the Local News Uttrakhand

the Local News Uttrakhand The Local News Uttarakhand सच के लिए , आपके लिए

बड़ी खबर | रुद्रपुरपंतनगर कोतवाली में सरेंडर करने के बाद अरविंद शर्मा को कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान न्यायाल...
03/03/2026

बड़ी खबर | रुद्रपुर
पंतनगर कोतवाली में सरेंडर करने के बाद अरविंद शर्मा को कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने अगली तारीख 6 मार्च तय की है।
कोर्ट के आदेश के बाद अरविंद शर्मा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।




हुड़दंगियों पर सख्ती तय! होली को लेकर जनपदभर में पुलिस का शक्ति प्रदर्शनआगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करान...
03/03/2026

हुड़दंगियों पर सख्ती तय! होली को लेकर जनपदभर में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन

आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में 02 मार्च 2026 को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि होली पर हुड़दंग करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, शांति व्यवस्था भंग करने वालों तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या सांप्रदायिक पोस्ट डालने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही होलिका दहन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या आगजनी से निपटने के लिए संवेदनशील स्थानों पर अग्निशमन दल की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है, जिससे पूरे जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

होली खेलें मर्यादा में, पुलिस है एक्शन मोड मेंट्रांजिट कैंप पुलिस की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को सूचित किया जाता है कि ह...
02/03/2026

होली खेलें मर्यादा में, पुलिस है एक्शन मोड में
ट्रांजिट कैंप पुलिस की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को सूचित किया जाता है कि होली का त्योहार खुशी और सौहार्द का प्रतीक है। हुड़दंग और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
🚫 हाई स्पीड बाइक स्टंट: बाइक सीधे सीज होगी।
🚫 नशे में हुड़दंग: तुरंत कानूनी कार्रवाई।
🚫 फेक न्यूज: अफवाह फैलाने वालों पर सख्त एक्शन।
आइए, एक सुरक्षित और मर्यादित होली मनाएं। नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें!










ऊधमसिंहनगर में पुलिस मुठभेड़, वांछित नाजिम गिरफ्तारजनपद ऊधमसिंहनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चल...
02/03/2026

ऊधमसिंहनगर में पुलिस मुठभेड़, वांछित नाजिम गिरफ्तार

जनपद ऊधमसिंहनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम पर पूर्व में हमले और एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे नदीम उर्फ नजीम उर्फ नाजिम को 1 मार्च 2026 को एएनटीएफ ऊधमसिंहनगर और एसओजी रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने पारले चौक स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास घेराबंदी के बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश में गिरने के बाद आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई नियंत्रित कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध 315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, ₹4100 नकद, बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल और लाल हेलमेट बरामद किए गए। पुलिस ने शस्त्रों की विधिवत सीलिंग कर डिजिटल साक्ष्य संकलित किए हैं, जबकि आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 109 व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत नया अभियोग दर्ज कर उसे जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया है; पुलिस का कहना है कि होली पर्व से पहले अपराध और मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।





02/03/2026

ब्रेकिंग
रूद्रपुर- एसएसपी अजय गणपति के चार्ज लेने के बाद पुलिस की पहली मुठभेड़, ANTF टीम पर हमला करने वाले स्मैक तस्कर नाज़िम के पैर में लगी गोली, बिन्दुखेड़ा के पास हुई मुठभेड़

👊🚨 एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में होली से पहले शराब माफियाओं पर पुलिस का बड़ा प्रहार!
02/03/2026

👊🚨 एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में होली से पहले शराब माफियाओं पर पुलिस का बड़ा प्रहार!



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी सामाजिक क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहती हैं। वहीं उनका मृदु व्यवहार और ...
02/03/2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी सामाजिक क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहती हैं। वहीं उनका मृदु व्यवहार और कार्य क्षमता भी उनको लोकप्रिय बना रही है। ऐसे में क्या गीता धामी को राजनीति में पदार्पण करना चाहिए?
क्या 2027 में नया चेहरा?
2027 में क्या खटीमा से नया चेहरा मैदान में होगा, यह अभी पूरी तरह अटकलों पर आधारित है। लेकिन यदि पार्टी बदलाव की रणनीति अपनाती है, तो खटीमा की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है।
फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन इतना तय है कि आने वाले समय में खटीमा सीट एक बार फिर उत्तराखंड की राजनीति का केंद्र बन सकती है।
#विधायक #विधानसभा #खटीमा #गीताधामी

02/03/2026

ID मांगने पर भड़का हेड कांस्टेबल, युवती से मारपीट ।




02/03/2026

शराब की दुकान में घुसा दी पुलिस लिखी स्कोर्पियो,
रुद्रपुर की बताई जा रही घटना, सेल्समैन ने की शिकायत।







Address

Gandhi Park Rudrapur
Rudrapur
263153

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when the Local News Uttrakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share