Rohtak News Online

Rohtak News Online रोहतक वालो का भरोसेमंद न्यूज़ नेटवर्क

*मॉडल स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व**कक्षा पाँचवीं और छठी के विद्यार्थियों ने सुंदर -सुंदर राखियाँ बनाई , तिलक की थ...
27/08/2026

*मॉडल स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व*

*कक्षा पाँचवीं और छठी के विद्यार्थियों ने सुंदर -सुंदर राखियाँ बनाई , तिलक की थाली सजाई*

सातवीं आठवीं के विद्यार्थियों ने शुभसंदेश लिखकर कार्ड बनाए तथा अग्निरहित पाककला का परिचय देते हुए मिठाइयाँ बनाकर रक्षाबंधन की तैयारियाँ की । विद्यार्थियों ने राखी के धागों में अपना पूरा प्रेम पिरो दिया और यह दर्शाया कि किस प्रकार सदियों से भारत में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता रहा है । विद्यार्थियों द्वारा हाथ से बनी राखियाँ जन सेवा संस्थान के विद्यार्थियों को बाँधी गई तथा स्वर्निमित मिठाइयाँ भी खिलाई गई । छात्राओं ने मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के उपाध्यक्ष राम अवतार गुप्ता तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा गुप्ता , उपप्रधानाचार्य डॉ. सुनील भारद्वाज को भी राखी बाँधी । छात्राओं ने तुलसी तथा बेलपत्र को राखी बाँधकर पेड़ों की सुरक्षा का प्रण लिया । मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष एवम् उपायुक्त रोहतक सतबीर सिंह, सचिव राजेश कुमार सहगल तथा प्रधानाचार्या डॉ. अरुणा तनेजा ने पूरे मॉडल स्कूल परिवार को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भेजी । उपप्रधानाचार्य डॉ. सुनील भारद्वाज ने इस अवसर पर कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई -बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक के रूप मे मनाया जाता है । उन्होंने इस वर्ष भी उसी हर्ष -उल्लास और प्रेम के साथ इस त्योहार को मनाने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर ब्लॉक इंचार्ज ज्योति चाबा, ऋचा हुड्डा और श्वेता खुराना भी उपस्थित रहे।

*चमत्कारों के पर्दाफाश पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन**इसमें कर्नाटक से प्रो.नरेंद्र नायक अध्यक्ष फेडरेशन आफ इं...
02/08/2026

*चमत्कारों के पर्दाफाश पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन*

*इसमें कर्नाटक से प्रो.नरेंद्र नायक अध्यक्ष फेडरेशन आफ इंडियन रेशनल एसोसिएशन मुख्य स्त्रोत व्यक्ति रहे।*

उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण, शिक्षा, चिकित्सा सुविधाओं से ही समाज से अंधविश्वास व पाखंड को दूर किया जा सकता है। उन्होनें विभिन्न चमत्कारों की व्याख्या करते हुए बताया कि किस प्रकार से बाबाओं व तांत्रिकों द्वारा चमत्कार दिखाकर समाज के सभी वर्गों का शोषण किया जा रहा है। आज बाबाओं द्वारा असाध्य बीमारियों के इलाज के नाम पर अपनी दवाइयां व उत्पाद बेचकर उनके स्वास्थ्यके साथ खिलवाड किया जा रहा है क्योंकि ये दवाईयां न तो प्रमाणित हैं और न ही मान्यताप्राप्त। पहले इन बाबाओं द्वारा साधारण चमत्कार दिखाए जाते थे जिनकी व्याख्याएं भी संभव थी ।लेकिन आज इन के द्वारा माइंड रीडिंग जैसी तकनीको का प्रदर्शन करके ,सोशल मीडिया पर प्रचार करके अंधविश्वास फैला रहे हैं । तीन दिवसीय कार्यशाला में अनेकों चमत्कारों जैसे बिना चीरफाड़ के आप्रेशन, आंख पर पट्टी बांधकर पढना,आग खाना, मिठाई खिलाना,रस्सी को काटकर जोड़ना,मूर्तियों से भस्म निकलना, चावल भरे बर्तन को चाकू से उठाना,भूत देखना,अंगुलियों से आदमी उठाना ,हिप्नोटिज्म आदि ट्रिक्स का प्रदर्शन और वैज्ञानिक व्याख्या की गई। सतबीर नागल ने भविष्य की योजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि हरियाणा के सभी जिलों में ऐसे शो के माध्यम से चमत्कारों का पर्दाफाश करके अंधविश्वास और पाखंड को खत्म करने के लिए मुहिम चलायी जायेगी।प्रमोद गौरी ने देश में व्याप्त चुनौतियों और भविष्य का भारत पर बातचीत रखी।
कार्यक्रम का संचालन सचिव कृष्ण वत्स ने किया व समापन डाॅ रणबीर दहिया द्वारा किया गया।कार्यशाला में रमेश चंद्र, ईश्वर नास्तिक पंजाब तर्कशील सोसाइटी से डाॅ रामकंवार,डाॅ पवन , डाॅ सीसपाल, कृष्ण मलिक, रनसिहं,डाॅ संतोष मुद्गिल, चित्रा,डाॅ मदन, झारखंड से नारायण सहित विभिन्न जिलों से 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के समर्थक पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं: वीरेश शांडिल्यएंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिय...
30/07/2026

खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के समर्थक पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं: वीरेश शांडिल्य

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया का शिष्टमंडल वारिस पंजाब पार्टी पर रोक लगाने को लेकर राज्यपाल को सैंपेगा ज्ञापन

‘‘एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया अमृतपाल सिंह को कभी भी पंजाब की अमन और शांति हिन्दू सिख भाईचारे को खंडित करने नहीं देगा और इसको लेकर पंजाब में जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगे और सभी राजनीतिक पार्टियों के मुखियों को अमृतपाल सिंह के खिलाफ एकमंच पर आने की अपील करेंगे’’

अंबाला। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह पंजाब में आईएसआई के एजेंट व खालिस्तानी अमृतपाल सिंह की मुहिम को पंजाब व देश में सिर उठाने नहीं देंगे इसके लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी क्यों न करनी पड़े। वीरेश शांडिल्य आज अपने कार्यालय पालिका विहार में पत्रकारों से बात कर रहे थे इस मौके पर रामफल शर्मा, संजीव सेठ, राजन अरोड़ा, रोबिन धीमान, सुरेश शर्मा, हर्ष शर्मा भी मौजूद थे। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जब अमृतपाल सिंह आतंकवादी भिंडरावाला की नकल कर अपने साथ हथियारधारी लेकर चलता था और हिन्दू सिख भाईचारे में जहर घोलने वाले जरनैल सिंह भिंडरावाला की तरह तीर लेकर पंजाब का माहौल खराब कर रहा था पंजाब में खालीस्तान की मुहिम चला रहा था संविधान व तिरंगे का खुले आम अपमान कर रहा था तो एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया ने वीरेश शांडिल्य के नेतृत्व में पंजाब के राज्यपाल रहे बनवारी लाल पुरोहित को ज्ञापन देकर कहा था अमृतपाल सिंह आईएसआई का एजेंट है खालिस्तान की मुहिम चलाने आया है और युवा सिखों को भड़का कर पंजाब में फिर आतंकवाद लाना चाहता है और वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उनके संगठन एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया ने पंजाब के राज्यपाल को ज्ञापन में मांग की थी कि अमृतपाल सिंह के साथ चल रहे हथियारधारी निहंगों को गिरफ्तार किया जाए और उनके हथियार और पासपोर्ट जब्त किए जाएं और इसको लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान व डीजीपी गौरव यादव को भी शिकायत दी थी आज फिर वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पंजाब की अमन शांति खतरे में है और जिस तरह खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने चंडीगढ़ में घेराव किया यह एक बड़ी साजिश है पंजाब सरकार को इस पर खामोश नहीं रहना चाहिए। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अमृतपाल सिंह उनकी नजर में एक आतंकवादी है और केंद्र सरकर व पंजाब सरकार अमृतपाल सिंह द्वारा गठित संगठन वारिस पंजाब पर बैन लगाए और अमृतपाल सिंह के संगठन वारिस पंजाब पर राष्ट्रहित में देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए और पंजाब को आतंकवाद से बचाने को लेकर बैन कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया इसको लेकर पंजाब के राज्यपाल को ज्ञापन देंगे और इस बारे देश के गृह मंत्री से भी मुलाकात होगी। आज पंजाब सुरक्षित नहीं है और अमृतपाल सिंह के साथ न केवल विदेशी फंडिंग है पाकिस्तान का संरक्षण है, कट्टरपंथियों और खालिस्तानी उसके साथ खड़े हैं इसको लेकर पंजाब सरकार व केंद्र सरकार को गंभीर कदम उठाने चाहिए। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया अमृतपाल सिंह को कभी भी पंजाब की अमन और शांति हिन्दू सिख भाईचारे को खंडित करने नहीं देगा और इसको लेकर पंजाब में जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगे और सभी राजनीतिक पार्टियों के मुखियों को अमृतपाल सिंह के खिलाफ एकमंच पर आने की अपील करेंगे।

