Dhora Ri Awaz

Dhora Ri Awaz A Trustworthy News portal

07/11/2023

*संवीक्षा संपन्न, 6 विधानसभा क्षेत्रों में 68 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य*
चूरू, 07 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 अंतर्गत मंगलवार को जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि संवीक्षा के बाद 68 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र से 12 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस की कृष्णा पूनिया, बहुजन समाज पार्टी के मनोज कुमार, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माक्र्ससिस्ट) के सुनील कुमार, भारतीय जनता पार्टी की सुमित्रा पूनियां, बहुजन मुक्ति पार्टी के धर्मवीर सिंह, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के सत्यवान सिंह, निर्दलीय गज्जानंद सोनी, निर्दलीय मनोज कुमार, निर्दलीय राजकुमार सोनी, निर्दलीय राजेंद्र सिंह, निर्दलीय संतोष कवंर, निर्दलीय सुनील कुमार के नामांकन वैध पाए गए हैं।
इसी प्रकार चूरू विधानसभा क्षेत्र से 14 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए। चूरू विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय महेंद्र नारायण पांडे, निर्दलीय असलम लिलगर, भारतीय जनता पार्टी के हरलाल सहारण (चार नामांकन), निर्दलीय सलीम गुर्जर, राष्ट्रीय जनमंडल पार्टी के मोहम्मद हुसैन, इंडियन नेशनल कांग्रेस के रफीक मंडेलिया (चार नामांकन), निर्दलीय इरशाद मंडेलिया, निर्दलीय आत्माराम, निर्दलीय रामसिंह, आम आदमी पार्टी के संजय खान, बहुजन समाज पार्टी के आशाराम, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के दिनेश कुमार, निर्दलीय संपत सिंह, अभिनव राजस्थान पार्टी के रामचंद्र के नाम निर्र्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए।
रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 12 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए हैं। क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के अभिनेष महर्षि, बहुजन समाज पार्टी नीरज रतनगढ़, इंडियन नेशनल कांग्रेस के पूसाराम गोदारा, आम आदमी पार्टी की डॉ संजू बाला, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के नरेश कुमार गोदारा, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के सांवर मल, निर्दलीय देवीलाल मेघवाल, निर्दलीय बाबू लाल माली, निर्दलीय राधेश्याम प्रजापत, निर्दलीय लालाराम भाट, निर्दलीय शीशपाल सिंह राणा, निर्दलीय संजय कुमार जांगिड़ के नाम विधिमान्य पाए गए।
इसी प्रकार सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 9 अभ्यर्थियों के नामांकन विधि मान्य पाए गए। क्षेत्र से आरएलपी से बाबूलाल, आईएनसी के मनोज कुमार, बीजेपी की संतोष, निर्दलीय धर्मचंद नायक, निर्दलीय पुष्पा देवी, निर्दलीय प्रताप सिंह राणा, निर्दलीय राजेंद्र कुमार नायक, निर्दलीय राम कुमार, निर्दलीय संतोष के नामांकन विधिमान्य पाए गए।
सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र से 8 नामांकन विधिमान्य पाए गए। क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा, बहुजन समाज पार्टी से ओमप्रकाश, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माक्र्ससिस्ट) के छगन लाल चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के राजकुमार रिणवां, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के लालचंद मूंड, निर्दलीय राजकरण चौधरी, निर्दलीय राजेंद्र कुमार भांभू, निर्दलीय रामसिंह के नामांकन विधिमान्य पाए गए।
तारानगर विधानसभा में 13 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र राठौड़, इंडियन नेशनल कांग्रेस के नरेंद्र बुडानिया, निर्दलीय निरंजन सिंह राठौड़, निर्दलीय संदीप सहारण जैलदार, सीपीआईएम के कॉ निर्मल कुमार, बीएसपी के छोटूराम, निर्दलीय मंजू, निर्दलीय द्वारका प्रसाद, जेजेपी के विनय कुमार, निर्दलीय बिशनाराम, बीएमपी के हाकम अली, निर्दलीय भंवर लाल कड़ायला, आरएलपी से मुकेश लाटा के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं।
---

07/11/2023

*मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, राजनैतिक दल प्रतिनिधियों को दी जानकारी*

