29/08/2026
..
बिहार में शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल किया गया. सामान्य प्रशासन विभाग ने देर शाम सूची जारी की . रोसड़ा के एस डी एम संदीप कुमार का तबादला कर उप सचिव बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, पटना भेजा गया है. वहीं पूजा कुमारी रोसड़ा की नई एस डी एम बनाई गई हैं. इससे पहले पूजा कुमारी पटना मे वरीय उप समाहर्ता के पद पर कार्यरत थी.मूल रूप से पटना की रहने वाली पूजा कुमारी 60-62 वीं बैच की बिहार प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैँ. उन्होंने हावड़ा मे इंजीनिरिंग कॉलेज से पढ़ाई की है.