WORLD MEDIA NEWS

WORLD MEDIA NEWS Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from WORLD MEDIA NEWS, Broadcasting & media production company, SHIV MANDIR Road, AWAS VIKAS, RUDRAPUR, U.S. NAGAR, Rudrapur.

'वर्ल्ड मीडिया न्यूज़' समाचार पत्र का प्रकाशन 2012 से नियमित रूप से हो रहा है।
संपादक - शुभोधुती कुमार मंडल, (लेखक, पत्रकार)
कार्यालय - शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रुद्रपुर, उत्तराखंड,
फोन - 05944-242111,
05944-245999, 8449670000

www.worldmedianews.in/

20/08/2026

पत्रकार की कलम को भयमुक्त वातावरण और सम्मान मिलना जरूरी – अशोक वानखेड़े

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा – हाशिम रिज़वी
15/08/2026

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा – हाशिम रिज़वी

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा - हाशिम रिज़वी

"वर्ल्ड मीडिया न्यूज़" समाचार पत्र, मंगलवार, 11 अगस्त 2026"वर्ल्ड मीडिया न्यूज़" समाचार पत्र, में विज्ञापन एवं समाचार दे...
12/08/2026

"वर्ल्ड मीडिया न्यूज़" समाचार पत्र, मंगलवार, 11 अगस्त 2026
"वर्ल्ड मीडिया न्यूज़" समाचार पत्र, में विज्ञापन एवं समाचार देने के लिए संपर्क करें +91 084496 70000





#पत्रकार
#शुभोधुतीकुमारमंडल
#वर्ल्डरिकॉर्डहोल्डर

#उत्तराखंड
#रुद्रपुर

#लेखक
#वर्ल्डमीडियान्यूज़
#फ्यूचरटीवी
#समाचारपत्र

#न्यूज़पेपर

"वर्ल्ड मीडिया न्यूज़" समाचार पत्र, मंगलवार, 11 अगस्त 2026"वर्ल्ड मीडिया न्यूज़" समाचार पत्र, में विज्ञापन एवं समाचार दे...
12/08/2026

"वर्ल्ड मीडिया न्यूज़" समाचार पत्र, मंगलवार, 11 अगस्त 2026
"वर्ल्ड मीडिया न्यूज़" समाचार पत्र, में विज्ञापन एवं समाचार देने के लिए संपर्क करें +91 084496 70000





#पत्रकार
#शुभोधुतीकुमारमंडल
#वर्ल्डरिकॉर्डहोल्डर

#उत्तराखंड
#रुद्रपुर

#लेखक
#वर्ल्डमीडियान्यूज़
#फ्यूचरटीवी
#समाचारपत्र

#न्यूज़पेपर

07/08/2026

सीएम की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की कवायद तेज
- महापौर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,
- जल्द डीपीआर शासन को भेजने के दिए निर्देश

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रूद्रपुर शहर के विकास के लिए की गई महत्वाकांक्षी घोषणाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की दिशा में प्रशासन ने कवायद तेज कर दी हैं। शुक्रवार को महापौर विकास शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अंतर्गत शामिल योजनाओं की विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए।

बैठक में गंगापुर रोड के चौड़ीकरण, अटरिया मोड़ से आदर्श कॉलोनी तक प्रस्तावित मिनी बाईपास, डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना, भूरारानी मार्ग के चौड़ीकरण सहित शहर की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं पर विस्तार से मंथन किया गया। महापौर ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं की डीपीआर तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर शासन को भेजी जाए, ताकि वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके।

इसके अलावा बगवाड़ा से फुलसुंगी जाने वाले मार्ग की मरम्मत, ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण तथा अन्य अधोसंरचना संबंधी कार्यों पर भी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महापौर ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण संपर्क मार्गों का सुदृढ़ होना भी विकास के लिए आवश्यक है और इन कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रूद्रपुर के लिए की गई विकास संबंधी घोषणाएं शहर के भविष्य को नई दिशा देंगी। उन्होंने कहा कि अटरिया मोड़ से आदर्श कॉलोनी तक बनने वाला मिनी बाईपास शहर के यातायात तंत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसके निर्माण से शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा, जाम की समस्या में राहत मिलेगी और हजारों लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह मार्ग रूद्रपुर की नई लाइफ लाइन के रूप में विकसित होगा।

