Samarth Bharat News

Samarth Bharat News Samarth Bharat News

31/08/2026

खानपुर विधानसभा में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कवायद, श्री जटाशंकर मंदिर को तीर्थ घोषित करने का ऐलान

?
31/08/2026

?

🚨 हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार - 24 घंटे की बड़ी कार्रवाईयाँ 🚨SSP हरिद्वार के निर्देशन में जनपद भर में ताबड़तोड़ एक्श...
30/08/2026

🚨 हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार - 24 घंटे की बड़ी कार्रवाईयाँ 🚨

SSP हरिद्वार के निर्देशन में जनपद भर में ताबड़तोड़ एक्शन जारी है।

👉 कोतवाली भगवानपुर
1. ग्राम चुड़ियाला व अकबरपुर कालसो में आपस में झगड़ा कर शांति भंग कर रहे 08 व्यक्तियों का 170 BNSS में चालान किया गया।
2. ग्राम डाडा जलालपुर में हेयर सैलून का शटर तोड़कर LED, गैस सिलेंडर, चांदी के जेवरात, स्मार्ट वॉच व नकदी चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर 100% बरामदगी के साथ खुलासा। 02 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सारा सामान बरामद।

👉 कोतवाली मंगलौर
1. E-FIR पर कार्रवाई - कस्बे से चोरी हुई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल CCTV फुटेज की मदद से बरामद, 01 शातिर चोर गिरफ्तार।
2. चेकिंग के दौरान 01 व्यक्ति अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज।

👉 कोतवाली कनखल
बच्चों की साइकिल चोरी का खुलासा - कृष्णा एन्क्लेव से 02 साइकिल चोर गिरफ्तार, 02 चोरी की साइकिलें (कीमत ~₹25,000) बरामद।

👉 कोतवाली रानीपुर, सिडकुल, बहादराबाद व कनखल
वारंटियों पर शिकंजा - अलग-अलग थाना क्षेत्रों से माननीय न्यायालय से गैरहाजिर चल रहे कुल 06 वारंटी गिरफ्तार। साथ ही गौ-संरक्षण अधिनियम में फरार चल रहे 01 वांछित अभियुक्त को भी दबोचा गया।

कानून तोड़ेगा तो बचेगा नहीं - हरिद्वार पुलिस का प्रहार जारी रहेगा।


30/08/2026

महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित

नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत करने और 2027 की तैयारियों पर जोर

रुड़की। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नहर किनारा स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी के समीप आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

30/08/2026

लंढोरा के अग्रवाल परिवार को चैम्पियन से फिर मिली जान से मारने की धमकी

परिवार को नुकसान पहुंचा, तो चैंपियन होगा जिम्मेदार

आज का राशिफल 30 अगस्त: मेष और सिंहराशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ केसाथ मिल सकती है बड़ी खुशखबरी आचार्य पंडित कैलाश च...
30/08/2026

आज का राशिफल 30 अगस्त: मेष और सिंह
राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के
साथ मिल सकती है बड़ी खुशखबरी आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850

Aaj Ka Rashifal 30 August 2026: ग्रह-नक्षत्रों की
चाल आज सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव
डालेगी। कुछ राशियों को करियर और धन के मामले में लाभ
मिल सकता है, तो वहीं कुछ लोगों को रिश्तों और खर्चों को
लेकर सावधानी बरतनी होगी

Aaj Ka Rashifal 30 August 2026:
30 अगस्त, रविवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज
से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। आज कुछ
जातकों को करियर और कारोबार में तरक्की के नए अवसर
मिल सकते हैं, वहीं कुछ लोगों को आर्थिक मामलों में
सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी। नौकरीपेशा
लोगों को नई जिम्मेदारियां या महत्वपूर्ण काम मिल सकते हैं,
जबकि व्यापारियों के लिए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना
लाभदायक रहेगा। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में भी आज
उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते
हैं मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के
लिए 30 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, कहां मिलेगा लाभ और
किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि: आज का राशिफल
आज किस्मत आपके लिए नए दरवाजे खोल सकती है। पैसों से जुड़े फैसले अगर सोच-समझकर लेंगे, तो लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। काम के प्रति आपका उत्साह दूसरों को प्रभावित करेगा। प्रेम जीवन में रोमांस और अपनापन बढ़ेगा, जिससे मन खुश रहेगा। संतान की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, इससे रिश्ता और मजबूत होगा। सेहत को नजरअंदाज न करें, छोटी-सी सावधानी भी आज बड़ा फायदा दे सकती है।

ta**us daily horoscope

वृष राशिः आज का राशिफल
आज आपकी बनाई योजनाएं सफलता की ओर ले जा सकती हैं। सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने से आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। परिवार में शादी या किसी शुभ समाचार की वजह से खुशी का माहौल बन सकता है। यात्रा से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी भविष्य में आपके लिए काफी काम आ सकती है। बस गुस्से और बेवजह की बहस से खुद को दूर रखें, इससे दिन और बेहतर बना रहेगा।

gemini daily horoscope

मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज खुद को बेहतर बनाने की इच्छा आपको आगे बढ़ाएगी। घर में कोई खुशखबरी मिल सकती है और माहौल उत्साह से भर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। पिता की कोई बात आज आपको ऐसी सीख दे सकती है, जो आगे बहुत काम आए। कुल मिलाकर दिन सकारात्मक सोच और नई उम्मीदों से भरा रहेगा।

