15/08/2026
😱😢“साहब, रोटी जीम लो…” 💔भंवरी देवी की बेटी के मुँह से निकले ये चंद शब्द आज मन को झकझोर गए"।
"नौ दिनों से अनशन पर बैठे आदरणीयकिसनाराम बिश्नोई जी और उनके 115 साथियों को देखकर उस मासूम बेटी ने कहा—
“साहब, रोटी जीम लो…”
इन शब्दों में सिर्फ रोटी खाने का आग्रह नहीं था।
इन शब्दों के पीछे एक बेटी की चिंता थी—
“आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो साहब… आपको अभी लंबी लड़ाई लड़नी है, मेरी माँ को न्याय दिलाने की लड़ाई।”
शायद उस बच्ची को राजनीति की समझ नहीं, अनशन की पूरी जानकारी भी नहीं; लेकिन उसे इतना जरूर पता है कि जो लोग उसकी माँ के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, वे भूखे हैं।
माँ को खो चुकी उस बेटी की यह मासूम पुकार शायद पूरी व्यवस्था से पूछ रही है—आखिर मेरी माँ को न्याय कब मिलेगा?
माँ तो माँ होती है…
आज उस बच्ची की आवाज़ को सुनने की जरूरत है।
किसनाराम बिश्नोई जी स्वस्थ रहें, संघर्ष जारी रखें और भंवरी देवी को न्याय मिले—यही उस मासूम बेटी की पुकार का असली भाव है। 🙏
#लोवाहट