VANDE Bharat AAJ

VANDE Bharat AAJ Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from VANDE Bharat AAJ, News & Media Website, Jagannath market trafficget rourkela Sundargarh, Rourkela.

10/01/2026

भुवनेश्वर से राउरकेला आ रहा 9-सीटर विमान क्रैश,
राउरकेला पहुंचने से पहले आई तकनीकी खराबी,
पायलट गंभीर रूप से घायल, अन्य लोग भी जख्मी















UPSC इंटरव्यू के बाद मिली सफलता, जिला युवा अधिकारी बने वन्श शर्मा,जौनपुर का बेटा बना देश का अफसर, वन्श शर्मा का ग्रुप ‘A...
09/01/2026

UPSC इंटरव्यू के बाद मिली सफलता, जिला युवा अधिकारी बने वन्श शर्मा,
जौनपुर का बेटा बना देश का अफसर, वन्श शर्मा का ग्रुप ‘A’ में चयन
प्रतिभा सेतु पोर्टल से MY Bharat में चयन, जौनपुर को मिली बड़ी उपलब्धि

पॉलिटेक्निक चौराहा, उमरपुर जौनपुर के रहने वाले वन्श शर्मा ने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। वन्श शर्मा ने वर्ष 2023 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू दिया था और अब 2026 में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “प्रतिभा सेतु पोर्टल” के माध्यम से उनका चयन MY Bharat Organisation में हुआ है।
MY Bharat Organisation, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports), भारत सरकार के अंतर्गत कार्य करती है। वन्श शर्मा को जिला युवा अधिकारी (District Youth Officer) के पद पर नियुक्ति मिली है, जो कि ग्रुप ‘A’ की प्रतिष्ठित पोस्ट मानी जाती है।
साधारण परिवार से निकलकर देश की सेवा का यह अवसर पाना युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। वन्श शर्मा की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे जौनपुर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
वन्श शर्मा की सफलता यह संदेश देती है कि लगन, परिश्रम और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणास्रोत बनेगी।
















08/01/2026

रघुनाथपल्ली पुलिस की बड़ी सफलता
वाहन चोर गिरोह पर करारा प्रहार, 7 बोलेरो चार मोटरसाइकिल जब्त, आगे की जांच जारी।
यह रहे इस खबर के लिए दमदार 👇















30/12/2025
30/12/2025

आबादी के पास घूमता मिला जंगली हाथी, मचा हड़कंप

#जंगलीहाथी
#सोरडा
#बारीलेपटा
#पंचायतसमाचार
#वनविभाग
#ग्रामीणअलर्ट
#स्थानीयखबर


बार एसोसिएशन व भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी पद्मिनी दास को बधाई, पद्मिनी दास बनीं भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्षहार्दिक बधा...
29/12/2025

बार एसोसिएशन व भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी पद्मिनी दास को बधाई, पद्मिनी दास बनीं भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
राउरकेला बार एसोसिएशन की पूर्व संयुक्त सचिव एवं
भारतीय जनता पार्टी राउरकेला की पूर्व जिला महामंत्री (महिला मोर्चा)
श्रीमती पद्मिनी दास जी को
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का
नव-नियुक्त उपाध्यक्ष बनाए जाने पर।
इस अवसर पर राउरकेला बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कहा की आपके नेतृत्व से संगठन और अधिक सशक्त होगा।

25/12/2025

वेदव्यास जमुना नक्की रोड पर तेज रफ्तार बस ने टेंपो को मारी टक्कर चालक गंभीर रूप से घायल बस व टेम्पो क्षतिग्रत

इस वक्त की बड़ी खबर राउरकेला के ब्रह्मणीतरंग थाना क्षेत्र से सामने आई है,जहां पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े माम...
21/12/2025

इस वक्त की बड़ी खबर राउरकेला के ब्रह्मणीतरंग थाना क्षेत्र से सामने आई है,

जहां पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है।

पूरी खबर:
20 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 11 बजे ब्रह्मणीतरंग पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि
बजरंग नाम का एक युवक अवैध हथियारों की खरीद और बिक्री में लिप्त है
और राउरकेला व सुंदरगढ़ इलाके में हथियार सप्लाई कर रहा है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर
SI संग्राम केशरी स्वाइन,
ASI बी.के. नायक,
CI हवलदार सुशांत बेहरा
और OAPF जवान बिमल टोप्पो की टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने बुरूटोला इलाके में घेराबंदी की और
दोपहर करीब 2:55 बजे
तालाब की ओर से आ रहे एक युवक को
OD-14-G-4054 नंबर की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल पर आते हुए रोका।
मौके पर गवाहों की मौजूदगी में जब तलाशी ली गई तो
आरोपी की कमर से
एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
आरोपी के पास हथियार रखने का कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान
बजरंग उर्फ प्रदुम सिंह (उम्र 22 वर्ष)
पिता— बिंदेश्वर सिंह,
निवासी— लोटस सॉमिल क्षेत्र, ब्रह्मणीतरंग, राउरकेला
के रूप में हुई है, जो फिलहाल बुरूटोला इलाके में किराए के मकान में रह रहा था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि
वह झारखंड से अवैध हथियार मंगवाकर राउरकेला और सुंदरगढ़ में अलग-अलग लोगों को बेचता था।
पुलिस ने आरोपी के पास से
01 देशी पिस्तौल
01 जिंदा कारतूस
01 बजाज पल्सर मोटरसाइकिल
को जब्त कर लिया है।
इस मामले में
Brahmanitarang P.S. Case No. 526, दिनांक 20.12.2025
आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-A) के तहत केस दर्ज किया गया है।
आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच अभी जारी है।