अंतिम प्रकाशन के अनुसार चूरू जिले में 16 लाख 37 हजार 687 मतदाता
चूरू, 07 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट में आयोजित राजनैतिक दल प्रतिनिधियों की बैठक में उन्हें मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश गौतम ने बताया कि अंतिम प्रकाशन के अनुसार जिले में वर्तमान में कुल 16 लाख 37 हजार 687 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 8 लाख 54 हजार 164 पुरूष मतदाता, 7 लाख 33 हजार 514 महिला मतदाता एवं 9 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि जिले के सादुलपुर निर्वाचन क्षेत्र में 128808 पुरूष मतदाता, 119639 महिला मतदाता एवं एक थर्ड जेंडर मतदाता सहित कुल 248448, तारानगर निर्वाचन क्षेत्र में 136990 पुरूष मतदाता, 124633 महिला मतदाता एवं 2 थर्ड जेंडर मतदाता सहित कुल 261625, सरदारशहर निर्वाचन क्षेत्र के लिए 160416 पुरूष मतदाता, 144913 महिला मतदाता एवं 3 थर्ड जेंडर मतदाता सहित कुल 305332, चूरू निर्वाचन क्षेत्र में 131931 पुरूष मतदाता, 123548 महिला मतदाता एवं एक थर्ड जेंडर मतदाता सहित कुल 255480, रतनगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में 144689 पुरूष मतदाता, 132995 महिला मतदाता एवं एक थर्ड जेंडर मतदाता सहित कुल 277685 तथा सुजानगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में 151330 पुरूष मतदाता, 137786 महिला मतदाता एवं एक थर्ड जेंडर मतदाता सहित कुल 289117 मतदाता पंजीकृत हैं।
इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभी निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की प्रतिलिपि प्रदान की गई है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नारायण बेनीवाल, आम आदमी पार्टी के हरिओम जोशी, सीपीआई (एम) उमराव सिंह, दीपक शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
---

09/05/2023

जंतर मंतर पर तोड़े गए बैरिकेट्स वेल्डिंग करते हुए मिस्त्री। दिल्ली पुलिस बैरिकेडिंग को आपस में वैल्ड कर रही है। दिल्ली में ट्रकटर हुए बैन। दिल्ली बार्डर पर आई कार्ड से एंट्री।

18.04.2323 से शुरूश्री गंगानगर से जयपुर वाया चुरु का समय सारणी*। स्लीपर रात्रिकालीन सेवाश्री गंगानगर से 15-34 दोपहर हनुम...
17/04/2023

18.04.2323 से शुरू
श्री गंगानगर से जयपुर वाया चुरु का समय सारणी*। स्लीपर रात्रिकालीन सेवा
श्री गंगानगर से 15-34 दोपहर
हनुमानगढ़ जंक्शन 17-00 शाम
हनुमानगढ़ टाउन 17-20.शाम
नोहर 19-40
तारानगर 21-15
चूरू 22-45
फतेहपुर 23-00
सीकर 0-45
जयपुर सुबह 3-00.बजे पहुंचेगी

*जयपुर से गंगानगर वाया चुरु समय सारणी* स्लीपर रात्रिकालीन सेवा
जयपुर 22-30
सीकर 1-00
फतेहपुर 2-00
चुरु 3-00
तारानगर 4-25
नोहर 6-20
हनुमानगढ़ टाउन 8-00
हनुमानगढ़ जंक्शन 8-23
श्री गंगानगर 9-30.सुबह पहुंचेगी

*गजब की शादी, दो लड़कियों ने आपस में रचाया ब्याह**चूरु / फतेहाबाद।* राजस्थान में दो लड़कियों के बीच शादी का एक मामला साम...
17/01/2022

*गजब की शादी, दो लड़कियों ने आपस में रचाया ब्याह*

*चूरु / फतेहाबाद।* राजस्थान में दो लड़कियों के बीच शादी का एक मामला सामने आया है। एक साल पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। दोनों के परिवार के बीच रिश्तेदारी है। नवंबर 2021 में दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। घर वालों को इस बारे में पता नहीं था, पिछले दिनों जब हरियाणा में पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो लड़कियों ने शादी करने का खुलासा किया। ममता नायक चूरू के रतनगढ़ की और कृष्णा नायक हरियाणा की रहने वाली हैं। रिश्तेदारी में होने के कारण पहले से जान-पहचान थी। वहीं परिवार का कहना है कि किसी ने जादू-टोना करा दिया है। चूरू में यह पहला लेस्बियन (समलैंगिक) रिलेशनशिप का मामला सामने आया है।

*घर से भागकर फतेहाबाद में शादी की*
चूरू के रतनगढ़ पुलिस थाने के एएसआई जगदीश सिंह ने बताया कि रतनगढ़ और हरियाणा की रहने वाली लड़कियां रिश्तेदार हैं। 14 नवंबर को ममता नायक के पिता बंशीलाल नायक ने बेटी के लापता होने का मामला दर्ज करवाया था। तलाश करते-करते लड़की के हरियाणा में होने का पता चला। ममता के माता-पिता के साथ पुलिस वहां पहुंची तो दोनों ने बताया कि वे 12 नवंबर 2021 को घर से भागकर हरियाणा के फतेहाबाद में शादी कर चुकी हैं।

