Rosera Tak

Rosera Tak बिहार की जरूरी और दिलचस्प खबरें और जानकारी के लिए फॉलो करना न भूलें! खबर या विज्ञापन संबंधित जानकारी या सुझाव के लिए +91-8709951301 कॉल या WhatsApp करें।

09/08/2026

रोसड़ा को जिला बनाने की उठी फिर से मांग। आज रोसड़ा बायपास शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान एमएलसी सर्वेश कुमार और जहांगीरपुर दक्षिण के मुखिया शंभू सिंह ने रोसड़ा को जिला बनाने के लिए आवाज उठाई।

09/08/2026

रोसड़ा वासियों का वर्षों पुराना सपना हुआ पूरा! भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति, रोसड़ा बाईपास का हुआ भव्य शिलान्यास।

स्थानीय विधायक वीरेंद्र कुमार की अगुवाई में पहुंचे पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र, मंत्री अशोक चौधरी, केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी, सांसद शांभवी चौधरी, विधायक अजय कुशवाहा, चेयरमैन प्रतिनिधि श्याम बाबू सिंह, भाजपा नेता सिकंदर आलम, मुखिया प्रवीण कुशवाहा व अन्य गणमान्य।

सिंघिया घाट में शनिवार की देर रात बाइक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो लोगों की मौ...
09/08/2026

सिंघिया घाट में शनिवार की देर रात बाइक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मृतकों की पहचान एकडारा गांव निवासी होम्योपैथिक डॉक्टर गौतम कुमार और भरपुर गांव निवासी देवनारायण सिंह के 22 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि कुणाल कुमार लैब टेक्नीशियन था, जबकि गौतम कुमार पिछले करीब 20 वर्षों से पंचवटी चौक पर होम्योपैथिक क्लिनिक चला रहे थे.

परिजनों के मुताबिक, कुणाल दलसिंहसराय के प्रखंड कार्यालय रोड में लैब चलाता था. शनिवार रात वह अपना लैब बंद करने के बाद होम्योपैथिक डॉक्टर गौतम कुमार और एक अन्य युवक के साथ बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक और ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को आनन-फानन में निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.

रोसड़ा में बायपास निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। आज बायपास का शिलान्यास कर दिया गया है। देखें शिलालेख
09/08/2026

रोसड़ा में बायपास निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। आज बायपास का शिलान्यास कर दिया गया है। देखें शिलालेख

09/08/2026

रोसड़ा बायपास शिलान्यास के दौरान समस्तीपुर सांसद ने कविता का पाठ भी किया। उन्होंने इसे मोटिवेशन का स्रोत बताया। इस दौरान सांसद शांभवी चौधरी ने रामधारी सिंह दिनकर की एक लोकप्रिय कविता भी सुनाई।

09/08/2026

रोसड़ावासियों का वर्षों पुराना सपना होगा पूरा, आज लगभग 87 करोड़ के बाईपास का हुआ शिलान्यास, बन जाने के बाद जाम से मिलेगी मुक्ति।

उत्तरी बाईपास: कलवारा चौक से शुरू होकर लालपुर, मोहम्मदपुर व पवरा होते हुए एसएच-88 से जुड़ेगा.

दक्षिणी बाईपास: रहुआ से शुरू होकर दौलतपुर के पास एसएच-55 से मिलेगा.

आधुनिक दो लेन: 13.815 किमी लंबी सड़क का निर्माण आधुनिक टू-लेन मानकों पर होगा.

मुआवजा दर: किसानों को ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना और शहरी क्षेत्र में दो गुना मुआवजा मिलेगा.

निर्माण एजेंसी मैसर्स वीणा सिंह को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है.

09/08/2026

रोसड़ा को जाम से मिलेगा छुटकारा! बायपास का हो रहा शिलान्यास, देखें लाइव

08/08/2026

समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो समस्तीपुर से चुनाव लड़कर देखने की चुनौती प्रशांत किशोर को देते नजर आ रही थी।

07/08/2026

रोसड़ा के सपना मेमोरियल डेंटल क्लीनिक में दांतों के विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार से कराएं टेढ़े-मेढ़े एवं बाहर निकले दांतों का उचित इलाज। कम खर्च में बेहतर डेंटल केयर के साथ पाएं अपनी मुस्कान में नया आत्मविश्वास।

सपना मेमोरियल डेंटल क्लीनिक, रोसड़ा
डॉ. विकास कुमार दंत चिकित्सा विशेषज्ञ।

07/08/2026

बिहार की राजधानी पटना में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद बवाल हो गया है। आक्रोशित भीड़ ने बस में आग लगा दी।

मौके पर पहुंची पुलिस की तीन गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने पुलिस और पत्रकारों पर भी पथराव किया। जानकारी के मुताबिक, अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी इलाके में एक तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने बस में आग लगा दी। इसके साथ ही एक पुलिस चेक पोस्ट में भी आगजनी की गई। कुछ बसों के शीशे भी तोड़ दिए गए और कई बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई है।

Address

Rosera
848210

Telephone

+918709951301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rosera Tak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rosera Tak:

Shortcuts

Share