The Albela

The Albela "हम डरते नहीं, करते हैं..."
(1)

"आओ सत्य और न्याय की राह पर क़दमताल करें..🔥✊"

'हमारा प्रयास समाज में जागृति लाना है, हमारा सहयोग करें, इस पेज को लाइक, फॉलो व शेयर करें..'

'आप जनहित में किसी भी ख़बर के लिए हमें फ़ेसबुक मैसेंजर पर संपर्क करें..'

26/08/2026

🔮सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्हौत्रा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता जल्हौत्रा ने 'लाडली बहन सम्मान समारोह' में किया हज़ारों महिलाओं का सम्मान!

🔥समारोह के बहाने विपिन जल्हौत्रा का 67 विधानसभा, किच्छा के 2027 के विधानसभा चुनाव में बड़ा आगाज़!

26/08/2026

अनसुनी आवाज़ की महिला पत्रकार का edited वीडियो सोशल मीडिया पर अलग रूप देकर प्रसारित करना कितना सही है?

आप क्या मानते हैं?

सूरजमल विश्वविद्यालय पर शासन का शिकंजा, नर्सिंग में मान्यता को लेकर कारण बताओ नोटिसकिच्छा। सूरजमल विश्वविद्यालय में नर्स...
23/08/2026

सूरजमल विश्वविद्यालय पर शासन का शिकंजा, नर्सिंग में मान्यता को लेकर कारण बताओ नोटिस

किच्छा। सूरजमल विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्र-छात्राओं के धरने के बीच बड़ा खुलासा सामने आया है। उत्तराखंड शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-6 ने विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी कर गंभीर सवाल खड़े किए हैं!

नोटिस में भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) की मान्यता के बिना विद्यार्थियों को प्रवेश देने, विद्यार्थियों व अभिभावकों से किए गए लिखित आश्वासनों का पालन न करने, जांच समिति को आवश्यक अभिलेख उपलब्ध न कराने और Essentiality Certificate की शर्तों के उल्लंघन का उल्लेख किया गया है!

शासन ने विश्वविद्यालय से 7 दिन के भीतर साक्ष्यों सहित जवाब मांगा है। साथ ही सवाल उठाया है कि इन अनियमितताओं के चलते संस्था के पक्ष में जारी अनिवार्यता प्रमाण पत्र निरस्त क्यों न किया जाए?

अब सवाल सीधा है—धरने पर बैठे नर्सिंग छात्र-छात्राओं के भविष्य की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?

👉🏾 शासन के नोटिस ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं!
👉🏾 अब सबकी नजरें सूरजमल विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा दिये जाने वाले जवाब और शासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं!

BJP Uttarakhand Indian National Congress Uttarakhand Pushkar Singh Dhami Tilak Raj Behar Rajesh Shukla Ajay Bhatt Ajay Tiwari Kichha

21/08/2026

😕🤐🤐🤐
कैप्शन आप ही लिख दो… हमें नी पता!
हां नी तो.....! 😏

दिल्ली के PCI में आयोजित एक कार्यक्रम के वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचा दिया है हड़कंप! 👀

मोदी जी के कटआउट की पूजा, भगवान राम जैसी आकृति और पढ़ा गया “मोदी चालीसा”… 🙏😶

अब आप ही इस पर एक उपयुक्त कैप्शन लिख दीजिये!😏

Courtesy : Social Media
Narendra Modi Bharatiya Janata Party (BJP) Rahul Gandhi Indian National Congress

20/08/2026

"किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ का SIR आपत्तियों को लेकर बड़े खुलासे का दावा!"

देखिये, विधायक बेहड़ की प्रेस कॉन्फ्रेंस!

Tilak Raj Behar Ganesh Godiyal Indian National Congress Uttarakhand Indian National Congress Rajesh Pratap Singh

🚨 ग्राम प्रधान का भाजपा जिला अध्यक्ष को पत्र! भाजपा नेता राजीव सक्सेना पर गंभीर आरोप, निष्कासन की मांग!🔥निष्कासन न होने ...
18/08/2026

🚨 ग्राम प्रधान का भाजपा जिला अध्यक्ष को पत्र! भाजपा नेता राजीव सक्सेना पर गंभीर आरोप, निष्कासन की मांग!

🔥निष्कासन न होने पर प्रधान संघ के तत्वाधान में आंदोलन की चेतावनी! 📝

📍 ऊधम सिंह नगर | वि.खं.-रुद्रपुर | ग्राम पंचायत दोपहरिया के ग्राम प्रधान अमन कश्यप ने भाजपा के जिला अध्यक्ष को पत्र लिखकर, भाजपा नेता राजीव सक्सेना के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं!

पत्र में राजीव सक्सेना द्वारा पुलिस व पंचायत कराने के नाम पर वसूली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि "उक्त भाजपा नेता द्वारा आये दिन पंचायत के नाम पर लोगों से पैसे लिए जाते है जिससे पार्टी का नाम बदनाम हो रहा है"

✍️ ग्राम प्रधान ने पत्र में कई गंभीर आरोप लगाते हुए, राजीव सक्सेना को पार्टी से निष्काषित करने की मांग की है, कार्यवाही न होने की दशा में प्रधान संघ द्वारा आंदोलन किये जाने की चेतावनी दी गई है!