09/06/2026

D-PARK के पास लगी आग

हरियाणा की कोकिलकंठी लोकगायिका डॉ कृष्णा कुमारी आर्या ने राष्ट्रीय कांफ्रेंस और संशोधन परिषद कार्यशाला लोकनायक और लोकनाय...
09/06/2026

हरियाणा की कोकिलकंठी लोकगायिका डॉ कृष्णा कुमारी आर्या ने राष्ट्रीय कांफ्रेंस और संशोधन परिषद कार्यशाला लोकनायक और लोकनायिकाओं की समाज में भूमिका एवं सामाजिक अवदान" में फहराया हरियाणवी संस्कृति का परचम

एसजीटी विश्वविद्यालय, लोकायन एवं प्रज्ञा संस्था के सौजन्य से एसजीटी विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित दिवसीय राष्ट्रीय कांन्फ्रेंस भारतीय "लोकसंस्कृति, लोकचेतना के निर्माण में लोकनायक व लोकनायिकाओं की भूमिका व अवदान" के दूसरे दिन यूनिवर्सिटी सभागार में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम में हरियाणा की सुप्रसिद्ध लोकगायिका डॉ कृष्णा कुमारी आर्या और हरियाणा कला परिषद कलाकारों ने मिलकर हरियाणवी लोकगीत, लोकनृत्य व रागनी विधाओं की शानदार प्रस्तुतियाँ दी और दर्शकों की वाहवाही लूटी। कार्यशाला में प्रथम दिन महाराष्ट्र के लोक कलाकारों ने भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दी वहीं वहीं द्वितीय दिवस सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में हरियाणा के लोक कलाकारों द्वारा हरियाणवी लोकगीत, लोकनृत्य प्रस्तुतियाँ दी गईं जिसमें हरियाणवी लोकगायिका डॉ कृष्णा आर्या ने हरियाणा कला परिषद के कलाकारों द्वारा हरियाणवी लोककला प्रस्तुतिकरण की एंकरिंग करते हुए हरियाणा की लोकसांस्कृतिक विधाओं, सांग, रागनी, छंद, धमाल, लोकगीत,बालगीत, बधावा, बारहमासा, जकड़ी, हरजस लोकगीत एवं हरयाणवी वेशभूषा व लोकनृत्य आदि के बारे में विस्तार से जानकारियां दी और ओजस्वी स्वर में सांग सम्राट लक्ष्मीचंद की रागनी बादल छाया हे री सखी छाई घटा घनघोर म्हारे सासरे की और सामण आया हे री सखी और हम हरियाणा के वासी अभिलाषी ना आराम के जैसे हरियाणवी लोकगीत प्रस्तुत किए वहीं देसा मैं देश हरियाणा जित दूध दही का खाणा गीत से हरियाणा भूमि का गौरवगान किया। पहलम तो मैंने दामण सीमा सिमा दे फेर जाइये जाइये हो पलटण मैं और पंखा जाली का लगवा दे भरतार महीना आया गरमी का जैसे श्रृंगारिक लोकगीत से शुरू हुई इस सांस्कृतिक गीतमाला में श्रीमती आर्या द्वारा राम रै लछमण दोनू भाई दोनू बणखण्ड जाँय हे जी कोई राम मिलै भगवान भक्ति गीत से श्रोताओं और जीजी हम के बधावो जानै था म्हानै दयानन्द आय सिखायो हे सखी आज बधाओ रिसी दयानन्द नै बधावा लोकगीत से समापन किया। इस हरियाणवी सांस्कृतिक संध्या में डॉ विजय शर्मा डीन स्टूडेंट वेलफेयर एसजीटी यूनिवर्सिटी, मोनिका ठक्कर अध्यक्ष लोकायन संस्था, कमलकान्त पाठक डायरेक्टर प्रज्ञा, प्रो मुरारीशरण शुक्ल केंद्रीय प्रमुख हिन्दू अध्ययन समूह, डॉ हृदयेश खिल्लारे, डॉ कुसुम, रौशनी आदि उपस्थित रहे।