महापौर ने कहा कि गंगापुर रोड के चौड़ीकरण से इस मार्ग पर लंबे समय से बनी हुई जाम की समस्या का समाधान होगा। इस सड़क से जुड़े सैकड़ों आवासीय क्षेत्रों और हजारों नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र के विकास को भी नई गति प्राप्त होगी। वहीं डिजिटल लाइब्रेरी जैसी परियोजनाएं युवाओं और विद्यार्थियों के लिए आधुनिक अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रूद्रपुर को लगातार विशेष सहयोग और मार्गदर्शन मिल रहा है। उनके नेतृत्व में शहर के लिए कई बड़ी विकास परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं और आने वाले समय में इनके धरातल पर उतरने से रूद्रपुर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। महापौर ने अधिकारियों से सभी परियोजनाओं में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने और आपसी समन्वय के साथ कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

07/08/2026

रूद्रपुर में भव्य प्रवेश द्वार बनाने के लिए स्थान चिन्हित
- महापौर विकास शर्मा और विधायक शिव अरोरा ने अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
- तकनीकी पहलुओं पर मंथन; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

रुद्रपुर। देवभूमि उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले लोगों का स्वागत अब एक भव्य और आकर्षक प्रवेश द्वार करेगा। उत्तराखंड की सीमा पर कुमाऊँ का भव्य प्रवेश द्वार बनाने की महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को महापौर विकास शर्मा और विधायक शिव अरोरा ने जिला एवं नगर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण कर प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया। साथ ही परियोजना से जुड़े तकनीकी, प्रशासनिक एवं विकासात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि रुद्रपुर में कुमाऊँ का भव्य प्रवेश द्वार बनाने के प्रयास लंबे समय से किये जा रहे थे। इस परियोजना को साकार करने के लिए महापौर विकास शर्मा और विधायक शिव अरोरा लगातार अपने अपने स्तर पर प्रयासरत थे। उनके प्रयासों के फलस्वरूप राज्य सरकार ने हाल ही में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति प्रदान करते हुए इसके निर्माण के लिए बजट भी जारी कर दिया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब प्रशासन ने निर्माण कार्य की तैयारियां तेज कर दी हैं।

शुक्रवार को हुए निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, रुद्रपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जयकिशन, एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, नगर आयुक्त मनीष बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए भूमि की उपलब्धता, यातायात व्यवस्था, भविष्य की आवश्यकताओं तथा निर्माण कार्य में आने वाली संभावित तकनीकी एवं प्रशासनिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि भूमि चयन एवं अन्य औपचारिकताओं की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर केवल औद्योगिक नगरी ही नहीं बल्कि देवभूमि उत्तराखंड का प्रमुख प्रवेश द्वार भी है। इसी मार्ग से प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्रा, चारधाम यात्रा, नैनीताल तथा पूरे कुमाऊँ मंडल की ओर जाते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में पर्यटक एवं अन्य राज्यों से आने वाले लोग भी इसी मार्ग से उत्तराखंड में प्रवेश करते हैं। ऐसे में राज्य की गरिमा और सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप एक भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि नगर को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। त्रिशूल चौक का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि डमरू चौक का निर्माण भी शीघ्र प्रारंभ होगा। अब कुमाऊँ प्रवेश द्वार बनने से रुद्रपुर उत्तराखंड के गौरवशाली प्रवेश द्वार के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।

महापौर ने बताया कि प्रस्तावित प्रवेश द्वार का स्वरूप आधुनिक वास्तुकला और उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम होगा। इसमें पारंपरिक पहाड़ी स्थापत्य शैली की झलक, अत्याधुनिक प्रकाश व्यवस्था, आकर्षक सौंदर्यीकरण, हरित विकास, उत्तराखंड की लोक संस्कृति और धार्मिक विरासत को दर्शाने वाले विशेष कलात्मक तत्व शामिल किए जाएंगे। दिन और रात दोनों समय यह प्रवेश द्वार अपनी भव्यता से लोगों को आकर्षित करेगा तथा प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बनेगा।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए यह भव्य प्रवेश द्वार राज्य की नई पहचान बनेगा। उन्होंने बताया कि यह परियोजना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वपूर्ण घोषणाओं में शामिल है। परियोजना का प्रारंभिक डिजाइन तैयार हो चुका है और निर्माण के लिए आवश्यक बजट भी स्वीकृत किया जा चुका है। अब भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक स्वागत द्वार नहीं होगा, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आधुनिक विकास, पर्यटन संभावनाओं और राज्य की विशिष्ट पहचान का प्रतीक बनेगा। इसके निर्माण से रुद्रपुर की सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, साथ ही प्रदेश में प्रवेश करने वाले लोगों के मन में उत्तराखंड की सकारात्मक और भव्य छवि स्थापित होगी।

