04/09/2026
22 कट्ठा के लिए 5 गोली! सीतामढ़ी में खूनी जंग
#सीतामढ़ी में जमीन विवाद बना खूनी जंग, ठेकेदार को घर के सामने मारी 5 गोलियां
सीतामढ़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ 22 कट्ठा जमीन का विवाद खूनी जंग में बदल गया।
घटना परसौनी थाना क्षेत्र के कठौर गांव की है। यहाँ 42 साल के ठेकेदार रंजीत राय पर बाइक सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
बताया जा रहा है रंजीत राय अपने घर के सामने बातचीत कर रहे थे, तभी हमलावरों ने उन्हें 5 गोलियां मारी और फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
रंजीत राय पुणे में मकान निर्माण के ठेकेदार हैं और 28 अगस्त को ही गांव लौटे थे।
वहीं पत्नी ने दूर के दामाद पर साथियों के साथ मिलकर हमला कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद का ही लग रहा है, सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।