Shekhawati good news

Shekhawati good news journalist

05/08/2026

दीप सिखा आईं अस्पताल

03/08/2026

सुजानगढ में ट्रोले और टेंपो कि भिड़त, तीन महिलाओ कि मौत, 13 घायल

02/08/2026

विधायक कृष्णा पुनिया बोली कार्यकर्ता चुनावी तैयारियों व जुट जाए

चूरू जिला अरबन को-ऑपरेटिव बैंक की 39वीं साधारण सभा सम्पन्न :-डिजिटल बैंकिंग प्रारम्भसादुलपुर। चूरू जिला अरबन को-ऑपरेटिव ...
02/08/2026

चूरू जिला अरबन को-ऑपरेटिव बैंक की 39वीं साधारण सभा सम्पन्न :-

डिजिटल बैंकिंग प्रारम्भ

सादुलपुर। चूरू जिला अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 39 वीं साधारण सभा, का आयोजन मित्तल कम्यूनिटी सेन्टर, सादुलपुर में किया गया। सभा की अध्यक्षता राहुल पारीक अध्यक्ष महोदय द्वारा की गई। बैंक अध्यक्ष पारीक ने अपने संबोधन में बताया कि बैंक द्वारा डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के तहत मोबाईल बैंकिंग, यूपीआई, क्यूआर कोड का शुभारम्भ कर दिया गया है। उक्त सभा में अध्यक्ष पारीक ने बताया कि वर्तमान में बैंक की कार्यशील पूंजी रू.85.71 करोड. हो चुकी है, बैंक का कुल व्यवसाय वित्तीय वर्ष 2025-26 में 118.90 करोड़ हो गया है तथा बैंक द्वारा शुद्ध लाभ रू.37.96 लाख अर्जित किया गया है।

अंशधारकों को वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु 10 प्रतिशत लाभांश की भी घोषणा की गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद चांवरिया ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

सभा में राहुल पारीक (अध्यक्ष) रामकिशन बैरासरिया (उपाध्यक्ष) संचालकगण ताराचंद मीणा, महावीर सिंह बीका, कुलदीप शर्मा, गिरिराज वर्मा, सुरेश सैनी, गोपाल शर्मा, एड. नीरज डोरवाल, श्रीमती चन्द्रकान्ता मुदगल, श्रीमती रेणु शर्मा, सहवृत सदस्य पवन मोहता एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद चांवरिया मंचस्थ रहे। मंचस्थ अतिथियों एवं पूर्व अध्यक्ष महेश चन्द्र शर्मा, पूर्व संचालक महेन्द्र वशिष्ठ, रमेश टेलर, अनिल शर्मा, सम्पत भोजक का दुप‌ट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। सभा में उपस्थित समाचार संवाददाताओं एवं फोटोग्राफर का सम्मान भी किया गया।

अध्यक्ष पारीक द्वारा सामाजिक समरसता के दृष्टिगत स्वच्छ मित्र गौतम का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। सभा में उपस्थित महाप्रबंधक विनोद चांवरिया, बैंक अधिकारी अनवर अली, शाखा प्रबंधक जगदीश प्रसाद शर्मा, सुधाकर सहल, लोकेन्द्र पाण्डिया, बैंकिंग सहायक धीरज चौहान, जयशंकर भोजक, कर्मचारी श्रीमती चम्पा देवी व अजय सैनी द्वारा सम्मान किया गया। बैंक के सदस्यों द्वारा बैंक हित हेतु सुझाव प्रस्तुत किए गये जिन पर अध्यक्ष द्वारा अमल करने का आश्वासन प्रदान किया गया।

राजगढ़ तहसील के गांव खेड़ी लम्बोर के वीर सपूत शहीद जगवीर रेपसवाल के अरूणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान वीरगति प्राप्त करने पर 2 मिनट में मौन रख कर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।

अन्त में शाखा प्रबंधक जगदीश प्रसाद शर्मा द्वारा सभी उपस्थित आगन्तुकों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सभा का संचालन शाखा प्रबन्धक तारानगर सुधाकर सहल द्वारा किया गया।

