BBA News

BBA News हम है हमेशा सच और सही के साथ

10/08/2026
30/07/2026

रुड़की पहुंची अब तक की सबसे महंगी कावड़ कावड़ियों में देखने को मिला उत्साह

28/07/2026

देहरादून: नंदा की चौकी का नया पुल फिर क्षतिग्रस्त, बारिश ने खोली निर्माण की पोल।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा का आज के बाद में मंत्री पद नहीं रहूंगा और ना ही कभी चुनाव लड़ूंग...
25/07/2026

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा का आज के बाद में मंत्री पद नहीं रहूंगा और ना ही कभी चुनाव लड़ूंगा उन्होंने कॉकरोच पार्टी से भी माफी मांगी

23/07/2026

दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, CCTV बंद कर साधुओं को उतारा मौत के घाट

कांवड़ यात्रा को सकुशल,शांतिपूर्ण-व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने पुलिस अधिकारियों त...
21/07/2026

कांवड़ यात्रा को सकुशल,शांतिपूर्ण-व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने पुलिस अधिकारियों तथा एसपीओ के साथ बैठक की आयोजित

रुड़की। कांवड़ यात्रा को सकुशल,व्यवस्थित व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने नगर निगम सभागार में जनपद के सात थानों के थाना प्रभारी निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों व एसपीओ की बैठक आयोजित की,जिसमें कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न विभिन्न प्रकार की समस्याओं,सुझावों तथा एसपीओ की ड्यूटी संबंधित कार्यप्रणाली को लेकर दिशानिर्देश दिए गए।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि रुड़की क्षेत्र के लिए कांवड़ यात्रा पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है,क्योंकि पांच करोड़ कांवड़ यात्रियों में से लगभग चार करोड़ यात्री रुड़की से ही होकर गुजरते हैं,जिनमें सबसे अधिक दिल्ली,हरियाणा, मेरठ,मुजफ्फरनगर और राजस्थान के होते हैं,बाकी पंजाब व हिमाचल के कम संख्या में आते हैं,जिनका डाइवर्जन रुड़की से ही होता है,जो बहुत संवेदनशील और सतर्कता बरतने योग्य होता है।शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि एसपीओ साहिबान को पुलिस के साथ जो सेवा की जिम्मेदारी दी जाती है,वो बखूबी निभाते हैं,परंतु ये भी शिकायत मिली है कि पांच प्रतिशत एसपीओ केवल व्यक्तिगत लाभ के लिए अपने कार्ड का प्रयोग करते हैं,जिसपर इस बार विशेष ध्यान दिया जाएगा।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि रुड़की, मंगलौर, भगवानपुर, कलियर, झबरेड़ा के सीओ प्रत्येक सेवा पॉइंट पर समय-समय पर निरीक्षण कर निगरानी करेंगे।उन्होंने कहा कि नगर व आसपास के नागरिकों से सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की जाएगी कि कांवड़ यात्रा के दौरान नगर क्षेत्रों में फोर व्हीलर का प्रयोग कम से कम किया जाए,ताकि नगर की जनता को परेशानी न हो।सीओ रुड़की ओशिन जोशी,सीओ भगवानपुर सुमित पांडेय, सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी,अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी,वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री,थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप बिष्ट,थाना प्रभारी गंग नहर मणिभूषण श्रीवास्तव,एसएसआई धर्मेंद्र राठी,पार्षद डॉ०नवनीत शर्मा ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर कलियर,मंगलौर व भगवानपुर मार्गों पर पानी,बिजली और टैंट आदि की व्यवस्थाओं को सुचारू रखने पर बल दिया।उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने कहा कि कांवड़ यात्रा रुड़की और आसपास के लोगों के लिए धार्मिक यात्रा के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की जीती जागती मिसाल है,जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग भी अन्य धर्मों के लोगों के साथ मिलकर कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा करते हैं और उनको पानी व फल वितरित कर उसी प्रकार सौहार्द का संदेश देते हैं,जिस तरह ईद पर हिन्दू भाई मुस्लिमों को ईदगाह पर मिठाई खिलाकर कर शुभकामनाएं देते हैं।ये रुड़की की पुरानी परंपरा है।सीओ रूडकी व सीओ मंगलौर ने कहा कि विशेष रूप से सभी ये ख्याल रखें कि अफवाहों पर ध्यान न देकर धैर्य,शालीनता #के साथ कानून और नियमों के अनुरूप अपने सेवा कार्यों को जारी रखना है।बैठक में सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट के लिए नगर निगम की ओर से कार्यालय अधीक्षक अब्दुल कय्यूम ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।एसआई भगवानपुर रमेश कुमार सैनी,एसआई मंगलौर देवेन्द्र सिंह,एसआई मनोज कुमार,विपिन कुमार,सलमान फरीदी,प्रेमा नन्द प्रेमा,अमित वर्मा ,राजीव शास्त्री,मुस्तफा त्यागी, अंकित सैनी,रेनू अग्रवाल,ताहिर अली,शिवम गोयल पार्षद,मयंक गौतम,परमजीत सिंह,अबदुस समद,सत्यम सैनी सहित धनौरी, कलियर मंगलौर, झबरेड़ा, भगवानपुर, नगला, रहमतपुर, सालियर, बढेड़ी, लंढौरा व रामपुर आदि के एसपीओ ने भाग लिया। बैठक का संचालन देशबंधु गुप्ता ने किया।

21/07/2026

डॉक्टर नहीं सुरक्षित- आईएमए का फूटा गुस्सा, सरकार से सख्त कानून की मांग

Address

Roorkee
247667

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BBA News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share