MDU campus news

MDU campus news This page is specially made for the updated news education and student poltics.

15/02/2023

या mdu है खट्टर साहब...पहल्या आला ट्रैलर भूलग्या लाग्गै सै

Mdu में खट्टर के भाषण के दौरान छात्राओं ने टैगोर आॅडिटोरियम में जताया विरोध। खेल मंत्री संदीप सिंह द्वारा महिला कोच का शारीरिक शोषण के बाद भी मंत्री पद पर बने रहना है विरोध का कारण।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की छात्राएं अमृत काल की अमृत पीढी से बाहर है। विश्वविद्यालय प्रांगण मे आयोजित कार्यक्रम जो ब...
10/02/2023

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की छात्राएं अमृत काल की अमृत पीढी से बाहर है। विश्वविद्यालय प्रांगण मे आयोजित कार्यक्रम जो बहुधा शाम को शुरू होते है और देर रात तक चलते है। ऐसे कार्यक्रमों में हॉस्टल की छात्राएं शामिल नहीं हो पाती है क्योंकि उनका अमृतकाल हॉस्टल के समय के साथ समाप्त हो जाता है।
कई छात्राओं से बात की इस बात की कशक भी है और गुस्सा भी। अगर इस गुस्से को हवा मिली तो हॉस्टल के जेलनुमा दरवाजे टुटने मे समय नहीं लगेगा।

Mdu b.ed, m.ed admission start.
24/10/2022

Mdu b.ed, m.ed admission start.

.edadmission2022 .edadmission2022 || mdu b.ed last date || mdu b.ed schedulemdu bed admission 2022,bed admission 2022,crsu bed admission 2022,kuk be...

23/07/2022

Fee structure & Seat || MDU PG admission 2022 | complete details | category wise seat distribution

23/07/2022

MDU Distance admission 2022 || mdu dde admission 2022 start date || mdu dde

22/07/2022

Entrance & counselling schedule || other important information || mdu pg admissions 2022

22/07/2022

Haryana College UG admission 2022 कब शूरू होगें ???

22/07/2022

CBSE 12th result out || how to check result || mdu admission 2022

21/07/2022

Marksheet/DMC नहीं आई है, admission form में result upload करना सही है या गलत || mdu admission 2022

20/07/2022

MDU PG admission 2022 start || portal open for filling form || complete details

19/07/2022

mdu admission 2022 || integrated course entrance test and counseling dates || other details

30/05/2022

छात्र एकता मंच mdu प्रशासन द्वारा मनोचिकित्सक, RTI एक्टिविस्ट व सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ. अनिल पणिक्कर का कार्यक्रम रद्द करने का विरोध करता है।

mdu प्रशासन ने अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटने का काम किया है। विगत रविवार (29 मई) को mdu में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा एक वर्कशाॅप का आयोजन किया जाना था। वर्कशाॅप का विषय How to study and live life था। इस विषय पर हिसार के एक मनोचिकित्सक, RTI एक्टिविस्ट व सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ. अनिल पणिक्कर को मुख्य वक्ता के तौर पर बुलाया गया था। लेकिन mdu प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के तय दिन से एक दिन पहले नोटिस जारी करके कार्यक्रम को स्थगित करने की सूचना दी गयी। प्रशासन का कहना है की कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अनिल पणिक्कर को लेकर मदवि शिक्षक संघ के प्रधान विकास सिवाच शिक्षक संघ व गैर शिक्षक संघ ने आपत्ति दर्ज की थी इसलिए कार्यक्रम को रद्द किया गया है। विकास सिवाच ने अपनी आपत्ति में कहा है की डाॅ. अनिल पणिक्कर वह व्यक्ति है जिसने mdu को बदनाम किया है। इसलिए उसे mdu में घुसने नहीं दिया जाएगा।
दरअसल अनिल पणिक्कर ने 2018 में मदवि के पूर्व vc बिजेंदर पुनिया के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की थी। उस शिकायत पर कार्यवाही करते हुए सरकार द्वारा दर्ज आरोप की जांच के लिए एक विजिलेंस कमेटी का निर्माण कर इसकी जांच करवाई थी। सिवाच इसी बात को mdu की बदनामी करना कह रहें है।
छात्र एकता मंच विकास सिवाच की इस कुतर्की बात का भी विरोध करता है और विकास सिवाच से सवाल करता है कि जब छात्रों की उत्तरपुस्तिकाएं मदवि की छतों पर मिलती है, एक शोध छात्रा को मदवि अधिकारियों द्वारा पकड कर घसीटा जाता है, तब mdu की कौन सी वाहवाही होती है। ऐसी घटनाओं पर तो आप बोलते भी नहीं आपके मुंह में दही जम जाती है। जब एक सामाजिक कार्यकर्ता प्रशासन की कमियों को उजागर करता है, आपको वह बदनामी लगने लगती है।
दुसरा मदवि प्रशासन को मदवि के ही एक विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को इस तरह किसी के दबाव में आकर स्थगित करना नहीं चाहिए था। अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार सभी को है। जब इसी मदवि कैम्पस में सजायाफ्ता मुजरिम एक कार्यक्रम में मंच पर आसीन भी होता है और अपने विचार भी अभिव्यक्ति करता है तो एक सामाजिक कार्यकर्ता को भी यह अधिकार है की वह कार्यक्रम में आए और अपने विचार रखे।
छात्र एकता मंच मदवि प्रशासन से मांग करता है की इस स्थगित कार्यक्रम को दोबारा करने की सुचना जारी की जाए।
वर्ना छात्र एकता मंच अपने बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में डाॅ. अनिल पणिक्कर को मुख्यवक्ता के तौर पर आमंत्रित करेगा।

छात्र एकता मंच (हरियाणा)
-9306907900

MDU में कुछ कठपुतलियां ऐसी पैदा कर दी गयी है जिन्हें बस इशारा मिलने का इंतजार होता है। सही - गलत, तर्क - वितर्क से इनका ...
30/05/2022

MDU में कुछ कठपुतलियां ऐसी पैदा कर दी गयी है जिन्हें बस इशारा मिलने का इंतजार होता है। सही - गलत, तर्क - वितर्क से इनका लेना देना नहीं है। जब भी इशारा मिला नाचना शुरू.....

08/05/2022

mdu में आए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के सामने धरनारत छात्रों ने की नारेबाजी || mdu fee hike protest

Address

Mdu
Rohtak

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MDU campus news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to MDU campus news:

Videos

Share