Rosera Halchal

Rosera Halchal सोशल मीडिया न्यूज चैनल
(5)

14/08/2026

रोसड़ा मुख्य पार्षद मीरा सिंह की तरफ से नगर परिषद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

14/08/2026

रोसड़ा चेयरमैन प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद श्यामबाबू सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

14/08/2026

हम तीन वर्ष पहले से बोल रहे है, यहां जो फर्जी शराबबंदी कानून है, उसके वजह से आज बिहार में सूखा नशा बढ़ रहा हैं। और आगे भी बढ़ेगा - प्रशांत किशोर ने कहा

14/08/2026

प्रशांत किशोर ने गिरिराज सिंह पर कहा - अनर्गल बयान बाजी बंद कीजिए, आपकी भी कुंडली खोलते देर नहीं लगेगी।


14/08/2026

रोसड़ा के वायरल गुरुजी के नाम से चर्चित शिक्षक राकेश कुमार ने अनोखी पहल की है। प्राथमिक कन्या विद्यालय लक्ष्मीपुर के शिक्षक राकेश कुमार द्वारा विद्यालय में 'अंकों का टेलीफोन' टीएलएम (Teaching Learning Material) के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में संख्या पहचान कराई जा रही है। कबाड़ से जुगाड़ द्वारा निर्मित यह टीएलएम बच्चों के लिए जीवंत, आनंदमयी और संवादात्मक बनाता है। बच्चे बार-बार नंबर डायल करने का अभिनय करते हैं, जिससे उनकी संख्यात्मक स्मृति मजबूत होती है। बच्चे इसे छूकर और देखकर आसानी से सीखते हैं, जिससे उनका संवेदी विकास और एकाग्रता में उत्तरोत्तर वृद्धि होती है।
इस टीएलएम की सबसे बड़ी विशेषता है - एक काम अनेक। अंकों के टेलीफोन के इस एक ही टीएलएम के माध्यम से बच्चों में संख्याओं की समझ, पहले की संख्या, बाद की संख्या, बढ़ते क्रम, घटते क्रम, छोटा-बड़ा आदि अवधारणाओं को आसानी से समझाया जा सकता है और बच्चे इसे व्यवहार में भी उपयोग कर पाते हैं।


14/08/2026

रोसड़ा रजिस्ट्री ऑफिस के सब रजिस्ट्रार डॉ. भास्कर ज्योति ने दी जमीन रजिस्ट्री पर बड़ी जानकारी, जमीन ले रहे हैं या बेच रहे हैं तो ये जानकारी जरूर सुनें, निबंधन प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव, नई व्यवस्था से आम लोगों को राहत मिलेगी, परेशानी नहीं

लोगों के मन में उठ रहे सवालों पर डॉ० ज्योति ने बिंदुवार स्थिति स्पष्ट की -
1. निबंधन प्रक्रिया में क्या बदलाव हुए हैं?

2. क्या पेपर रिलीज व्यवस्था में कातिबों की भूमिका खत्म हो जाएगी?

3. क्या OTP लेने से बैंक खातों से रुपया चोरी हो जाएगा?

4. क्या बैंक लोन आदि में यह दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा?

5. क्या इसमें क्रेता-विक्रेता का हस्ताक्षर नहीं होगा?

6. क्या इसमें चौहद्दी लिखने की व्यवस्था नहीं है?

उन्होंने जानकारी देते हुए लोगों से अपील कि है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और नई व्यवस्था के लिए कार्यालय से संपर्क कर सही जानकारी लें।

13/08/2026

प्रशांत किशोर भरत तिवारी केस पर बोले - मुआवजा देकर बात खत्म नहीं होने देंगे। उसे परिवार को न्याय मिलना चाहिए।





13/08/2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत डीएम श्रीमती वर्षा सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

रोसड़ा डाकघर परिसर में बैधनाथपुर शाखा डाकपाल श्री रामकुमार चौधरी जी को दी भावभीनी विदाई, सेवाकाल की हुई सराहना, रोसड़ा क...
13/08/2026

रोसड़ा डाकघर परिसर में बैधनाथपुर शाखा डाकपाल श्री रामकुमार चौधरी जी को दी भावभीनी विदाई, सेवाकाल की हुई सराहना, रोसड़ा के बैद्यनाथपुर शाखा डाकघर के शाखा डाकपाल श्री रामकुमार चौधरी जी के सेवानिवृत्त होने पर रोसड़ा डाकघर परिसर में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सेवानिवृत्त शाखा डाकपाल को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर, माला एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनुमंडल डाक निरीक्षक विक्रम कुमार, उप डाकपाल रामकुमार राजेश सहित अनुमंडल के विभिन्न डाकघरों के कर्मी, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने श्री रामकुमार चौधरी जी के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनका कार्यकाल सभी के लिए प्रेरणादायक रहा। समारोह में डाक निरीक्षक विक्रम कुमार, डाकपाल रामकुमार राजेश, गणेश राय, राजमणि राय, मुकेश कुमार चौधरी, शशिकांत चौधरी, डॉ. रंजीत कुमार रंजन, कौशल कुमार, डाक सहायक प्रियंका कुमारी, नंदन चौधरी, शशि आनंद चौधरी, संतोष चौधरी गुड्डू, प्रो० रामाश्रय यादव, मोहिबुल हसन, घनश्याम कुमार सिन्हा सहित उप डाकघर के कर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

12/08/2026

भारत केवल विकसित भारत ही नहीं होगा, बल्कि विश्वगुरु बनकर पूरे विश्व का नेतृत्व करेगा, युवाओं से नितिन नवीन की अपील, बोले -"घर-घर फहराओ तिरंगा, सेल्फी लो और देश बनाने का संकल्प लो"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि 2047 का भारत केवल विकसित भारत ही नहीं होगा, बल्कि विश्वगुरु बनकर पूरे विश्व का नेतृत्व करेगा।

उन्होंने देश के युवा साथियों से विशेष आग्रह करते हुए कहा, "मैं अपने युवा साथियों से आग्रह करता हूँ कि अपने घर पर तिरंगा अवश्य फहराएँ, तिरंगे के साथ एक सेल्फी लें और यह संकल्प लें कि - मैं अपना भविष्य बनाऊँगा और भारत के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दूँगा।"

Address

Rosera

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rosera Halchal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share