01/08/2026

ब्यूटी पार्लर मामला, भवानी शंकर के ख़िलाफ़ मामला दर्ज

01/08/2026

शहीद जगवीर को नम आंखों से दी विदाई

01/08/2026

भाजपा नेता बोले हमारे विधायक हरलाल ने खूब काम करवाए हैं

लोकसभा में सांसद राहुल कस्वां का सवाल — राजमार्गों पर 40/75 मीटर कंट्रोल लाइन को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करे राजस्थान सर...
31/07/2026

लोकसभा में सांसद राहुल कस्वां का सवाल — राजमार्गों पर 40/75 मीटर कंट्रोल लाइन को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करे राजस्थान सरकार।

दिल्ली। चूरू संसदीय क्षेत्र से सांसद राहुल कस्वां ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे प्रस्तावित 40/75 मीटर कंट्रोल लाइन के संबंध में राजस्थान सरकार से इसकी क्रियान्वयन रणनीति तत्काल स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने यह मांग सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा संसद में दिए गए उस स्पष्ट उत्तर के बाद की है, जिसमें कहा गया है कि इस विषय का अधिकार क्षेत्र राज्य सरकार के अंतर्गत आता है।

लोकसभा में राहुल कस्वां द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 40/75 मीटर कंट्रोल लाइन के संबंध में मंत्रालय द्वारा कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि यह विषय फलोदी दुर्घटना प्रकरण में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 13 अप्रैल, 2026 को दिए गए निर्देशों से संबंधित है। साथ ही मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भवन रेखा (Building Line) एवं कंट्रोल लाइन का विनियमन, अधिसूचना जारी करना तथा उसका क्रियान्वयन संबंधित राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है। अतः राजस्थान में इन प्रावधानों का क्रियान्वयन एवं अनुपालन राजस्थान सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है।
सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि इस स्पष्टीकरण से अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि इन निर्देशों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी किसकी है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद से राजस्थान के हजारों निवासी, व्यापारी, किसान एवं संपत्ति मालिक अपने घरों, व्यवसायों एवं आजीविका के भविष्य को लेकर असमंजस और चिंता की स्थिति में हैं।
सांसद कस्वां ने कहा कि सड़क सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है, लेकिन इसके साथ-साथ आम नागरिकों की वास्तविक चिंताओं के प्रति भी उतनी ही संवेदनशीलता आवश्यक है। इत: राजस्थान सरकार इस विषय पर क्रियान्वयन की प्रक्रिया तथा प्रभावित परिवारों एवं व्यवसायों के हितों की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले उपायों के संबंध में तत्काल सार्वजनिक स्पष्टीकरण जारी करे, ताकि आमजन तक सही व स्पष्ट सूचना पहुंचे। सही ढ़ंग से स्पष्टता से भ्रम की स्थिति दूर होगी और भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगेगी तथा आमजन का विश्वास मजबूत होगा।

सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि आज अनेकों लोग 40/75 मीटर कंट्रोल लाइन के संबंध में चिंतित और परेशान हैं। केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट कर दिया है कि कंट्रोल लाइन का क्रियान्वयन राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। अत: राजस्थान की जनता को अब और अधिक अनिश्चितता की स्थिति में नहीं रखा जाना चाहिए। प्रदेश की जनता को स्पष्ट नीति, पारदर्शी दिशा-निर्देश तथा यह भरोसा मिलना चाहिए कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते समय उनकी आमजन की पुश्तैनी जमीन और उस पर स्थापित आवास व अन्य व्यावसायिक गतिविधियों तथा आजीविका सम्बन्धि अन्य वास्तविक समस्याओं की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

31/07/2026

राजगढ़ पंचायत समिति SC BDC
1 ब्लॉक 2 लिलकी बूंगी 34.39
2 ब्लॉक 7 कालाना देवीपुरा 31.17
3 ब्लॉक 10 लीलावती बेजुवा 29.53
4 ब्लॉक 5 मानपुरा भामाशी 28.89
5 ब्लॉक 12 बींजवास 28.45

31/07/2026

सिधमुख पंचायत समिति SC BDC

1 ब्लॉक 12 धानोठी 37.12
2 ब्लॉक 6 चैनपुरा 29.56
3 ब्लॉक 7 ख्याली 29.41
4 ब्लाक 9 ग्वालीसर 29.08

Address

Sadulpur

Telephone

+919694359965

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shekhawati good news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Shekhawati good news:

Shortcuts

Share