Apple lover

Apple lover All information of apple
Is available to the common farmer..........

For sale best quality plant material contact 088949 60898 Schnico red gala, Redlum gala, dark brown gala, fengal gala.  ...
06/02/2024

For sale best quality plant material contact 088949 60898 Schnico red gala, Redlum gala, dark brown gala, fengal gala. Price gread A 150, b 130, c100

18/06/2022

लाल या हरा, सेहत के लिए कौन सा सेब खाना फायदेमंद, जानें अंतर और फायदे
लाल या हरा, सेहत के लिए कौन सा सेब खाना फायदेमंद, जानें अंतर और फायदे

सेब से जुड़ी ये कहावत 'An Apple in a Day Keeps The Doctor Away' तो आपने जरूर सुनी होगी। इस कहावत का अर्थ है अगर आप रोजाना एक सेब खाते हैं तो आप डॉक्टर (बीमारियों) से दूर रहते हैं। इसकी वजह यह है कि सेब में लगभग हर तरह के पोष्क तत्व पाए जाते हैं। जो व्यक्ति को सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं। पर क्या आप जानते हैं हरा या लाल सेब में भी कौन सा रंग का सेब आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है? अगर नहीं तो आइए जान लेते हैं हरे और लाल रंग के सेब में कौन सा सेब है बेहतर और क्या है दोनों में अतंर। आमतौर पर बाजार में नजर आने वाले लाल सेब खाने में ज्यादा मीठे होते हैं, जबकि हरे सेब स्वाद में थोड़े खट्टे होते हैं। हालांकि सेहत के लिहाज से दोनों ही तरह के सेब अच्छे माने जाते हैं। लेकिन अगर दोनों सेब में से पूछा जाए कि कौन सा सेब ज्यादा सेहतमंद है और किसे खाना चाहिए तो इसका जवाब भी जान लीजिए।

हरे लाल सेब में अंतर-
हरे और लाल दोनों ही तरह के सेबों के अपने अलग-अलग फायदे हैं। हरे सेब में लाल सेब की तुलना में फाइबर ज्यादा मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा भी लाल सेब की तुलना में कम होती है। यही वजह है कि इस सेब को मधुमेह और कब्ज के रोगियों के लिए हरा सेब अच्छा माना जा जाता है। हालांकि बात अगर एंटीऑक्सीडेंट्स की करें तो लाल सेब ज्यादा अच्छे माने जाते हैं। लाल सेब में एंटीऑक्सीडेंट्सकी मात्रा हरे सेब से ज्यादा होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने और बॉडी के सेल्स को ऑक्सिडेटिव डैमेज से रोकने में मदद करते हैं।छिलके सहित खाएं सेब-
रिसर्च के अनुसार कच्चे फलों में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। इनका सेवन करने से पाचन में सुधार हृदय रोग, पेट, लिवर आदि को लाभ मिलता है। हालांकि दोनों ही तरह के हरे और लाल सेब में कुछ बेसिक एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होने से इनमें हेल्दी-अनहेल्दी जैसा अंतर खोजना थोड़ा मुश्किल काम है। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है, तो आप जो चाहें वो सेब खा सकते हैं।

16/05/2020

आज कल आपको सेब के फलों पर रेंगते छोटे छोटे कीड़े तो नहीं दिखाई दे रहे , जो गोंद जैसा पदार्थ छोड़ रहें हों | यदि हाँ, तो आपके बागीचे में सिला (Psylla) नामक कीट पौधे से रस चूस कर उसे कमज़ोर कर रहा है |

यह कीट Nymph अवस्था में पौधे से रस चूसता है | विदेशों में हुए शोध के अनुसार फूलों की पंखुड़ियों के जलने के लक्षण इसकी उपस्थिति को दर्शाते हैं | अक्सर इस प्रकार पंखुड़ी के जलने के लक्षणों को Spring Frost मान कर नज़रअंदाज़ किया जाता है | फ्रूट सेटिंग के बाद ही इसका आक्रमण शुरू हो जाता है और जब फल अखरोट के दाने के बराबर होता है तो उसमें चित्रानुसार धंसे हुए निशान पड़ जाते हैं | इन धंसे हुए गड्डों को अक्सर बोरोन की कमी जैसे लक्षणों से जोड़ कर देखा जाता है | जो फल साथ साथ चिपके रहते हैं ये कीट उसमें यह छुपे होते हैं और रस चूसते रहते हैं | जिसके कारण सूखे और अधिक धूप के मौसम में फल/पत्तों की कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं |

हालाँकि हिमाचल के कृषि/बागवानी विश्वविद्यालयों में अभी तक इस पर कोई अधिक शोध नहीं हुआ है लेकिन इसे Dimethoate या Oxydemeton Methyl अथवा किसी अन्य अन्तर्प्रवाही कीटनाशक से नियंत्रित किया जा सकता है |

बेहतर रहेगा कि आप अपने बागीचे का बारीकी से निरंतर निरिक्षण करते रहें ताकि समय रहते ऐसी व्याधियों पर काबू पाया जा सके |

हमारे देश की आबादी का बड़ा हिस्सा आज भी गावों में रहता है,लेकिन कोरोना काल में बेतहाशा शहरों की तरफ से अपने घर गांव वापस...
10/05/2020

हमारे देश की आबादी का बड़ा हिस्सा आज भी गावों में रहता है,लेकिन कोरोना काल में बेतहाशा शहरों की तरफ से अपने घर गांव वापस आ रहे है। शहरों की निष्ठुरता ने लोगों को इस कदर मजबूर किया है कि जो रास्ता जिसके गांव को जा रहा है अपने हृदय में गांव को बसा कर छलनी पांव शहरों की तरफ से चले आ रहा है। यही सच है जब भी बात जीवन और खुशहाली की होती है, तो लोग गांव को ही याद करते हैं, यह में कई साल पहले समझ गया 🙏 हैप्पी भागटा..

ज़माना है कुछ अलग करने का! जी हाँ सेब से भी मेहगा बिकता है  Black amber इसका पौधा 2से3 साल मे फल देता है! कोटखाई के बागव...
16/07/2019

ज़माना है कुछ अलग करने का! जी हाँ सेब से भी मेहगा बिकता है Black amber इसका पौधा 2से3 साल मे फल देता है! कोटखाई के बागवान संजीव चौहान को 172 रूपये प्रतिकिलो मिली कीमत!

28/05/2019

आज के युवा जहाँ एक ओर शहरी चमक धमक से प्रभावित हो रहे हैं और शहरों में बसने की चाह में अपनी जन्मभूमि अपने गाँवों से व....

02/05/2019

modern apple farming..

Address

Shimla
Rohru

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apple lover posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category