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं। नया वाहन या घर से जुड़ी कोई बड़ी खरीदारी मन को खुशी दे सकती है। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करके आपको भीतर से संतोष मिलेगा। पुराने पैसे या लेन-देन से जुड़ा मामला अचानक सामने आ सकता है, जिसे शांत दिमाग से सुलझाएं। सरकारी काम में थोड़ी देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।

leo daily horoscope

सिंह राशि: आज का राशिफल
आज आपकी मेहनत का शानदार परिणाम सामने आ सकता है। व्यापार और निवेश से लाभ मिलने के अच्छे संकेत हैं। प्रेम जीवन में नजदीकियां और रोमांस बढ़ेगा, जबकि सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मन को शांति मिलेगी। घर में किसी नए शुभ कार्य की शुरुआत भी हो सकती है।

virgo daily horoscope

कन्या राशि: आज का राशिफल
आज आपकी मेहनत और लगन आपको दूसरों से अलग पहचान दिला सकती है। नौकरी में आपकी तारीफ होगी और विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन के संकेत हैं। हालांकि खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। रिश्तों में मीठी वाणी और समझदारी कई उलझनों को आसानी से सुलझा सकती है। विरोधियों की गतिविधियों से सावधान रहें, लेकिन अपने फैसलों पर भरोसा बनाए रखें

तुला राशिः आज का राशिफल

आज समझदारी से लिया गया फैसला आपके आने वाले समय को बेहतर बना सकता है। कारोबार में बनाई गई नई योजनाएं अब लाभ देने की दिशा में बढ़ेंगी। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्ते में नई गर्माहट और ताजगी लाएगा। गुस्सा और काम को टालने की आदत आज नुकसान कर सकती है। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखेंगे तो दिन काफी अच्छा गुजर सकता है।

scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज धन और सेहत दोनों मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। पुराने विवाद के खत्म होने से मन को राहत मिलेगी और किसी पुराने दोस्त से मुलाकात बीती यादों को फिर से ताजा कर सकती है। परिवार का माहौल भी धीरे-धीरे बेहतर होगा। हालांकि विरोधियों से सतर्क रहें और किसी पर भी बिना सोचे-समझे भरोसा करने से बचें।

sagittarius daily horoscope

धनु राशिः आज का राशिफल
आज सफलता आपके साथ कदम मिलाकर चल सकती है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। सम्मान या पुरस्कार मिलने से मन में गर्व और खुशी दोनों आएंगे। कारोबार की पुरानी उलझनें सुलझ सकती हैं और संपत्ति खरीदने का सपना भी पूरा होने की दिशा में बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ा तनाव कम महसूस होगा

मकर राशि
आज किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने के बजाय हर
पहलू पर अच्छी तरह विचार करें। मन में चल रही उलझनों
को शांत दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। किसी नए
काम की योजना आज भले छोटी लगे, लेकिन आगे चलकर
बड़ा लाभ दे सकती है। विवादों से दूरी बनाए रखना आपके
लिए बेहतर रहेगा। मनोरंजन या छोटी यात्रा का मौका मिले
तो यह मन को तरोताजा कर सकता है।

कुंभ राशि
30 अगस्त का राशिफल -
आज छोटी-छोटी चुनौतियां आपके धैर्य की परीक्षा ले सकती
हैं। कार्यक्षेत्र में सावधान रहें, क्योंकि कोई व्यक्ति आपके
खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकता है। बढ़ते
खर्चों के कारण चिंता हो सकती है, इसलिए बजट पर नजर
रखें। अतीत की किसी गलती से मिली सीख आज आपको
ज्यादा समझदारी से फैसले लेने में मदद करेगी। सेहत को
लेकर भी लापरवाही न करें।

मीन राशि
आज आपकी सकारात्मक सोच और उत्साह हर काम में नई
चमक भर सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में बनाई गई लंबी
अवधि की योजनाएं अब गति पकड़ सकती हैं। परिवार में
अचानक मिलने वाला सरप्राइज या कोई खुशखबरी रिश्तों में
और अपनापन बढ़ाएगी। सरकारी कामों में भी सफलता के
संकेत हैं, इसलिए प्रयास जारी रखें।

आज का अखबार🗞️
30/08/2026

आज का अखबार🗞️

बाथरूम और कमरों में हिडन कैमरे लगाने का आरोप लगा है। आरोप के बाद पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में लेकर जांच शुरू की, जब...
27/08/2026

बाथरूम और कमरों में हिडन कैमरे लगाने का आरोप लगा है। आरोप के बाद पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में लेकर जांच शुरू की, जबकि लड़कियों और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। ⚠️ मामला गंभीर है—जांच पूरी होने तक आरोपों की पुष्टि का इंतजार जरूरी है। क्या ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट करें। 📍 रुड़की, उत्तराखंड

27/08/2026

किसान मजदूर संगठन सोसायटी (रजि.) के एक प्रतिनिधिमंडल ने रुड़की विधानसभा के विधायक एवं उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय प्रदीप बत्रा जी से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों, मजदूरों एवं बेरोजगार युवाओं की ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक विस्तृत मांग पत्र कैबिनेट मंत्री को सौंपा।

27/08/2026

Address

Roorkee
247667

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samarth Bharat News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Samarth Bharat News:

Shortcuts

Share