रमेश को हिरासत में ले लिया है।🫢🤫🥺

08/10/2025

"भारत का झंडा सिर्फ कपड़ा नहीं, ये हमारी शान, हमारी पहचान है।
इसकी हर लहर के साथ गूंजती है शहीदों की कुर्बानियाँ,
और हर रंग में बसता है एक हिंदुस्तानी का अभिमान!" 🇮🇳
🇮🇳













08/10/2025

Utari hai tu aasmaan se ♥️💐🌹

07/10/2025

हाथरस में सोमवार को बंदरों के डर से 2 साल की
मासूम छत से गिर गई। मासूम अपनी जुड़वा बहन के
साथ खुली छत पर खेल रही थी। तभी बंदरों का झुंड
आया और बच्ची के बाल नोचने लगा। बंदरों से बचने के
लिए मासूम छत के किनारे आ गई। तभी उन्होंने झपट्टा
मारा तो वह अचानक छत से नीचे गिर गई। बेटी की
चीख सुनकर पिता दुकान के बाहर निकले।
वह उनके ठीक पीछे गिरी और बेहोश हो गई। पिता ने
तुरंत उसे गोद में उठाया और अस्पताल लेकर भागे ।
यहां उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बच्ची का वहां इलाज चल रहा है। 10 घंटे से उसे होश
नहीं आया है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक होश
नहीं आता, कुछ भी कहना मुश्किल है। घटना के समय
मां ने एक बेटी को बचा लिया था। मामला सोमवार सुबह
9 बजे का सासनी के चामड़ मोहल्ले का है।🤣😭🤣🫢









07/10/2025

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति
सिंह के बीच चल रही तनातनी बढ़ती जा रही है। ज्योति
रविवार को पवन सिंह के लखनऊ वाले फ्लैट पर पहुंचीं
पूरी रात जमकर ड्रामा हुआ। मामला पुलिस तक पहुंच
गया।
ज्योति सोशल मीडिया पर लाइव आईं। फूट-फूटकर रोते
हुए कहा- पवन जी ने पुलिस थाने में FIR की है। मुझे
लेने के लिए पुलिस आई है। मैं इतना परेशान हो चुकी
हूं कि जहर खाकर मर जाऊंगी। ऐसे इस घर से नहीं
जाऊंगी। यहां से मेरी अर्थी ही उठेगी।
दरअसल, कल बिहार से ज्योति अंसल गोल्फ सिटी
स्थित पवन सिंह के घर आईं। करीब डेढ़ घंटे दोनों के
बीच बातचीत हुई। फिर पवन सिंह वहां से चले गए।
ज्योति पूरी रात घर पर ही रुकीं। लेकिन, उनके साथ
पवन सिंह नहीं रुके। पवन ने दूसरे फ्लैट में रात काटी।
दैनिक भास्कर ने ज्योति के भाई दुर्गेश सिंह से बात की।
उन्होंने बताया- हम लोग रात से यहीं रुके हैं। बाहर से
खाना मंगाकर खाया है। जीजा अभी तक घर नहीं आए
हैं।

06/10/2025

सोनभद्र में घोरावल के खुटहां गांव में एक दुकान में
8 फीट लंबा अजगर देखा गया। अजगर दुकान में
काउंटर के नीचे छिपा था। सूचना पर वन्य जीवरक्षक
अभिलाष कुमार वर्मा और वन दरोगा राजन मिश्रा
वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया। शनिवार सुबह
अजगर को मुक्खा पहाड़ी पर सुरक्षित छोड़ दिया
गया।🫢🥺🤫

06/10/2025

देश भर में दीपावली का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।🪔🇨🇮🙏

Address

Robertsganj
Robertsganj
231213

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Up tez News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share