Pahad Tak News

Pahad Tak News उत्तराखंड के आवाम से जुड़ी एवं देश दुनियां की जमीनी खबरों का विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल "पहाड़ तक न्यूज" आपकी आवाज.
(1)

03/09/2026

SIR पर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की प्रेस वार्ता...

💥राष्ट्रीय खेल दिवस पर कबड्डी में तिलवाड़ा बना चैंपियन, टाईब्रेकर में श्रीनगर को 5-4 से हरायाराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर ...
29/08/2026

💥राष्ट्रीय खेल दिवस पर कबड्डी में तिलवाड़ा बना चैंपियन, टाईब्रेकर में श्रीनगर को 5-4 से हराया

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय ओपन बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अगस्त्यमुनि स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद की कुल 06 टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तिलवाड़ा और श्रीनगर की टीमों के मध्य खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और स्कोर 23-23 से बराबर रहा, जिसके चलते मैच टाई हो गया।

इसके बाद विजेता के निर्णय के लिए 05-05 रेड का टाईब्रेकर लागू किया गया, जिसमें तिलवाड़ा की टीम ने 05-04 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा और दर्शकों ने दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर युवा कल्याण विभाग के प्रशिक्षक मनवर नेगी, दीपक सिंह रावत सहित अन्य खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।

27/08/2026

💥सौंराखाल में केबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी की जनसभा.... अपने भाषण में मंत्री जी ने कहा देश सन 1950 में आजाद हुआ था....

26/08/2026

💥हिमालय की गोद में कहर: तिब्बत से नेपाल तक तबाही का तांडव...

प्रकृति ने एक बार फिर वो रौद्र रूप दिखाया, जिसके आगे इंसानी बस्तियां चंद पलों में मिट्टी में मिल गईं। सदियों से बसा एक कस्बा, जो सुबह तक अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में मशगूल था, शाम होते-होते नक़्शे से गायब हो चुका था।

🔸कैमरे में कैद वो पल, जब इमारत बाढ़ में समा गई..

यह भयावह दृश्य चीन-अधिकृत तिब्बत के ग्यीरोंग (Gyirong) बंदरगाह स्थित इमिग्रेशन सेंटर का है, जो रासुवागढ़ी बॉर्डर पॉइंट के पास नेपाल-चीन सीमा पर स्थित है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखता है कि कैसे सैकड़ों लोग जान बचाने के लिए सड़क पर भागते नज़र आते हैं, और फिर देखते ही देखते बाढ़ की विशाल लहर पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लेती है। कैमरे की नज़र भी उस पल धुंधली पड़ जाती है, मानो प्रकृति के इस तांडव को देखना असहनीय हो गया हो।

बताया जा रहा है कि यह विनाशलीला रासुवा ज़िले में तिब्बत की ओर से हिमनद झील के फटने और बर्फ पिघलने से भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों में अचानक आई बाढ़ से शुरू हुई। यहीं से तबाही ने नेपाल के स्यफ्रुबेसी और तिमुरे इलाकों में प्रवेश किया, जहां सड़कें, पुल और जलविद्युत परियोजनाएं तक बाढ़ में बह गईं।

🔸105 भारतीयों सहित सैकड़ों लापता, मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका....

नेपाली पुलिस के मुताबिक अब तक कम से कम 17 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दर्जनों लापता हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि 105 भारतीय नागरिकों सहित सैकड़ों विदेशी पर्यटक अब भी लापता बताए जा रहे हैं। तिब्बत की ओर से चीनी अधिकारियों ने भी ग्यीरोंग में बड़े पैमाने पर जनहानि की आशंका जताई है, हालांकि अभी तक वहां से आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं। इस आपदा का असर डाउनस्ट्रीम में भारत तक पहुंच गया है, जहां बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

20/08/2026

💥नर्सिंग कॉलेज कोठगी तार चोरी मामले का पर्दाफाश, हरिद्वार से दो अभियुक्त गिरफ्तार..

