Times News

Times News follow for latest news

Non woven loop bags #7900278655
11/03/2020

Non woven loop bags
#7900278655

14/05/2017

ईवीएम मशीनों की विश्वसनीयता पर देश में ही सवाल उठ रहे थे लेकिन अब अफ़्रीकी देशों ने भी भारत में बनी ईवीएम की विश्वसनीयता पर पर सवाल खड़े कर दिए है. दरअसल बोत्सवाना ने 2019 में होने वाले आम चुनाव में भारत से आयात ईवीएम का इस्तेमाल होना था. न्यूज़ 18 की एक खबर के अनुसार बोत्सवाना की …

09/05/2017
08/05/2017

Respect :)

30/04/2017

मुंबई: नॉनवेज खाने वालों को घर नहीं दे रहे थे बिल्डर्स, राज ठाकरे की MNS ने लगाई लताड़..............

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने अब ऐसे बिल्डर्स के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है जो नॉनवेज खाने वालों को फ्लैट बेचने से मना करते हैं। मुबंई में सोसायटीज़ में धर्मविशेष के लोगों को रहने के लिए जगह भी नहीं दी जाती है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ऐसे बिल्डरों को चुन कर उनके खिलाफ लोगों को लामबंद करने का काम करेगी।

राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने आरोप लगाया है कि मुंबई में कुछ बिल्डर मांसाहारी खाने वालों को फ्लैट नहीं बेच रहे हैं। साथ ही खरीद-बिक्री में भी भेदभाव करते हैं।

मुंबई महानगरपालिका में मनसे के पदाधिकारी संदीप देशपांडे ने बताया कि मांसाहारी होने के कारण खरीददारों को फ्लैट नहीं बेचा जा रहा है।

देशपांडे ने एक बिल्डर को पत्र लिखकर कहा, ‘हमें शिकायत मिली है कि आपने जाति, धर्म और खानपान की प्रवृत्ति (शाकाहारी-मांसाहारी) के आधार पर भेदभाव कर कुछ खरीदारों को फ्लैट बेचने से मना किया है।’

पत्र में चेतावनी दी गई है कि इस संबंध में मनसे की बात नहीं मानने वाले बिल्डरों को पार्टी के रोष का सामना करना पड़ सकता है। मनसे सूत्रों ने बताया कि अपील पर एक प्रमुख बिल्डर की तरफ से फौरन प्रतिक्रिया आई है, जिसने लिखित आश्वासन दिया है कि वह किसी तरह का भेदभाव नहीं करेगा।

बीएमसी ने भी ऐसे बिल्डरों के प्रस्ताव रद्द करने का ऐलान किया है। बीएमसी की स्थाई समिति ने एक इस बारे में एक प्रस्ताव भी पारित किया है।

हाल ही में मुंबई महानगरपालिका ने मांसाहारियों को फ्लैट देने से मना करने वाले बिल्डरों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की अपील की थी ।

02/06/2016

मथुरा में हिंसा, एसओ की मौत, 10 घायल
4 घंटे पहले
साझा कीजिए
Image copyrightVIVEK KUMAR JAIN
उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार को उस समय हिंसा भड़क उठी जब पुलिस शहर के जवाहर बाग में बैठे प्रदर्नकारियों को हटाने पहुंची.
उत्तर प्रदेश के एडीजी क़ानून व्यवस्था दलजीत चौधरी ने बताया कि इस हिंसा में एसओ संतोष यादव की मौत हो गई है जबकि सिटी एसपी मुकुल द्विवेद्वी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
पुलिस के मुताबिक़ इस हिंसा में कुल 10 पुलिसवाले घायल हुए हैं.
आगरा से पत्रकार विवेक जैन ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश से आए प्रदर्शनकारी काफ़ी समय से जवाहर बाग़ में धरने पर बैठे थे.
ख़ुद को सुभाष चंद्र का अनुयायी बताने वाले इन लोगों की मांंगें कुछ अजीब सी हैं, जैसे एक रुपए में 40 लीटर पेट्रोल मिले या फिर भारत का रुपया 50 देशों में चलेे.
इन लोगों को जवाहर बाग़ से हटाने का मामला हाई कोर्ट भी जा चुका है और अदालत ने उन्हें हटाने का निर्देश भी दिया था.
गुरुवार को जब पुलिस उन्हें हटाने पहुंचे तो इन प्रदर्शनकारियों ने हमला बोल दिया और इस दौरान फ़ायरिंग में एसओ संतोष यादव की मौत हो गई.
जवाहर बाग़ मथुरा में आगरा रोड पर कलेक्ट्रेट के पास है.

