11/04/2026
बधाई पाली-मारवाड़, राजधानी दिल्ली से होगा जुड़ाव।
आप सभी को सूचित करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रहा है कि मेरे द्वारा किए गए अनुरोध को माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने स्वीकार करते हुए पाली को दिल्ली से जोड़ने हेतु नई ट्रेन के नियमित रूप से संचालित करने की स्वीकृति प्रदान की है।
इससे पाली मारवाड़ एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। हमारे पर्यटन और व्यापार क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। यह निर्णय क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं माननीय रेल मंत्री श्री Ashwini Vaishnaw जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।