08/07/2021
जमीन जारी करने का मामला:रोहतक में रियल एस्टेट कंपनी को जमीन जारी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान रोहतक में रियल एस्टेट कंपनी को जमीन देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। इस जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया इनेलो सरकार में शुरू हुई थी। हुड्डा सरकार के समय बिल्डर कंपनी को लाइसेंस मिला था। अब एचएसवीपी जमीन को वापस लेकर अपने स्तर पर डेवलप कर रहा है।