रुद्रप्रयाग। जनपद के कोठगी स्थित निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज के स्टोर से बिजली के तांबे के तार चोरी करने के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस टीम ने इस प्रकरण में संलिप्त दो अभियुक्तों को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि 15 अगस्त 2026 को कार्यदायी संस्था आरपी इन्फ्रापॉवर प्रा. लि. के प्रतिनिधि ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज के स्टोर का ताला तोड़कर विभिन्न माप के तांबे के तार व अन्य सामान चुरा लिया है। इस पर मु0अ0सं0 52/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) में मामला दर्ज कर विवेचना चौकी प्रभारी घोलतीर, उपनिरीक्षक जयवीर सिंह रावत को सौंपी गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने स्थानीय मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के सहारे सघन छानबीन शुरू की, जो 18 अगस्त को रंग लाई। पुलिस ने सिडकुल, हरिद्वार क्षेत्र से हसीन पुत्र मुरसलीन (20 वर्ष) और सावन पुत्र जातीराम (19 वर्ष), दोनों निवासी डालूवाला कलां, थाना सिडकुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। घटना से जुड़े साक्ष्य बरामद होने पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जयवीर सिंह (चौकी प्रभारी घोलतीर, विवेचक) के साथ एसओजी के आरक्षी विनय पंवार और आरक्षी रविन्द्र सिंह शामिल रहे।

20/08/2026

💥बद्री-केदार की सांस्कृतिक धरोहर बनी आजीविका का सहारा, अगस्त्यमुनि की महिलाएं बना रहीं स्मृति चिह्न...

💥रुद्रप्रयाग की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक से मिले मोहित डिमरी, जल्द डॉक्टरों की तैनाती का मिला आश्वास...
18/08/2026

💥रुद्रप्रयाग की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक से मिले मोहित डिमरी, जल्द डॉक्टरों की तैनाती का मिला आश्वासन

देहरादून। रुद्रप्रयाग जनपद में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी और स्वास्थ्य केंद्रों की जर्जर स्थिति को लेकर रुद्रप्रयाग विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं युवा नेता मोहित डिमरी ने स्वास्थ्य महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखंड से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विस्तार से उनके सामने रखा और समाधान की मांग को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

मोहित डिमरी ने कहा कि पर्वतीय जनपद रुद्रप्रयाग में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। जिला चिकित्सालय के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि और जखोली में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी है। इसका सीधा असर जनपद की ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की जनता पर पड़ रहा है।

उन्होंने जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में ईएनटी विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ और जनरल सर्जन सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति की मांग की। उन्होंने कहा कि महिला मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए पर्याप्त स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं हैं। वर्तमान व्यवस्था जनपद की जरूरतों के अनुरूप नहीं है। इसी प्रकार बाल रोग विशेषज्ञों की संख्या भी बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

रेडियोलॉजिस्ट की कमी से प्रभावित हो रही जांच सेवाएं

मोहित डिमरी ने जनपद में रेडियोलॉजी सेवाओं की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में रेडियोलॉजिस्ट की संख्या आवश्यकता की तुलना में बेहद कम है। एक ही चिकित्सक पर अत्यधिक कार्यभार होने के कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जांचों के लिए परेशान होना पड़ता है।

उन्होंने जनपद में पर्याप्त संख्या में रेडियोलॉजिस्ट एवं सोनोलॉजिस्ट की नियुक्ति करने तथा प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों में अल्ट्रासाउंड सेवाओं को नियमित रूप से संचालित करने की मांग की।

