13/10/2025
मुझे याद है जब हम दैनिक न्यूज़ 24×7 के पाँच वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने के लिए नगर निगम हॉल की अनुमति लेने गए थे, तो हमसे सौ सवाल पूछे गए और कहा गया कि आवेदन दे दो, हम आपको सात दिन में बता देंगे। लेकिन एक सवाल अब पैदा होता है कि जब अच्छे कार्य करने के लिए हमने हॉल की मांग की, तो बहुत सारी वेरिफिकेशन हुई। लेकिन अब ये घिनौना नृत्य करने के लिए नगर निगम वालों ने परमिशन कैसे दे दी? या फिर मुझे ऐसा लगता है कि नगर निगम वालो के लिये और नगर निगम के मालिकों के लिए यह डांस कोई प्रेरणादायक डांस है, या यूं कहिए कि यह कोई मोटिवेशनल प्रोग्राम है जिसके लिए नगर निगम वालों ने आसानी से परमिशन दे दी।