आदमपुर पुलिस थाने में बेटी के साथ उसकी प्रेमिका भी थी। वहां दोनों ने खुलासा किया कि वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करती हैं और शादी कर ली है। रतनगढ़ पुलिस 10 जनवरी को दोनों को पकड़कर लेकर आई। दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई। बालिग होने के कारण पुलिस ने दोनों को साथ जाने दिया। *लड़कियां वापस हरियाणा चली गईं हैं।*

*एक साल पहले दोनों की दोस्ती प्यार में बदली*
एएसआई ने बताया कि हरियाणा की रहने वाली 22 साल की कृष्णा एक साल पहले रतनगढ़ में अपनी बहन के ससुराल आई थी। उसकी बहन की 18 साल की ननद ममता के साथ दोस्ती हो गई। बातों और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और फिर घर से भागकर फतेहाबाद में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों हरियाणा के जींद में साथ रहने लगीं।

*लिव इन रिलेशनशिप में रहने के कागज बनवाए*
पुलिस के मुताबिक ममता नायक ने कहा कि वह स्वतंत्र जीवन जीना चाहती है। वहीं कृष्णा ने कहा कि वह और उसकी प्रेमिका एक-दूसरे से प्यार करती हैं और साथ रहना चाहती हैं। परिवार के साथ-साथ पुलिस और अधिकारियों ने दोनों को समझाया, मगर वे नहीं मानीं। एएसआई ने बताया कि लड़कियों ने हरियाणा में लिव इन रिलेशनशिप के कागज बनवाए हैं। इनके पास शादी संबंधी कोई दस्तावेज नहीं है।

*पिता बोला- बेटी पर जादू-टोना किया*
बेटी के इस कदम पर बंशीलाल नायक ने कहा कि मेरी बेटी पर किसी ने जादू-टोना किया है। समझाने पर भी नहीं मान रही है। मेरी बेटी ऐसी बिल्कुल नहीं थी। किसी के दबाव में आकर ऐसा कर रही है। वह जिद करके बैठी है कि हरियाणा उस लड़की के साथ जाएगी। बेटी सातवीं तक पढ़ी है।

06/04/2021

*हरियाणा के रोहतक से आने वाले अध्यापक मुकेश डागर ने कृषि बिलों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सरकार के तानाशाही रवैए से नाखुश अपनी जान ले ली। सुसाइड करने से पहले वो फेसबुक लाइव थे*
#किसानआंदोलन
#सेवकिसान

24/03/2021

ऐसे जवाब की तो अंजना को उम्मीद भी नही होगी।

24/03/2021

Aurngabad Session Judge

28/02/2021

एबीपी न्यूज के सीनियर रिपोर्टर रक्षित सिंह ने किसानो के समर्थन में 12 लाख की नौकरी छोड़ने का ऐलान किया है।

रक्षित मेरठ की किसान महापंचायत कवर करने पहुंचे थे। उन्होंने मंच से कहा कि मैं पिछले 15 सालों से पत्रकारिता कर रहा हूं। मैंने यह पत्रकारिता इसलिए चुनी क्योंकि मुझे सच दिखाना था, लेकिन मुझे सच नहीं दिखाने दिया जा रहा। लात मारता हूं मैं ऐसी नौकरी को।

रक्षित ने मंच से कहा कि ये करने के बाद मुझपर मुकदमें दर्ज किए जाएंगे। अगर सच दिखाना बंद कर देते हैं तो ये भी झूठ है। और इस झूठ के मैं खिलाफ हूं। उन्होंने कहा कि जब मेरा बच्चा मुझसे पुछेगा कि बापु जब देश में अघोषित इमरजेंसी लगी थी तब आप कहां थे तो मैं कहूंगा सीना ठोक के मैं किसानों के साथ खड़ा था।

रक्षित सिंह ने मंच से कहा कि पढ़ने के बाद मैंने जयपुर में जूते घिसे, उसके बाद दिल्ली में नौकरी की, ईमानदारी के साथ सब कुछ कवर किया। आज तक मेरे ऊपर कोई चवन्नी का आरोप नहीं लगा सकता। आज की तारीख में मेरा साल का पैकेज 12 लाख का है। इसके अलावा मुझे कुछ आता भी नहीं। मैं तो कुछ व्यापार भी नहीं कर सकता। घर का अकेला लड़का हूं। कहां से पालूंगा। इस सवाल को खुद से पिछले तीन महीनों से पूछ रहा हूं, कि इस बच्चे को क्या खिलाउंगा। क्योंकि मुझे मालूम है ये करने के बाद होगा क्या। एफआईआर दर्ज होगी, मुकदमें दर्ज होंगे। हो सकता है मैं सड़क से जा रहा होउं तो ट्रक का ब्रेक भी फेल हो सकता है। कुछ भी हो सकता है इस राज में लेकिन 56 इंच का न सहीं 5-6 इंच का सीना है, सीना तान के खड़ें हैं। डरते नहीं है किसी से।