अगस्त्यमुनि में रोजाना करीब 400 की ओपीडी, फिर भी विशेषज्ञ डॉक्टरों का अभाव

अगस्त्यमुनि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति का उल्लेख करते हुए मोहित डिमरी ने कहा कि यहां प्रतिदिन लगभग 400 मरीजों की ओपीडी होने के बावजूद आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में महिला रोग विशेषज्ञ, सर्जन और सोनोलॉजिस्ट जैसे महत्वपूर्ण विशेषज्ञों की कमी है। सोनोलॉजिस्ट उपलब्ध न होने के कारण अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण जांच सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी ओपीडी वाले स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त तैनाती बेहद जरूरी है, ताकि मरीजों को छोटी-छोटी जांच और उपचार के लिए जिला मुख्यालय या दूसरे शहरों की ओर रेफर न होना पड़े।

जखोली सीएचसी में न विशेषज्ञ डॉक्टर, न चालू अल्ट्रासाउंड

मोहित डिमरी ने हाल ही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली का निरीक्षण कर वहां की स्थिति का भी जायजा लिया था। उन्होंने स्वास्थ्य महानिदेशक को बताया कि जखोली सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की गंभीर कमी है।

उन्होंने विशेष रूप से स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसियोलॉजिस्ट, सामान्य सर्जन, मेडिसिन विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ तथा रेडियोलॉजी/इमेजिंग सेवाओं से जुड़े विशेषज्ञों की नियुक्ति की मांग की।

उन्होंने कहा कि जखोली में उपलब्ध अल्ट्रासाउंड मशीन बंद पड़ी है। खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड जांच बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में मशीन उपलब्ध होने के बावजूद विशेषज्ञ के अभाव में सेवा का संचालन न होना गंभीर समस्या है।

40 वर्ष पुराना जर्जर भवन, बारिश में टपकती है छत

मोहित डिमरी ने जखोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन की जर्जर स्थिति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि लगभग 40 वर्ष पुराने भवन में जगह-जगह पानी का रिसाव और सीलन है तथा बारिश के दौरान छत से पानी टपकता है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल के कर्मचारियों के लिए बने आवासीय भवनों की स्थिति भी खराब है। जब स्वास्थ्य केंद्र का भवन ही सुरक्षित नहीं होगा तो मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को बेहतर वातावरण कैसे मिल सकता है।

उन्होंने स्वास्थ्य महानिदेशक से भवन की तकनीकी जांच कराकर पुराने भवन को डिस्मेंटल कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए भवन का निर्माण कराने की मांग की।

108 एम्बुलेंस और नर्सिंग स्टाफ का मुद्दा भी उठाया

मोहित डिमरी ने जनपद में 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई एम्बुलेंसों की स्थिति खराब है, जबकि पर्वतीय जनपद में आपातकालीन परिवहन व्यवस्था मजबूत होना बेहद जरूरी है।

उन्होंने जिला चिकित्सालय में नर्सिंग स्टाफ की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ नर्सिंग कर्मियों का वेतन रुद्रप्रयाग से निर्गत होने के बावजूद उनकी सेवाएं अन्य स्थानों पर लिए जाने की जानकारी सामने आई है। ऐसे मामलों की समीक्षा कर वास्तविक आवश्यकता वाले स्थानों पर कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कोटेश्वर अस्पताल तक मरीजों के लिए वाहन की मांग

मोहित डिमरी ने जिला चिकित्सालय की ओपीडी से मरीजों को कोटेश्वर अस्पताल के वार्ड में भर्ती के लिए भेजे जाने की स्थिति में परिवहन सुविधा की कमी का मुद्दा भी उठाया।

उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय से कुछ ही दूरी पर स्थित अस्पताल तक मरीजों को ले जाने के लिए पर्याप्त वाहन व्यवस्था नहीं होने से गंभीर और गरीब मरीजों को परेशानी होती है। उन्होंने इसके लिए समर्पित एम्बुलेंस अथवा मरीज परिवहन वाहन उपलब्ध कराने की मांग की।

स्वास्थ्य महानिदेशक ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन

मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य महानिदेशक ने मोहित डिमरी द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना। मोहित डिमरी ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशक ने जल्द ही आवश्यक डॉक्टरों की तैनाती करने तथा अन्य समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