01/06/2016

बिना सूचना के बिजली कटी तो अब मिलेगा मुआवजा
June 1, 2016


दिल्ली में बिना बिना सूचना के बिजली कटने पर मुआवजा मिलेगा, ये मुआवजा बिजली वितरण कंपनियों की और से उपभोक्ताओं को देय होगा जो उपभोक्ताओं को उनके बिल के साथ मिलेगा. हालांकि मरम्मत और रख-रखाव के नाम पर पहले से तय समय के अनुसार यदि बिजली कटौती होती है, तब डिस्कॉम्स को किसी तरह का जुर्माना नहीं देना होगा.

दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग के इस आदेश को डिस्कॉम्स ने व्यवहारिक नहीं बताते हुवे फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करने की बात कहीं है. जारी अधिसूचना में अलग-अलग कारणों से बिजली कटौती पर जुर्माने के लिए अलग-अलग राशि तय है. डिस्कॉम्स के अनुसार दिल्ली सरकार ने जबरन इस फैसले को डीईआरसी से लागू करवाया है.

सीएम केजरीवाल के अनुसार, बिजली कटौती होने पर उसे ठीक करने के लिए दो घंटे का समय दिया गया है। छह माह बाद एक घंटे में गड़बड़ी को ठीक करना होगा और यदि डिस्कॉम्स ऐसा नहीं कर पाती, तो मुआवजा ज्यादा देना होगा। जवाबदेही तय होनी चाहिए।

01/06/2016

लंढौरा में बवाल, चौकी पर पथराव, भाजपा नेता के महल में वाहनों में लगाई आग, लाठीचार्ज, फायरिंग
लंढौरा कस्बे में एक दुकान को खाली कराने के लिए दुकान स्वामी ने सारा सामान सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान धर्मिक ग्रंथ भी सड़क पर फेंकी गई तो लोगों ने जमकर बवाल मचा दिया। गुस्साई भीड़ ने लंढौरा पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। यही नहीं कांग्रेस के बागी विधायक एवं भाजपा नेता कुंवर प्रणव चैंपियन के रंगमहल में जाकर एक कार व दो पहिया वाहनों और साइकिलों को आग के हवाले कर दिया गया।
रंगमहल में खड़े वाहनों को जब आग के हवाले किया तो रंगमहल में कोई भी मौजूद नहीं था। जब वाहनों में आग लगाई गई तब पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। बाद में पुलिस ने लाठियां फटकारकर लोगों को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। पथराव के दौरान एसएसपी और डीएम ने चौकी में घुसकर जान बचाई। पत्थरबाजी में एसएसपी राजीव स्वरूप सहित आठ पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ का काबू करने के लिए हवाई फायर भी किए। साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
लंढौरा कस्बे में महबूब की धार्मिक ग्रंथ और कबाड़ी की दुकान है। दुकान को खाली करने को लेकर उसका दुकान स्वामी से दो माह से विवाद चल रहा है।
आरोप है कि आज दोपहर दुकान स्वामी पक्ष के तीन लोग वहां पहुंचे और उन्होंने दुकान खाली कराने को लेकर सारा सामान सड़क पर फेंक दिया। इसके साथ ही धार्मिक ग्रन्थ को भी बाहर फेंक दिया।
सूत्र
रुड़की डेली न्यूज़

01/06/2016

भारत बना सोशल साइट्स पर टैक्स लगाने वाला पहला देश
June 1, 2016


आज यानि एक जून 2016 से भारत में सोशल साइट्स जैसी गूगल, फेसबुक, याहू और ट्वीटर को 6 फीसदी की दर से टैक्स देना होगा। यह टैक्स सोशल साइट्स की विज्ञापनों पर कमाई जाने वाली राशि पर वसूला जायेगा।

