Time News 98

Time News 98 राजनैतिक और सामाजिक सरोकार के मुद्दे जो बाकी के मीडिया संस्थान राजनैतिक दबाव में आपसे छुपाते है
(5)

राजनैतिक और सामाजिक सरोकार के मुद्दों का ऐसा पहलू आप तक पहुंचाना जो बाकी के मीडिया संस्थान किसी राजनैतिक दबाव या मज़बूरीवश आपसे छुपाते है I

02/08/2026

प्रदेश मंत्री बनने पर अमरपाल राणा का हुआ सफीदों में जोरदार स्वागत

राजकीय माध्यमिक विद्यालय छाप्पर की खो-खो टीम का शानदार प्रदर्शन, लड़कों ने जीता जिला  लड़कियों ने पाया दूसरा स्थानस्कूल ...
02/08/2026

राजकीय माध्यमिक विद्यालय छाप्पर की खो-खो टीम का शानदार प्रदर्शन, लड़कों ने जीता जिला लड़कियों ने पाया दूसरा स्थान

स्कूल में विजेता खिलाड़ियों का किया गया सम्मान, शिक्षकों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

सफीदों।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय छाप्पर की अंडर-14 लड़कों की खो-खो टीम ने जिला स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं विद्यालय की अंडर-14 लड़कियों की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।

विद्यालय के मुख्याध्यापक जगदीश खटकड़ ने बताया कि 28 जुलाई से अहिरका में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में सफीदों जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्यालय की टीमों ने हिस्सा लिया। लड़कों की टीम ने फाइनल मुकाबले में जींद जोन की टीम को 7-5 के अंतर से हराकर जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं लड़कियों की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

मुख्याध्यापक ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय की डीपीई सोनिया के कुशल मार्गदर्शन, खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और अनुशासन को दिया। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों से विद्यालय शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक तथा अन्य प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।

खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश मलिक ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वरिष्ठ पत्रकार भाई संजय कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌹दैनिक भास्कर में अपनी निष्पक्ष और बेबाक लेखनी से समा...
02/08/2026

वरिष्ठ पत्रकार भाई संजय कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌹

दैनिक भास्कर में अपनी निष्पक्ष और बेबाक लेखनी से समाज की आवाज़ बुलंद करने वाले तथा Khabrain Top डिजिटल मीडिया चैनल के माध्यम से हर खबर को जन-जन तक पहुँचाने वाले वरिष्ठ पत्रकार भाई संजय कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और निरंतर सफलता प्रदान करें। आपकी कलम सदैव सच का साथ देती रहे, आपकी आवाज़ समाज को नई दिशा देती रहे और आप पत्रकारिता के क्षेत्र में नई-नई ऊँचाइयाँ हासिल करते रहें।

🎂 जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ!
आपका हर दिन खुशियों, सम्मान और सफलता से भरपूर रहे। 💐

02/08/2026

सरकार की योजना बनी सहारा चैयरमैन रोहतास शर्मा ने सौंपा चैक

01/08/2026

सफीदों में सीवरेज कार्य के बाद सड़क बनीं मौत का जाल

01/08/2026

इकट्ठे रह कर मजबूती से कार्य करें किसान इकबाल सिंह निमनाबाद

01/08/2026

सफीदों में किसान हुएं इकट्ठे देखिए लाइव तस्वीरें

31/07/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया गालिया देने वाले बच्चों को माफ़

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की अध्यक्षता में बाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की अहम मुलाका...
31/07/2026

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की अध्यक्षता में बाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की अहम मुलाकात

चंडीगढ़। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की अध्यक्षता में बाल्मीकि समाज के गणमान्य व्यक्तियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में अहम बैठक की। बैठक में बाल्मीकि समाज की विभिन्न मांगों, विशेष रूप से समाज की शिक्षा, रोजगार, राजनीतिक भागीदारी तथा डीएससी वर्ग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष बाल्मीकि समाज की राजनीति में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा समाज के योग्य लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दिए जाने की मांग प्रमुखता से रखी। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया कि समाज की अहम भागीदारी जल्द देखने को मिलेगी।

बैठक के दौरान डीएससी के प्रावधानों को एक्ट का स्वरूप देने, समाज के युवाओं के लिए शिक्षा एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा हिसार में बाल्मीकि छात्रावास के निर्माण का विषय भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से समाज के विकास को नई दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और कहा कि हरियाणा सरकार डीएससी वर्ग के सभी मुद्दों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार समाज के हितों से जुड़े प्रत्येक विषय पर खुले मन से विचार करेगी और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री संतोष सारवान, हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह पलाका, रोहतक से चेयरमैन रामवतार बाल्मीकि, डीएससी प्रमुख हरियाणा देवीदास बाल्मीकि, विकास बाल्मीकि (झज्जर) पूर्व विधायक पृथ्वी लंबरदार सहित बाल्मीकि समाज के अनेक गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने समाज की शिक्षा, रोजगार, राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे तथा मुख्यमंत्री से सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।

31/07/2026

जींद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, कोर्ट परिसर में हाई अलर्ट

Address

Safidon

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Time News 98 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Time News 98:

Shortcuts

Share