02/06/2026

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) रोहतक के 19 स्टूडेंट्स ने जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए किया क्वालिफाई

नैतिक ने AIR 1768 हासिल की, एईएसएल रोहतक के स्टूडेंट्स में सबसे ज़्यादा परफ़ॉर्मेंस दी

रोहतक, 2 जून : आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड (एईएसएल) ने देश के सबसे कॉम्पिटिटिव इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्ज़ाम में से एक, जेईई एडवांस्ड 2026 में रोहतक सेंटर के कुल 19 स्टूडेंट्स ने जेईई एडवांस्ड 2026 को सफलतापूर्वक क्वालिफाई किया है, जो उनकी कड़ी मेहनत, लगन और एकेडमिक एक्सीलेंस के प्रति कमिटमेंट को दिखाता है। यह अचीवमेंट एईएसएल के स्ट्रक्चर्ड लर्निंग इकोसिस्टम, एक्सपीरियंस्ड फैकल्टी और एग्ज़ाम की तैयारी के लिए स्टूडेंट-सेंट्रिक अप्रोच के असर को भी दिखाता है।
सेंटर के टॉप परफॉर्मर्स में, नैतिक ने 190 मार्क्स के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1768 हासिल की, जबकि ओनिक ढल ने 189 मार्क्स के साथ AIR 1832 हासिल की। दूसरे खास अचीवर्स में दीपांशु चहल (AIR 4153), हरीश अत्री (AIR 5309), रितेश (AIR 6123), कनिका (AIR 6812) और तरुण निझावान (AIR 8307) शामिल हैं। सेंटर ने कैटेगरी-रैंक में भी अच्छा परफॉर्मेंस दिया, जिसमें ओनिक ढल ने कैटेगरी रैंक 209 (Gen-EWS) और पारस कुमार ने कैटेगरी रैंक 337 (SC) हासिल किया। अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए स्टूडेंट्स ने कहा हम अपनी तैयारी के पूरे सफ़र में लगातार गाइडेंस, एकेडमिक सपोर्ट और मेंटरशिप के लिए आकाश के शुक्रगुजार हैं। यह अचीवमेंट हमारे टीचर्स और पेरेंट्स के सपोर्ट के बिना मुमकिन नहीं हो पाती।
स्टूडेंट्स को उनकी शानदार कामयाबी डिप्टी रीजनल डायरेक्टर विकास फुटेला ने कहा हमें जेईई एडवांस्ड 2026 में उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए अपने स्टूडेंट्स पर बहुत गर्व है। उनकी सफलता पक्की लगन, डिसिप्लिन्ड तैयारी और बेहतर करने की पक्की इच्छा का नतीजा है। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने पिछले तीन सालों में जेईई एडवांस्ड के नतीजों में लगातार सुधार दिखाया है। 2026 में एक स्टूडेंट ने टॉप-10 रैंक हासिल की जबकि 2024 और 2025 में कोई भी नहीं। टॉप-50 कैटेगरी में स्टूडेंट्स की संख्या 2024 में 1 और 2025 में 2 से बढ़कर 2026 में 5 हो गई। इसी तरह, टॉप-100 रैंक होल्डर्स की गिनती 2024 में 6 और 2025 में 9 से बढ़कर 2026 में 11 हो गई। 2026. सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी टॉप-200 कैटेगरी में देखी गई, जहाँ स्टूडेंट्स की संख्या 2024 में 13 और 2025 में 17 से बढ़कर 2026 में 25 हो गई, जो एईएसएल के मज़बूत एकेडमिक परफॉर्मेंस और टॉप रैंकिंग स्टूडेंट्स तैयार करने में बढ़ती सफलता को दिखाता है।