क्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात- महासभा की मांगों पर एक साथ कई अहम घोषणाएं- रिंग रोड का नाम महाराणा प्र...
06/08/2026

क्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात
- महासभा की मांगों पर एक साथ कई अहम घोषणाएं
- रिंग रोड का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने का प्रस्ताव जाएगा शासन को
- दक्ष चौक का नाम भी बदलेगा, क्षत्रीय समाज के लिए कम्युनिटी हॉल बनाने का ऐलान

रुद्रपुर। अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा की मांगों पर गुरुवार को महापौर विकास शर्मा ने क्षत्रीय समाज के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए उन्हें बड़ी सौगात दी। महापौर ने नवनिर्मित रिंग रोड का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने के लिए सहमति जताते हुए इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की घोषणा की। साथ ही गंगापुर रोड स्थित दक्ष चौक का नाम बदलकर ‘महाराणा प्रताप चौक’ करने तथा क्षत्रीय समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण कराने का भी ऐलान किया।

गुरुवार को अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने महापौर विकास शर्मा से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने बताया कि नगर में विभिन्न समाजों के लिए सामुदायिक भवन उपलब्ध हैं, लेकिन आज तक क्षत्रीय समाज के लिए कोई सामुदायिक भवन नहीं बन पाया है। उन्होंने नगर निगम से उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराकर क्षत्रीय भवन के निर्माण की मांग की, ताकि सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों का संचालन व्यवस्थित रूप से किया जा सके।

प्रतिनिधिमंडल ने नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों का नामकरण राष्ट्र एवं समाज के गौरव, वीरता, त्याग और स्वाभिमान के प्रतीक महापुरुषों के नाम पर किए जाने की भी मांग रखी। उनका कहना था कि ऐसे नामकरण से नई पीढ़ी को देश के महान इतिहास और राष्ट्रनायकों से प्रेरणा मिलेगी तथा समाज में राष्ट्रीय चेतना और गौरव की भावना को बल मिलेगा।

बैठक में महापौर विकास शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि नवनिर्मित रिंग रोड का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने के लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि गंगापुर रोड स्थित दक्ष चौक का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चौक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सामाजिक आयोजनों एवं समाजहित के कार्यों के लिए क्षत्रीय समाज को एक आधुनिक कम्युनिटी हॉल उपलब्ध कराया जाएगा।

महापौर ने कहा कि नगर निगम सभी समाजों के सम्मान और विकास के लिए समान भावना से कार्य कर रहा है। जिस प्रकार पंजाबी समाज, बंगाली समाज, पूर्वांचल समाज और ब्राह्मण समाज के लिए सामुदायिक भवनों की घोषणा की गई है, उसी प्रकार क्षत्रीय समाज के लिए भी सामुदायिक भवन बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर कौमी एकता और सामाजिक समरसता का गुलदस्ता है। यहां सभी समाजों को साथ लेकर विकास की राह पर आगे बढ़ना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी समाज के सम्मान और पहचान से जुड़ी मांगों की उपेक्षा नहीं की जाएगी।

महापौर ने कहा कि क्षत्रीय समाज का देश की रक्षा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान रहा है। समाज को उसका पूरा सम्मान दिया जाएगा और उसकी भावनाओं के अनुरूप हर संभव सहयोग किया जाएगा। महापौर की घोषणाओं पर क्षत्रीय समाज के प्रतिनिधियों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्णयों से समाज की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांगों को नई दिशा मिलेगी।

बैठक में अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह जादौन, रघुराज सिंह, दिलीप सिंह सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Address

SHIV MANDIR Road, AWAS VIKAS, RUDRAPUR, U.S. NAGAR
Rudrapur
263153

Opening Hours

Monday 9am - 6am
Tuesday 9am - 6am
Wednesday 9am - 6am
Thursday 9am - 6am
Friday 9am - 6am
Saturday 9am - 6am
Sunday 9am - 6am

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when WORLD MEDIA NEWS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share