18/01/2026
राज्य परिवहन विभाग ने नेशनल हाईवे (NH) और स्टेट हाईवे (SH) पर ई-रिक्शा (इलेक्ट्रिक रिक्शा) के परिचालन पर पूर्ण रोक लगाने का आदेश जारी किया है। विभाग ने इस संबंध में सभी जिला परिवहन अधिकारियों (DTO) को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित मार्गों पर ई-रिक्शा के परिचालन को रोकें। इस आदेश के बाद पटना में भी प्रमुख हाईवे मार्गों पर ई-रिक्शा चलाने पर पाबंदी लागू हो गई है।