05/05/2023
हमारे देश के पूर्वोत्तर का एक अहम राज्य मणिपुर पिछले 3-4 दिनों से जल रहा है। आगज़नी हो रही है, लोगों की जान साँसत में है क्योंकि वहाँ हिंसा ने और उग्र रूप ले लिया है। आधे राज्य यानि 16 में से 8 ज़िलों में कर्फ्यू लगा है और इंटरनेट पूरे प्रदेश में बंद कर दिया गया है। भारतीय रेल ने ने मणिपुर जाने वाली सारी ट्रेन रोक दी हैं। मोदी सरकार ने गवर्नर को शूट ऐट साइट मतलब देखते ही गोली मारने के आदेश देने के लिये अधिकृत किया है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं आज 2023 के हिंदुस्तान में किस तरह के आदेश दिये जा रहे हैं? क़ानून व्यवस्था ने पूरी तरह से दम तोड़ दिया है।
मणिपुर की भाजपा सरकार के ढेरों विधायक ओए मंत्री केंद्र से मदद की गुहार लगा रहे हैं। ओलम्पियन और भाजपा सांसद मैरी कॉम ने ट्वीट कर लिखा है कि “प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री जी, मेरा प्रदेश जल रहा है, इसको बचा लीजिए”।
पर देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री कहाँ हैं? वो कर्नाटक के चुनाव में व्यस्त हैं। इस देश में आग लग जाए, मणिपुर जलकर स्वाहा हो जाए इससे इन्हें कोई फ़र्क नहीं पड़ता है, मोदी जी को सिर्फ़ और सिर्फ़ वोट से मतलब है।
Instagram
Plz.. Follow this link
https://instagram.com/politicskakida44?igshid=ZDdkNTZiNTM=
Facebook
Plz.. Follow, like, Share & Comment this Page
https://www.facebook.com/Politicskakida44?mibextid=ZbWKwL
Youtube
Plz... Subscribe this Channel
https://www.youtube.com/