Rourkela News Line

Directions Website

Rourkela News Line आपकी आवाज़ हमारा प्रयास

24/09/2026

राउरकेला में फर्जी बाबा गैंग गिरफ्तार, महिलाओं से सोना-नकदी ठगने वाले 3 आरोपी दबोचे गए

23/09/2026

RMC क्षेत्र में गंदगी का अंबार, शहरवासियों में नाराजगी

राउरकेला RMC क्षेत्र में गंदगी और अस्वच्छ माहौल से स्थानीय लोगों में नाराजगी।
इलाके में जगह-जगह कचरा जमा होने और साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं होने से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने RMC प्रशासन से नियमित सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और क्षेत्र को स्वच्छ रखने की मांग की है।

राउरकेला रेलवे स्टेशन पर यात्री के चोरी हुए लाखों के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तारराउरकेला रेलवे स्टेशन पर यात्री के सामान...
22/09/2026

राउरकेला रेलवे स्टेशन पर यात्री के चोरी हुए लाखों के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार

राउरकेला रेलवे स्टेशन पर यात्री के सामान चोरी के मामले में आरपीएफ की फ्लाइंग स्क्वाड और सीआईबी/सीकेपी की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 21 सितंबर 2026 की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कोलकाता निवासी 47 वर्षीय मानस दत्ता ट्रेन नंबर 12859 गीतांजलि एक्सप्रेस के ए-2 कोच की बर्थ नंबर 23 पर यात्रा कर रहे थे। राउरकेला रेलवे स्टेशन पर वह कुछ देर के लिए शौचालय गए थे। इसी दौरान उनकी हरी रंग की लेदर बैग चोरी हो गई।

बैग में दो लैपटॉप, तीन रेडमी मोबाइल फोन, पासपोर्ट, पैन कार्ड, हार्ड डिस्क, फॉसिल की घड़ी समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान थे।

शिकायत मिलने के बाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति हरे रंग का लैपटॉप बैग लेकर फुट ओवरब्रिज की ओर जाता दिखाई दिया।

इसके बाद 22 सितंबर को आरपीएफ फ्लाइंग स्क्वाड और सीआईबी/सीकेपी की टीम ने राउरकेला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के सीकेपी छोर के पास करीब साढ़े 10 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से हरे रंग का लेदर लैपटॉप बैग बरामद हुआ।

बैग से एचपी और एप्पल के लैपटॉप, कई मोबाइल फोन, फॉसिल की घड़ी, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, पासपोर्ट, पैन कार्ड, विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड और पासबुक, चेकबुक, लैपटॉप चार्जर, पावर बैंक, विदेशी मुद्रा समेत बड़ी संख्या में सामान बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम 39 वर्षीय फरहान तसीर खान बताया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ट्रेन नंबर 12859 के ए-2 कोच की बर्थ नंबर 23 से सामान चोरी करने की बात स्वीकार की है।

आरपीएफ ने बरामद सभी सामान को जब्त कर आरोपी को जब्त सूची सहित राउरकेला जीआरपी के आईआईसी के समक्ष पेश किया। मामले में राउरकेला जीआरपी ने केस नंबर 132/26, दिनांक 22 सितंबर 2026 को BNS की धारा 305(C) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

22/09/2026

🚨 राउरकेला से दो अपहृत छात्रों को पुलिस ने किया बरामद!


21/09/2026

🚨 बिरमित्रपुर में बड़ा सड़क हादसा, मौके पर एक की मौत | NH-143 पर Rani Sati Mandir के पास हादसा

21/09/2026

🔥 राउरकेला के पानपोष NAC मार्केट में भीषण आग, 3-4 दुकानें जलकर खाक

19/09/2026

राउरकेला में 6 जुआरी गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद टांगरपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

17/09/2026

तेज बारिश के चलते ढह गया विशाल तोरण

17/09/2026

राउरकेला में तेज हवा और बारिश से भारी नुकसान
सिविल टाउनशिप के मॉडर्न फील्ड स्थित पूजा मंडप को पहुंचा नुकसान
डिज्नीलैंड थीम पर बना पंडाल क्षतिग्रस्त, श्रद्धालुओं में निराशा

17/09/2026

प्रेम संबंध के शक में दोस्त ने की दोस्त की हत्या, पानी की टंकी से धक्का देकर उतारा मौत के घाट!

Address

Rourkela
769001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rourkela News Line posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share