मोहित डिमरी ने कहा कि रुद्रप्रयाग की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति का मुद्दा नहीं, बल्कि जनहित और मानव जीवन से जुड़ा विषय है।

उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोगों को इलाज के लिए देहरादून, ऋषिकेश, श्रीनगर या अन्य शहरों की ओर जाने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। जिला मुख्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ही आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सक, जांच सुविधाएं और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। यदि निर्धारित अवधि में आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो जनहित में आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

मोहित डिमरी ने कहा, “रुद्रप्रयाग की जनता के स्वास्थ्य के अधिकार के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। जब तक जनपद में आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सक, जांच सुविधाएं और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध नहीं होती, तब तक हम इस मुद्दे को मजबूती से उठाते रहेंगे।”

08/08/2026

🔥इस तामसे को आप क्या कहेंगे, आस्था या हुड़दंग...?
🔥शासन प्रशासन ने इन हुड़दंगियों को दे रखी पूरी छूट.. आम लोगों का जीना मुश्किल...

🔥भरदारी पुल: अब आर-पार की लड़ाई, 17 को डीएम कार्यालय का घेराव...🔥पश्चिम भरदार में आंदोलन तेज, बात न बनी तो अगले दिन से क...
08/08/2026

🔥भरदारी पुल: अब आर-पार की लड़ाई, 17 को डीएम कार्यालय का घेराव...

🔥पश्चिम भरदार में आंदोलन तेज, बात न बनी तो अगले दिन से क्रमिक अनशन..

रुद्रप्रयाग। सेमलता–कफना–डुंगरा भरदारी पुल के निर्माण की मांग अब आर-पार की लड़ाई में बदल चुकी है। पश्चिम भरदार संघर्ष समिति की बैठक ग्राम सभा कफना (थापली) में समिति अध्यक्ष अजय पुण्डीर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पर विस्तृत मंथन के बाद आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया।

🔸वर्षों की मांग, अब सब्र का बांध टूटा

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि प्रस्तावित भरदारी पुल केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र की जीवनरेखा है। आवाजाही से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य तक, हर जरूरी सुविधा इसी पुल से जुड़ी है। समिति ने साफ कर दिया कि अब देरी की कोई गुंजाइश स्वीकार नहीं की जाएगी।

🔸मंगलवार से गांव-गांव यात्रा

आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंगलवार से पश्चिम भरदार की सभी ग्राम पंचायतों में "भरदार समर्थन यात्रा" निकाली जाएगी। इस यात्रा के जरिए ग्रामीणों को आंदोलन से जोड़ने के साथ ही पुल निर्माण को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

🔸17 अगस्त: डीएम कार्यालय का घेराव

समिति ने ऐलान किया कि 17 अगस्त को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दिन पश्चिम भरदार क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रशासन के सामने अपनी मांग रखेंगे।

🔸बात न बनी तो क्रमिक अनशन

बैठक में एक अहम प्रस्ताव भी पारित हुआ—यदि 17 अगस्त की वार्ता में प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलता, तो अगले ही दिन से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा। समिति ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो जनता लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन को और उग्र करेगी।

🔸एक मांग, एक आवाज़

पश्चिम भरदार संघर्ष समिति ने स्पष्ट शब्दों में कहा—क्षेत्र की जनता की एक ही मांग है, सेमलता–कफना–डुंगरा भरदारी पुल का तत्काल निर्माण। बैठक में समिति के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

08/08/2026

💥पहाड़ के हौसलों को लगे पंख, अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने बनाई उड़न-कार

💥जागेश्वर की धरती से उड़ान: रवि टम्टा के हैपिडा स्काईनेक्स का सफल परीक्षण

💥सुदूर गांव से आसमान तक: दुनाड़ी गांव के रवि का नवाचार बना मिसाल

#उत्तराखंड

Address

Sumari
Rudraprayag
246475

Telephone

+917500300474

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pahad Tak News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Pahad Tak News:

Shortcuts

Share