ब्रह्मणीतरंग पुलिस की इस कार्रवाई से
इलाके में अवैध हथियार तस्करों में हड़कंप मच गया है।

ऐसे ही रोचक खबरों के लिए जुड़े हमारे चैनल के साथ
" वंदे भारत आज" सच्ची खबर साफ नजरिया





#देशीपिस्तौल
#जिंदाकारतूस











रघुनाथपल्ली विधायक ने नियोनेटल एम्बुलेंस की सौगातजेपी हॉस्पिटल में हुई अत्याधुनिक एम्बुलेंस की शुरुआतरघुनाथपल्ली के विधा...
18/12/2025

रघुनाथपल्ली विधायक ने नियोनेटल एम्बुलेंस की सौगात
जेपी हॉस्पिटल में हुई अत्याधुनिक एम्बुलेंस की शुरुआत

रघुनाथपल्ली के विधायक दुर्गा चरण तांती ने आज जेपी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक नियोनेटल एम्बुलेंस का उद्घाटन किया। यह एम्बुलेंस गंभीर हालत में नवजात शिशुओं को सुरक्षित इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंचाएगी। खास बात यह है कि यह सेवा 150 किलोमीटर तक पूरी तरह निःशुल्क होगी। विधायक ने इसे शिशु मृत्यु दर कम करने की दिशा में एक अहम कदम बताया।














वायरल वीडियो पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 02 बाल अपचारी समेत 04 गिरफ्तारजौनपुर से बड़ी खबर, जहां सोशल मीडिया पर ...
15/12/2025

वायरल वीडियो पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 02 बाल अपचारी समेत 04 गिरफ्तार

जौनपुर से बड़ी खबर, जहां सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मारपीट के वीडियो पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 बाल अपचारी समेत 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, कल दिनांक 13 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया, जिसमें दो व्यक्ति बाबा के भेष में नजर आ रहे थे और कुछ लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट की जा रही थी। वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस द्वारा दोनों पीड़ितों को थाना लाया गया। साधु विवेक पुत्र रामसरन निवासी जोगीपुर, थाना कोतवाली सिटी जनपद हरदोई की तहरीर पर मु0अ0सं0-368/25 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने 02 बाल अपचारी समेत कुल 04 व्यक्तियों को चिन्हित कर पुलिस हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में कृष सोनकर और सूरज सोनकर शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर की गई इस कार्रवाई से पुलिस की तत्परता साफ नजर आती है।

फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

लाइन बाजार पुलिस ने 3.690 किलो प्रतिबन्धित चाइनीज मांझा के साथ आरोपी को दबोचाजौनपुर से बड़ी खबर है, जहां लाइन बाजार थाना...
13/12/2025

लाइन बाजार पुलिस ने 3.690 किलो प्रतिबन्धित चाइनीज मांझा के साथ आरोपी को दबोचा

जौनपुर से बड़ी खबर है, जहां लाइन बाजार थाना पुलिस ने प्रतिबन्धित चाइनीज मांझा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सिविल लाइन उप निरीक्षक ईशचन्द यादव ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए प्रतिबन्धित अवैध सिंथेटिक धागा यानी चाइनीज मांझा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने अभियुक्त के पास से कुल 3 किलो 690 ग्राम प्रतिबन्धित मांझा बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ओमकार पटेल पुत्र जयप्रकाश पटेल, निवासी मातापुर, थाना लाइन बाजार, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।

इस मामले में थाना लाइन बाजार पर मु0अ0सं0 494/2025, धारा 223, 293, 125 बीएनएस एवं 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि प्रतिबन्धित मांझा लोगों की जान के लिए खतरनाक है और इसके खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

लाइन बाजार थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध मांझा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Vande Bharat Aaj News, जौनपुर।

जौनपुर में चाइनीज मांझे से मौत—पुलिस ने 24 घंटे में की बड़ी कार्रवाईजौनपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का खतरा लगातार बढ...
12/12/2025

जौनपुर में चाइनीज मांझे से मौत—पुलिस ने 24 घंटे में की बड़ी कार्रवाई

जौनपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
11 दिसंबर को चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की गर्दन कट गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद जिले में आक्रोश और चिंताएं बढ़ गई थीं।

इसी के बाद 12 दिसंबर को कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोदकरपुर इलाके में छापेमारी की और 125 बंडल अवैध चाइनीज मांझा—कुल 61.458 किलोग्राम—बरामद किया। मौके से अभियुक्त मोहम्मद इब्राहिम उर्फ पप्पू अट्टा को गिरफ्तार किया गया।

प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम—उ.नि. सुनील यादव, उ.नि. आलोक त्रिपाठी, हे.का. सोमेश कुमार, हे.का. सुरेंद्र कुमार और का. विनोद कुमार—ने त्वरित एवं सफल कार्रवाई कर प्रतिबंधित सामग्री को बाजार में जाने से रोका।

पुलिस का कहना है कि जिस मांझे ने एक निर्दोष की जान ली, उसी के खिलाफ अब लगातार अभियान चलाया जाएगा ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

वंदे भारत आज न्यूज़, जौनपुर
Editor-in-Chief: राहुल सोनकर














Address

Jagannath Market Trafficget Rourkela Sundargarh
Rourkela
769001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VANDE Bharat AAJ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share