किसान मंच से एबीपी न्यूज के रक्षित सिंह ने 12 लाख की नौकरी छोड़ने का किया एलानःमेरे मां-बाप ने मुझे अपने ख़ून-पसीने से प...
27/02/2021

किसान मंच से एबीपी न्यूज के रक्षित सिंह ने 12 लाख की नौकरी छोड़ने का किया एलानः

मेरे मां-बाप ने मुझे अपने ख़ून-पसीने से पढ़ाया. पढ़-लिखकर मैंने ये पेशा ( पत्रकारिता ) चुना. क्यों चुना ? ये पेशा इसलिए चुना कि मैं सच दिखा-बता सकूं लेकिन हमें सच दिखाने नहीं दिया जा रहा. आज मैं इस 12 लाख 7 हजारा रूपये सलाना की नौकरी को लात मारता हूं.

मुझे इस फैसले तक पहुंचने में डेढ़ महीने लग गए. रोज़ ख़ुद से पूछता, अपनी पत्नी से पूछता- घर कैसे चलेगा, हमारा आगे क्या होगा, बच्चे का क्या होगा ? लेकिन फाइनली सोचा कि जब कुछ नहीं होगा तो झोली फैलाकर गांव-गांव घूमकर लोगों से मागूंगा लेकिन अब ये नौकरी नहीं.

पूरे आवेश में जिसमें गहरी पीड़ा, अफ़सोस और बेचैनी..एक साथ कई भावों की आवाज़ाही हो रही थी, रक्षित सिंह किसान पंचायत मंच पर चढ़कर, हाथ में एबीपी न्यूज की माइक को हवा में लहराते हुए कहा कि अब और नहीं, इस नौकरी को लात मारता हूं.

बोलने के क्रम में रक्षित ने अपनी बैग से काग़जों का पुलिंदा निकालकर लोगों को दिखाया जो कि उनके पिछले पन्द्रह साल के विभिन्न मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पत्रकारीय जिम्मेदारी निभाते हुए कार्य-अनुभव पत्र थे. वो पेपर दिखाते जाते और बताते जाते कि कहां-कहां काम किया और किस-किस स्तर पर संघर्ष किए और इस बीच कहा- मैंने जयपुर की सड़कों पर इस पेशे के पीछे जूते घिसे लेकिन अपने पूरे करिअर में किसी से एक रूपया नहीं लिया. मेरे उपर किसी तरह का कोई दाग़ नहीं.

ऐसे दौर में जबकि नौकरी को जीवन का अंतिम सत्य मानते हुए इसे बचाए रखने के लिए मीडिया सहित दूसरे पेशे में किस-किस स्तर के समझौते नहीं किए जाते. रक्षित का यह अंदाज़ अप्रत्याशित है. उनके ऐसा किए जाने से आगे उनके साथ क्या होगा, इस बारे में ख़ुद ही बताते जाते हैं..मेरे उपर आरोप लगेंगे, मेरी पत्नी को, मेरी मां को घसीटा जाएगा, हमें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाएगा, रास्ते में चलते हुए...

रक्षित जो कुछ भी कह रहे हैं, उनसे गुज़रते हुए साफ लगता है कि उनके भीतर अपने काम को लेकर ये गुस्सा, ये बेचैनी महीनों से जमा है और हम समझ पाते हैं कि ये कहानी महज रक्षित जैसे अनुभवी मीडियाकर्मी की नहीं है. उनका ये गुस्सा और सार्वजनिक तौर इसका फूट पड़ना, हमें गंभीरता से इस दिशा में सोचने के लिए मजबूर करता है कि कारोबारी मीडिया की स्क्रीन की चमक के पीछे मीडियाकर्मियों की ज़िंदगी का एक घना अंधेरा है जिसे वो रोज जीते हुए, ज़माने को रोज़ आगाह करते हुए ख़ुद को खत्म होता महसूस कर रहे हैं.

विनीत कुमार

31/01/2021

किसान की प्रतिज्ञा
गांव गांव उठ खड़े हुए हैं
न जाति, न धर्म, न समुदाय, न भाषा इस बार भारत को किसानों के भाईचारे ने एक कर दिया है

#किसानआंदोलन

31/01/2021

पत्रकार गिरफ्तार हो रहे है और गुंडों को खुली छूट मिल रही है।

Address

Sadulpur
331023

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dhora Ri Awaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dhora Ri Awaz:

Share