राहुल कश्यप (बोहर) बने कश्यप महापंचायत हरियाणा के रोहतक युवा जिला अध्यक्षरोहतक, 01 जून 2026। कश्यप महापंचायत हरियाणा ने ...
02/06/2026

राहुल कश्यप (बोहर) बने कश्यप महापंचायत हरियाणा के रोहतक युवा जिला अध्यक्ष

रोहतक, 01 जून 2026। कश्यप महापंचायत हरियाणा ने युवा समाजसेवी राहुल कश्यप (बोहर) को रोहतक युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

समाज के पदाधिकारियों एवं युवाओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और युवा वर्ग समाज हित के कार्यों से अधिक जुड़ सकेगा।

राहुल कश्यप ने कहा कि वे समाज की एकता, शिक्षा और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने समाज के सभी लोगों से 07 जून 2026, प्रातः 10 बजे, कश्यप धर्मशाला, करनाल में आयोजित महापंचायत की बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

राहुल कश्यप (बोहर)
रोहतक युवा जिला अध्यक्ष
कश्यप महापंचायत हरियाणा

*उत्तम परीक्षा परिणाम के साथ आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम**सीबीएसई द्वारा आज कक्षा 12वीं...
13/05/2026

*उत्तम परीक्षा परिणाम के साथ आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम*

*सीबीएसई द्वारा आज कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित*

परीक्षा परिणाम सुनते ही मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई ।विद्यार्थियों ने अपने पिछले सालों के परीक्षा परिणाम के इतिहास को कायम रखते हुए इस वर्ष भी बेहतरीन परीक्षा परिणाम के साथ विद्यालय का नाम ज़िले भर में रोशन किया । कक्षा बारहवीं की राहिनी ने 96% अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया । शौर्य बंसल ने 95.2% अंकों के साथ दूसरा, रक्षिता ने 94.4% अंकों के साथ तीसरा , पलक ने 94.2% अंकों के साथ चौथा तथा अंश और दीया ने 93.8% अंकों के साथ संयुक्त रूप से पाँचवा स्थान हासिल किया । अर्थशास्त्र में 2, संगीत में 5 ,पेंटिंग में 3 विद्यार्थियों ने 100% , गणित में दो विद्यार्थियों ने 99%, रसायन - विज्ञान में एक विद्यार्थी ने 99%, बिज़नेस स्टडीज़ में एक विद्यार्थी ने 98%, अकाऊंटस में तीन विद्यार्थियों ने 98%, समाजशास्त्र में एक विद्यार्थी ने 97%, बैंकिंग में एक विद्यार्थी मे 97%, इतिहास में एक विद्यार्थी ने 98%अंक हासिल किए।मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त रोहतक सचिन गुप्ता, उपाध्यक्ष रामावतार गुप्ता ,सचिव राजेश कुमार सहगल ने विद्यार्थियों के बेहतरीन नतीजे आने पर खुशी ज़ाहिर की तथा विद्यार्थियों और अध्यापकों को बधाई संदेश भेजा । प्रधानाचार्या डॉ . अरुणा तनेजा ने इस अवसर पर मिठाई खिलाकर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया तथा जीवन में बेहतर भविष्य की कामना की । इस मौके पर सभी बच्चे बहुत खुश दिखाई दे रहे थे तथा उन्होंने विद्यालय में आकर अध्यापकों के साथ अपनी खुशी मनाई तथा एक दूसरे को बधाई संदेश दिए । इस अवसर पर 11वीं - 12वीं के ब्लॉक इंचार्ज डॉ . सुनील भारद्वाज तथा अन्य अध्यापक गण भी उपस्थित रहे ।

*रोहतक में एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक की गई आयोजित!!बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला स्तरीय ...
10/05/2026

*रोहतक में एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक की गई आयोजित!!

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला स्तरीय समिति का विस्तार करना तथा आगामी 18 मई को हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के साथ होने वाली संगठन की महाप्रतिनिधि मंडल वार्ता की तैयारियों पर चर्चा करना रहा!!

