Daily Hathras

Daily Hathras Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Daily Hathras, Digital creator, Hathras, Sadabad.

ग्राउंड जीरो से, गली से, मोहल्ले से, गांव से, शहर तक, जो ज़रूरी है दिखाएंगे, बस थोड़ा चाहिए आपका साथ, जुड़े रहिए आप, सब जान जाएंगे, आप की आवाज़,

हम है आप के साथ 💥
मैं आपका दोस्त अश्वनी 🏆

02/09/2026

Sadabad, हाथों में झाड़ू लेकर तहसील की सफाई, 24 दिन से धरने पर बैठे आलू किसानों का अनोखा प्रदर्शन, गले में डाली किसानों ने आलू की माला,

#किसानआंदोलन #हाथरस

02/09/2026

Sadabad, 24 दिन से धरने पर बैठे आलू किसानों का अनोखा प्रदर्शन, गले में आलू की माला, हाथों में झाड़ू लेकर तहसील की सफाई,

किसानों ने कहा—तहसील की सफाई कर दी, अब सरकार हमारी मांगों पर ध्यान दे, किसाओं के नेता राकेश टिकैत के पहुंचने से बढ़ी उम्मीदें,

हाथरस के सादाबाद में आलू किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सादाबाद तहसील परिसर में पिछले 24 दिनों से धरना दे रहे किसानों का आंदोलन एक अलग रूप में नजर आया, लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे किसानों ने गले में आलू की मालाएं पहनकर और हाथों में झाड़ू लेकर तहसील परिसर की साफ-सफाई की, किसानों ने इस प्रदर्शन के जरिए प्रशासन और सरकार तक अपना संदेश पहुंचाने का प्रयास किया,

#किसानआंदोलन

02/09/2026

Hathras, आलू किसानों को मिलने वाला अनुदान कैसे मिलेगा, निजी शीतगृह में आलू भंडारण पर किसानों को मिलेगा अनुदान, सरकार द्वारा अधिकतम ₹20 हजार तक ही मिलेगा लाभ, क्या जरूरी दस्तावेज है ज्यादा जानकारी जिला उद्यान अधिकारी से खास बातचीत, जिला उद्यान विभाग की ओर से किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए potato.uphorticulture.in पोर्टल तैयार किया गया है, इसके माध्यम से संबंधित प्रक्रिया पूरी की जा रही है,

#किसान #आलू #सादाबाद

01/09/2026

Sadabad, सादाबाद में आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, बोले- ‘शोषण बंद करो, वरना आंदोलन के लिए तैयार रहो’,

कार्यदायी संस्था पर मानसिक, आर्थिक और शारीरिक शोषण के आरोप, संगठन ने प्रबंधक को दिया नोटिस,

72 घंटे में समस्याओं का समाधान और हटाए गए कर्मचारियों को 24 घंटे में वापस लेने की मांग,

सादाबाद नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था संभाल रहे आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी कार्यदायी संस्था के खिलाफ मोर्चा खोला, कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, अब कर्मचारियों के संगठन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर 72 घंटे के भीतर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा,

#सादाबाद #सफाईकर्मचारी

01/09/2026

Sadabad, आलू किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन तेज, 3 सितंबर को सादाबाद पहुंचेंगे सकते हैं राकेश टिकैत, तहसील परिसर में किसानों को करेंगे संबोधित, भाकियू टिकैत ने तैयारियां तेज की,

सादाबाद, हाथरस। आलू किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है, इसी क्रम में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत आगामी 3 सितंबर, गुरुवार को सादाबाद तहसील परिसर पहुंचेंगे, यहां वह शाम करीब 3 बजे किसानों को संबोधित करेंगे,

राकेश टिकैत के सादाबाद आगमन की सूचना से क्षेत्र के किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं में हलचल तेज हो गई है, संगठन की ओर से किसानों से अधिक से अधिक संख्या में तहसील परिसर पहुंचने की अपील की जा रही है, कार्यक्रम को लेकर स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं,

#किसानआंदोलन #सादाबाद #राकेशटिकैत

Sadabad, हैदराबाद हाफ मैराथन में ओमवीर सिंह ने दिखाया दमखम, शेरपुर लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत,सादाबाद। सादाबाद क्षेत्र क...
01/09/2026

Sadabad, हैदराबाद हाफ मैराथन में ओमवीर सिंह ने दिखाया दमखम, शेरपुर लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत,

सादाबाद। सादाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेरपुर निवासी एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी ओमवीर सिंह ने हैदराबाद में आयोजित एमडीसी हैदराबाद हाफ मैराथन में शानदार प्रदर्शन कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया, 30 अगस्त 2026, रविवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में ओमवीर सिंह ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और शानदार फिटनेस का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में हिस्सा लिया,