गूगल एक साल में भारत से 4 हजार करोड़ से ज्यादा तथा फेसबुक 125 करोड़ के आस-पास की कमाई करता है।इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।

इसकी घोषणा बजट भाषण में वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा की गयी थी। इक्‍वलाइजेशन लेवी के नाम से ये टैक्स लागु किया गया हैं जो एक लाख से ज्यादा कमाई करने वाली साइटों पर लगेगा। इक्‍वलाइजेशन लेवी टैक्‍स लागू हो जाने के बाद भारत दुनिया का पहला ऐसा देश होगा जहां यह टैक्‍स लगेगा।
सूत्र
कोहराम न्यूज़

31/05/2016

ए आर रहमान को मिला जापान का शीर्ष सांस्कृतिक सम्मान
May 31, 2016


नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान को जापान के शीर्ष सांस्क्रतिक सम्मान से सम्मानित किया गया हैं. रहमान को यह सम्मान संगीत के जरिये एशियाई संस्कृति में योगदान देने के लिए दिया गया हैं. ये पुरुस्कार प्रत्येक वर्ष प्रदान किया जाता हैं.

साथ ही रहमान को “फ्राम द हार्ट- द वर्ल्ड ऑफ ए आर रहमान्स म्यूजिक” के विषय पर व्याख्यान देने के लिए बुलाया गया था. ये जापान का प्रसिद्ध पुरुस्कार हैं. इस पुरुस्कार की शुरुआत जापान के फुकुओका शहर में 1990 से की गई थी।.

इस पुरुस्कार को प्रदान करने का मुख्‍य उद्देश्य एशिया की अनोखी और विविधतापूर्ण संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित प्रोत्साहित करना है.

31/05/2016

me पॉलिटिक्स
अब पर्रिकर ने उठाई कोर्ट के फैसलों पर उंगली, कहा कुछ फैसले ‘बेतुके’
May 31, 2016


वित्त मंत्री अरुण जेटली के बाद अब रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने अदालतों को अपने निशाने पर लिया हैं. पर्रिकर ने कहा है कि कोर्ट के कुछ निर्देश ‘बेतुके’ हैं और इनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि विज्ञान को नहीं समझने वाले कुछ लोगों ने इसका मतलब निकालना शुरू कर दिया है। बिना किसी वैज्ञानिक आधार के ‘बेतुके’ निर्देश दिए जा रहे हैं।

पर्रिकर ने मर्सिडिज बेंज कंपनी की रिपोर्ट का हवाला देते हुवे कहा कि उन्होंने भारत में निवेश बंद कर दिया है, क्योंकि उनका कहना है कि अदालत के फैसले उनकी समझ से परे हैं। उनका कहना है हम डीजल वाहनों को प्रतिबंधित करने का औचित्य समझ नहीं पा रहे हैं।

पर्रिकर ने आगे कहा कि हम समझ सकते हैं कि आप प्रदूषण फैलाने वाले डीजल वाहनों को प्रतिबंधित कर सकते हैं, लेकिन पेट्रोल वाहनों से कम या बिल्कुल प्रदूषण नहीं फैलाने वाले डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का क्या मतलब है।

31/05/2016

भाजपा नेता पर युवक को जिंदा जलाने का लगा आरोप, हालत गंभीर
May 31, 2016


मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में एक व्यक्ति को जिन्दा जलाने का मामला सामने आया हैं. इस सबंध में कथित तौर पर भाजपा नेता और उसके परिजनों पर एक युवक को जिंदा जलाने के आरोप लगे है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजन कलावत और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र कलावत के बीच कई दिनों से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था.

मंगलवार सुबह इसी विवाद में कथित तौर पर सतेंद्र कलावत और उसके परिजनों ने राजन को जिंदा जला दिया. युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

राजन के अनुसार चुनाव के वक्त सतेंद्र कलावत ने उसे एक लाख रुपए दिए थे. इन्हीं रुपए को लौटाने के लिए कलावत दबाव बना रहा था. रुपए नहीं देने पर राजन को जिंदा जला दिया गया.

Address

29 Civil Lines, Boat Club
Roorkee
247667

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Times News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share