बैठक में राज्य कार्यकारिणी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिराज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कप्तान राणा तथा महासचिव डॉ. अरुण वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिराज ने की, जबकि मंच संचालन जिला अध्यक्ष रोहतक डॉ. अंकित फोगाट द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बताया गया कि प्रदेश के सभी 22 जिलों से एनएचएम कर्मचारी साथी 18 मई को स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष महाप्रतिनिधि मंडल के माध्यम से अपनी मांगों को मजबूती से रखेंगे।

बैठक के दौरान जिला समिति का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर निम्नलिखित नियुक्तियां की गईं—

* जिला अध्यक्ष: डॉ. अंकित फोगाट एवं रेनू काम्बोज
* उपाध्यक्ष: राजकुमारी एवं राजेश (एएनएम)
* महासचिव: जसविंदर नांदल
* सहसचिव: सुभाष एवं अनिल बुधिराजा
* मीडिया प्रभारी: डॉ. सचिन सैनी एवं मोहित अत्री
* कोषाध्यक्ष: पवन एवं उपेंद्र
* सलाहकार: दीपक
* समिति सदस्य: सरिता, आशु, बिजेंद्र हुड्डा, दर्शन, संदीप, विकास, रविंदर, सुमन एवं रिंकू

बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने संगठन की मजबूती, एकजुटता तथा कर्मचारियों की मांगों को लेकर आगामी संघर्ष को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

*मॉडल स्कूल में केक काटकर मदर्स डे मनाया गया तथा माताओं ने विभिन्न खेलों व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया*'मदर्स डे'...
08/05/2026

*मॉडल स्कूल में केक काटकर मदर्स डे मनाया गया तथा माताओं ने विभिन्न खेलों व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया*

'मदर्स डे' हर वर्ष मई माह के दूसरे रविवार को मनाया जाता है । इसी उपलक्ष में आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने अभिभावकों के साथ 'मदर्स डे' मनाया । विशेष प्रार्थना सभा में नन्हें फ़रिश्तों ने कविताएँ सुनाई, भाषण दिए तथा कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने माँ को समर्पित नृत्य - नाटिका प्रस्तुत की तो वहीं नर्सरी के विद्यार्थियों की माताओं ने अपने बच्चों के साथ एस . एस. बाग में पिकनिक में भाग लिया । इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ .अरुणा तनेजा भी उपस्थित रहीं । केक काटकर मदर्स डे मनाया गया तथा माताओं ने विभिन्न खेलों व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया । अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी माँ के लिए शुभकामना संदेश लिखकर कार्ड , हैंगिग, टियारा, फ़्रेम, फूलों के गुलदस्ते , फ्रिज के लिए मैगनेट बनाए तथा फूलदान सजाए । माँ के लिए टियारा बनाते हुए मानो उन्होंने अपना सारा प्रेम उड़ेल दिया और अपने दिल की मल्लिका प्यारी माँ को ताज से सजाने को आतुर दिखाई दिए । नौंवी - दसवीं के बच्चों ने अपनी माँ के लिए सुंदर - सुंदर गहने बनाए । जब खूबसूरत तोहफ़े तैयार हो गए तो उछलते कूदते बच्चे घर जा रहे थे कि 'मदर्स डे ' पर ये सब चीज़ें वे अपनी मां को उपहार स्वरूप देंगे । मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष एवम् उपायुक्त रोहतक सचिन गुप्ता, उपाध्यक्ष रामअवतार गुप्ता ,सचिव राजेश कुमार सहगल ने भी 'मदर्स डे' पर सभी अभिभावकों के लिए शुभकामना संदेश भेजा तथा उन्होंने कहा कि माँ हम सब के लिए पूजनीय है । वह एक ऐसे वृक्ष के समान है जो अपनी छाया में सब को समेटे रहती है । इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. अरुणा तनेजा ने कहा कि माँ ईश्वर का ही दूसरा रूप है।हमें अपनी माँ का सदैव सम्मान करना चाहिए और उनकी कही हर बात को मानना चाहिए । माँ जैसा शुभचिंतक इस दुनिया में और कोई नहीं हो सकता!!

Address

Rohtak
124001

Telephone

+918570885883

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rohtak News Online posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rohtak News Online:

Shortcuts

Share