22/08/2024
ब्राह्मण समाज को बेचने की राजनीति बंद हो - रोहतक ब्राह्मण समाज
आज रोहतक में एक निजी संस्थान में ब्राह्मण समाज से जुड़े संगठनों ने एक बैठक की। जिसकी अध्यक्षता वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव पँ० नीरज कुमार वत्स ने की।
बैठक में बोलते हुए पँ० नीरज कुमार वत्स ने कहा कि आजकल चुनावी मौसम चल रहा है। अपने निजी स्वार्थों के चलते कहीं भी 5-7 लोग इकट्ठा हो कर किसी भी राजनैतिक व्यक्ति को अपना समर्थन दे कर प्रचार कर दे देते हैं कि ब्राह्मण समाज ने समर्थन दे दिया। ये चिंता का विषय है। राजनीति और समाज को अलग रखना चाहिए। कोई भी समाज किसी भी राजनैतिक व्यक्ति और पार्टी से बड़ा होता है। तो यह कह देना की पूरे समाज ने आशीर्वाद दे दिया , वो गलत है। पिछले दिनों रोहतक में हुआ एक ऐसा ही कार्यक्रम इसका उदाहरण है। हम इसका खंडन करते हैं कि ब्राह्मण समाज से समर्थन दे दिया। पँ० वत्स ने कहा कि हरियाणा में आने वाले चुनावों में ब्राह्मण समाज उसे समर्थन देगा जो ब्राह्मण समाज के हितों की बात करेगा। इन विधानसभा चुनावों में ब्राह्मण समाज मुख्यमंत्री पद के लिए लड़ाई लड़ेगा।
इस अवसर पर बोलते हुए रोहतक ब्राह्मण समाज से पँ० नरेंद्र शर्मा ने कहा कि चंद स्वार्थी लोग पूरे समाज की बदनाम करने का काम करते हैं। राजनीति में समाज के नाम को बदनाम करना ठीक नहीं। इस अवसर पर आने वाली 1 सितंबर को भिवानी में होने वाले ब्राह्मण महाकुंभ में भी भारी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
बैठक में पँ० अनिल वत्स ने अपने विचार रखते हुए कहा कि लोग समाज के नाम पर राजनीति करना बंद करें। राजनीति किसी का निजी विषय हो सकता है पर समाज मे अलग अलग राजनैतिक दलों को समर्थन देने वाले भी हो सकते हैं।
इस अवसर पँ० परवीन मुदगिल ने कहा कि हरियाणा में चुनावी मौसम आ गया है, ऐसे समय मे राजनैतिक दल ब्राह्मण समाज को लुभाने के लिए तरह तरह के प्रपंच रचेंगे। ऐसे में हमे सावधान होकर निर्णय लेने होंगे।
बैठक में राष्ट्रीय ब्राह्मण संघ से डॉ० गोपाल कृष्ण , मुकेश वशिष्ठ , दिनेश मुदगिल , अंकुर शर्मा , नरेंद्र कौशिक , शिवचरण भारद्वाज , श्याम पाराशर , रविंद्र मुदगिल , सुमित गौड़, अजय शर्मा आदि सम्मिलित हुए और अपने अपने विचार रखे।