⚠️ THE ALBELA , पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है!

अब कुछ गंभीर प्रश्न हैं―

👉🏾 एक ग्राम प्रधान को खुले में पत्र लिखकर अपनी ही पार्टी के नेता के निष्कासन की मांग क्यों करनी पड़ी?
👉🏾 क्या भाजपा संगठन इन आरोपों पर कोई जांच व कार्रवाई करेगा?
👉🏾 14/15 अगस्त की रात कोतवाली किच्छा में आखिर क्या हुआ था?
👉🏾 भाजपा नेता राजीव सक्सेना को रात थाने में क्यों बितानी पड़ी?
👉🏾 कल राजीव सक्सेना द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस का निष्कर्ष आखिर क्या निकला?

📄 पढ़िए पूरा पत्र…और दीजिये अपनी राय!


Pushkar Singh Dhami BJP Uttarakhand Rajesh Shukla Ajay Bhatt Ajay Tiwari Kichha Vivek Rai Sanjeev Kumar singh Vivek Saxena Vivek Deep Singh Sanjeev Khanna Vijay Arora Nitin Futela Sandeep Arora

🔥​14 अगस्त की रात को थाने में आखिर ऐसा क्या हुआ कि नेता जी को पूरी रात वहीं बितानी पड़ी? 📢क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार ग...
16/08/2026

🔥​14 अगस्त की रात को थाने में आखिर ऐसा क्या हुआ कि नेता जी को पूरी रात वहीं बितानी पड़ी?

📢क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है!

​🔍 आपकी क्या राय है इस मामले पर?

​💬कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताएं!

BJP Uttarakhand Rajesh Shukla Ajay Tiwari Kichha Ajay Bhatt Sanjeev Kumar singh Vivek Rai Vivek Saxena Vivek Deep Singh Sanjeev Khanna Vijay Arora Nitin Futela

🇮🇳 हल्द्वानी में मूकबधिर वेलफ़ेयर सोसाइटी के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳🎉हल्द्वानी के जनकपुरी...
15/08/2026

🇮🇳 हल्द्वानी में मूकबधिर वेलफ़ेयर सोसाइटी के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳🎉

हल्द्वानी के जनकपुरी स्थित गणपति वेंकट हॉल में कुमाऊं मूकबधिर वेलफेयर सोसाइटी के मूकबधिर सदस्यों द्वारा स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳 बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम प्रबंधक प्रकाश चन्द्र भट्ट के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं वेंकट हॉल की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं!

🇮🇳 झंडारोहण राज्य मंत्री मोहन पाठक के कर-कमलों से किया गया। इसके पश्चात मूकबधिर साथियों द्वारा साइन भाषा में राष्ट्रगान की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने कार्यक्रम को विशेष एवं भावुक बना दिया। ❤️🇮🇳

कार्यक्रम में सोसाइटी अध्यक्ष हेमन्त नेगी, उपाध्यक्ष पवन बलसुनी, सुखराम कंबोज, समीर शर्मा, मनीष खत्री, पीयूष मेलकानी, गीता जोशी, यमुना भंडारी, विजय जोशी, विपुल बिष्ट, अंकित सनवाल सहित कुमाऊं मंडल के बड़ी संख्या में मूकबधिर साथी उपस्थित रहे। 🤝

कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड स्पोर्ट्स सोसाइटी द डेफ के खेल सचिव दीपक जोशी द्वारा किया गया, जबकि साइन भाषा का अनुवाद सोसाइटी के संरक्षक सुरेंद्र मुंजाल द्वारा किया गया। 👏

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन समानता, सम्मान, सहभागिता और देशप्रेम की भावना का खूबसूरत संदेश देता नजर आया। ❤️🤝
जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्! 🇮🇳

#स्वतंत्रता_दिवस 🇮🇳 #कुमाऊं #मूकबधिर िंद #वंदे_मातरम्
Pushkar Singh Dhami

🇮🇳 विधायक तिलक राज बेहड़ के कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया माहौल🌿किच्छा। 80वें स्वतंत्रता ...
15/08/2026

🇮🇳 विधायक तिलक राज बेहड़ के कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया माहौल🌿

किच्छा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आवास विकास, किच्छा स्थित विधायक तिलक राज बेहड़ के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। 🇮🇳

समारोह के मुख्य अतिथि पंतनगर विश्वविद्यालय फार्म के पूर्व महाप्रबंधक, पूर्व निदेशक (शोध) एवं राइस मिल एसोसिएशन, किच्छा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. एन. सिंह रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। 🇮🇳🎶

इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को याद करने का दिन है, जिनके संघर्षों के कारण देश को आजादी मिली।

उन्होंने कहा कि “आजादी हमें असंख्य वीरों के बलिदान से मिली है। तिरंगा हमारे लिए केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।” उन्होंने देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। 🤝🇮🇳

विधायक ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए संविधान के मूल्यों की रक्षा और प्रत्येक नागरिक का अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाना बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा देश की प्रगति, शांति, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। 🇮🇳✨

समारोह में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिंधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। 🙏

#स्वतंत्रता_दिवस 🇮🇳 #किच्छा #तिलकराजबेहड़
Tilak Raj Behar Rajesh Pratap Singh Gulshan Sindhi Indian National Congress

Address

Rudrapur
263153

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Albela posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share