Jansambad news 360

Jansambad news 360 सीधी और सच्ची खबर ,हर खबर पर नजर

18/09/2026

स्टेशन में ऑटो रखने केविवाद का समाधान।सीटू नेता अजय शर्मा ने बताया कैसे हुआ समाधान।

आदरणीय जन नेता सांसद दिलीप राय जी के आशीर्वाद सेयुवा नेता बीरेन पति को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल की अनुशंसा पर आई...
18/09/2026

आदरणीय जन नेता सांसद दिलीप राय जी के आशीर्वाद से
युवा नेता बीरेन पति को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल की अनुशंसा पर आई टी सेल का जिला संयोजक यानी डिस्ट्रिकट कान्वेंर नियुक्त किये जाने पर पार्टी हाई कमान व जिला अध्यक्ष पूर्णिमा केर केटा व उनकी टीम को आभार

18/09/2026

राउरकेला रेलवे स्टेशन के ऑटो चालकों की एकता जिंदाबाद

18/09/2026

राउरकेला में ऑटो चालकों की हड़ताल पर लगा विराम
सीटू ऑटो कर्मचारी संघ की पहल पर हुई वार्ता
स्टेशन मास्टर व सी आई की उपस्थिति में 720 रुपये प्रति माह के किराये पर वार्ता

18/09/2026
18/09/2026

एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन

29 सितंबर को विधानसभा घेराव, आगे खदान बंद आंदोलन की चेतावनी
सुंदरगढ़: संशोधित एमएमडीआर अधिनियम-2026 के विरोध में इंडिया ब्लॉक के घटक दलों ने गुरुवार को सुंदरगढ़ में जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ता अटल चौक से रैली निकालकर जिलापाल कार्यालय पहुंचे और अधिनियम वापस लेने की मांग की। नेताओं ने घोषणा की कि मांग पूरी नहीं होने पर 29 सितंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा तथा आगे राज्य की खदानों को बंद कराने का आंदोलन शुरू किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाने और ओडिशा विधानसभा का विशेष अधिवेशन आयोजित करने की मांग की। साथ ही केंद्र सरकार से संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करने की अपील की।
प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भक्त चरण दास, प्रभारी लालजी भाई देसाई, संतोष सिंह सालुजा और राजगांगपुर विधायक डॉ. सीएस राजन एक्का समेत इंडिया ब्लॉक के कई नेता शामिल हुए। डॉ. एक्का ने कहा कि अधिनियम वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
इंडिया ब्लॉक नेताओं ने आरोप लगाया कि नए प्रावधानों से खनिज अधिकार और खनिजयुक्त भूमि पर राज्य की कर वसूली शक्ति सीमित हो सकती है, जिससे ओडिशा के राजस्व हित प्रभावित होंगे। वहीं, केंद्र सरकार का कहना है कि संशोधन से राज्यों का खनन राजस्व प्रभावित नहीं होगा।

Address

Main Road
Rourkela
769001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jansambad news 360 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share