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद ओमवीर सिंह के शेरपुर वापस लौटने पर ग्रामीणों, खिलाड़ियों और शेरपुर रनिंग ग्रुप फिजिकल एकेडमी से जुड़े युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, एकेडमी परिसर में खेल प्रतिभा का सम्मान करते हुए उन्हें फूल-माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया, इसके साथ ही मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी गई,

#मैराथन

Sadabad, नायब तहसीलदार ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं के साथ खेली कैरम, राशन की भी जांच,सहपऊ ...
01/09/2026

Sadabad, नायब तहसीलदार ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं के साथ खेली कैरम, राशन की भी जांच,

सहपऊ कस्बे में सोमवार को नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, अचानक हुए निरीक्षण से विद्यालय प्रशासन में हलचल मच गई, नायब तहसीलदार ने विद्यालय में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन व्यवस्था, राशन के स्टॉक और आवासीय व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की,

#सादाबाद

Sadabad, अखिलेश यादव से मिले चौधरी सत्यवीर सिकरवार, सादाबाद के मुद्दों और राजनीतिक समीकरणों पर हुई चर्चा,सादाबाद से समाज...
01/09/2026

Sadabad, अखिलेश यादव से मिले चौधरी सत्यवीर सिकरवार, सादाबाद के मुद्दों और राजनीतिक समीकरणों पर हुई चर्चा,

सादाबाद से समाजवादी पार्टी के नेता एवं सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से जुड़े चौधरी सत्यवीर सिकरवार ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने सादाबाद विधानसभा क्षेत्र की ओर से रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं,

चौधरी सत्यवीर सिकरवार ने मुलाकात को स्नेहिल एवं आत्मीय बताते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं और क्षेत्र में सक्रिय समाजवादी नेताओं के लिए सदैव उत्साह और नई ऊर्जा का स्रोत रहा है, उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान सादाबाद विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों, क्षेत्रीय समस्याओं तथा विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई,

#समाजवादी #सादाबाद

Hathras, पश्चिम बंगाल की धरती पर गूंजी हाथरस की ताइक्वांडो प्रतिभा, राष्ट्रीय निर्णायक सेमिनार में यूपी के खिलाड़ी संतोष...
01/09/2026

Hathras, पश्चिम बंगाल की धरती पर गूंजी हाथरस की ताइक्वांडो प्रतिभा, राष्ट्रीय निर्णायक सेमिनार में यूपी के खिलाड़ी संतोष कुमार सिंह ने लहराया परचम, 8वीं डान ब्लैक बेल्ट की योग्यता के साथ अंतरराष्ट्रीय निर्णायक एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक ग्रैंड मास्टर वान योंग ली से प्रशिक्षण किया प्राप्त,

ताइक्वांडो के क्षेत्र में हाथरस और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली एक और उपलब्धि सामने आई है, पश्चिम बंगाल में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो निर्णायक सेमिनार एवं नेशनल रेफरी फ्रेशर एंड रिफ्रेशर कोर्स में उत्तर प्रदेश के संतोष कुमार सिंह ने ताइक्वांडो विशेषज्ञों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है,

सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों को ताइक्वांडो की Kyorugi (क्योरुगी) और Poomsae (पूमसे) विधाओं से संबंधित नवीनतम नियमों, निर्णयन प्रक्रिया, तकनीकी मानकों और प्रतियोगिताओं के संचालन की बारीकियों की जानकारी दी गई, राष्ट्रीय स्तर के इस फ्रेशर एवं रिफ्रेशर कोर्स का उद्देश्य निर्णायकों और प्रशिक्षकों को आधुनिक ताइक्वांडो नियमों एवं तकनीकी बदलावों से अपडेट करना रहा,

#हाथरस

Hathras, खेल मैदान में गूंजा उत्साह, खिलाड़ियों ने लिया फिटनेस और टीमवर्क का प्रशिक्षण,‘एक घंटा खेल मैदान में’ कार्यक्रम...
31/08/2026

Hathras, खेल मैदान में गूंजा उत्साह, खिलाड़ियों ने लिया फिटनेस और टीमवर्क का प्रशिक्षण,

‘एक घंटा खेल मैदान में’ कार्यक्रम के तहत जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई विभिन्न खेल गतिविधियां,

हाथरस। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, हाथरस द्वारा खिलाड़ियों को नियमित खेल गतिविधियों से जोड़ने और उनमें फिटनेस, अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने के उद्देश्य से ‘एक घंटा खेल मैदान में’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षु खिलाड़ियों के साथ-साथ खेलो इंडिया सेंटर फुटबॉल के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया,

कार्यक्रम का संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव के दिशा-निर्देशन में किया गया। खेलो इंडिया सेंटर फुटबॉल की प्रशिक्षिका सुश्री वर्षा रानी ने खिलाड़ियों को विभिन्न शारीरिक एवं फुटबॉल आधारित गतिविधियों का कराया अभ्यास,

#हाथरस #खेल

Address

Hathras
Sadabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Daily Hathras posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Daily Hathras:

Shortcuts

Share