Andaaz A Haryana

Andaaz A Haryana खबर वह जो हम दिखाएं

18/09/2026

अब लोग नहीं होंगे परेशान देखिए आखिर हुआ क्या

17/09/2026

पत्रकारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी
पत्रकार को कवरेज से रोकना गंभीर अपराध है
सभी साथी ध्यान दें - 1 जुलाई 2024 से IPC खत्म हो चुकी है, अब पूरे देश में *BNS - भारतीय न्याय संहिता 2023* लागू है।
यदि कोई आपको खबर कवरेज, फोटो/वीडियो बनाने से रोकता है, धमकाता है तो ये धाराएं लगेंगी -
1. कवरेज से रोकने / बाधा डालने पर :-*BNS 126 -* सदोष अवरोध (रास्ता रोकना, कैमरा पकड़ना)
BNS 127 -सदोष परिरोध
BNS 221 - लोक सेवक को कर्तव्य से रोकना (पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है)
2. कैमरा तोड़ना / वीडियो डिलीट कराना / माइक छीनना :-*
BNS 324 -* रिष्टि / संपत्ति को नुकसान (5 साल तक सजा)
- *BNS 303 / 306 -* चोरी / लूट
-BNS 316 -* आपराधिक न्यास भंग
3. गाली-गलौज, धमकाने और मारपीट करने पर :-*
- BNS 351(1)(2)(3) -* आपराधिक धमकी (2 से 7 साल तक सजा)
- BNS 352 - शांति भंग करने के इरादे से अपमान करना
- BNS 115(2) - स्वेच्छा से चोट पहुंचाना
- BNS 117 - गंभीर चोट
4. सबसे मजबूत धाराएं :-*
- BNS 308(2) -जबरन वसूली (खबर रोकने के लिए धमकाना)
- IT Act 66E + 67 - जबरदस्ती फोटो/वीडियो डिलीट कराना
FIR में क्या लिखवाएं
मैं .......... समाचार पत्र/चैनल का .......... क्षेत्र का पत्रकार हूं। मैं जनहित में खबर का कवरेज कर रहा था, तभी आरोपी .......... ने मुझे कवरेज करने से रोका, मेरे साथ गाली-गलौज, धमकी और हाथापाई की तथा मेरा कैमरा तोड़ने / वीडियो डिलीट कराने का प्रयास किया। आरोपी पर BNS की धारा 126, 351, 324, 352 के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।"
पत्रकार एकता जिंदाबाद!

17/09/2026

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 जन्मदिन सफीदों में बड़ी धूमधाम से मनाया गया देखिए लाइव

 #अढाई  #करोड़ से  #बदलेगी  #सफीदों के  #महात्मा  #गांधी  #रोड की  #सूरत10 साल से बदहाल सड़क का निर्माण शुरूसीसी रोड के ...
16/09/2026

#अढाई #करोड़ से #बदलेगी #सफीदों के #महात्मा #गांधी #रोड की #सूरत
10 साल से बदहाल सड़क का निर्माण शुरू
सीसी रोड के साथ दोनों तरफ लगेंगे ब्लॉक
जल निकासी के लिए दोनों तरफ बनेगा नाला
(Andaaz a Haryana )
करीब एक दशक से बदहाली का दंश झेल रहे शहर के सबसे व्यस्त महात्मा गांधी रोड के अब अच्छे दिन आने वाले हैं। नगर पालिका सफीदों की ओर से करीब अढाई करोड़ रुपये की लागत से महात्मा गांधी रोड का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। लंबे समय से उबड़-खाबड़ और गहरे गड्ढों से परेशान वाहन चालकों, दुकानदारों और राहगीरों को सड़क बनने से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय बिट्टा, सेक्रेटरी आशीष व एमई सुरेश लोहान ने नारियल तोड़कर किया।
बाक्स:
10 साल से रोड़ है बदहाल
करीब 10 वर्षों से यह मार्ग जगह-जगह से टूटकर उबड़-खाबड़ हो चुका था। सड़क पर बने गहरे गड्ढे आए दिन हादसों का कारण बन रहे थे। खासकर बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती थी। सड़क पर पानी भरने और गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण ई-रिक्शा, दोपहिया वाहन चालक और अन्य राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार वाहन असंतुलित होने से लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी यह मार्ग काफी जोखिम भरा बना हुआ था। महात्मा गांधी रोड शहर का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग होने के कारण यहां दिनभर वाहनों और लोगों की आवाजाही रहती है। इस मार्ग के माध्यम से मकबरा पीर, रामपुरा रोड, बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, नई एवं पुरानी अनाज मंडी, रेलवे रोड और जींद रोड सहित शहर के कई प्रमुख हिस्से सीधे जुड़े हुए हैं। ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति का असर शहर के बड़े हिस्से की यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा था।
बाक्स:
सड़क किनारे अतिक्रमण भी बड़ी समस्या
सड़क की बदहाली के साथ-साथ महात्मा गांधी रोड पर अतिक्रमण भी लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है। कई दुकानदारों और संस्थान संचालकों द्वारा सड़क के किनारे सामान, जेनरेटर, वाहन और अन्य सामग्री रखे जाने के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई थी। इससे मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। व्यस्त समय में वाहन चालकों को निकलने में काफी परेशानी होती थी। अब सड़क निर्माण के साथ नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है, ताकि निर्माण कार्य के बाद सड़क का बेहतर तरीके से उपयोग हो सके और यातायात व्यवस्था में भी सुधार आए।
बाक्स:
बारिश में जलभराव से मिलेगी राहत
महात्मा गांधी रोड पर सड़क निर्माण के साथ जल निकासी की व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। सड़क की एक साइड पर पहले से नाला बना हुआ है, जबकि दूसरी तरफ नाला नहीं होने के कारण बारिश और गंदे पानी की निकासी को लेकर परेशानी रहती थी। अब दूसरी साइड भी नाले का निर्माण करवाया जाएगा। इससे बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार सड़क को सीसी तकनीक से तैयार किया जाएगा तथा साइड में ब्लॉक लगाए जाएंगे। इससे सड़क की मजबूती के साथ-साथ दोनों तरफ पैदल आवागमन और अन्य उपयोग के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।
बाक्स:
अप्रैल से लंबित था टेंडर
महात्मा गांधी रोड के निर्माण को लेकर नगर पालिका की ओर से प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई थी, लेकिन अप्रैल 2026 से टेंडर फाइल उच्चाधिकारियों के पास लंबित पड़ी थी। इसके चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर स्थानीय लोगों और दुकानदारों में काफी नाराजगी थी। लोगों का कहना था कि वर्षों से सड़क की हालत खराब होने के बावजूद निर्माण कार्य में देरी से उनकी परेशानी लगातार बढ़ रही थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि निर्माण के दौरान यातायात और दुकानदारों को अस्थायी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन लोगों को उम्मीद है कि कार्य पूरा होने के बाद शहर के इस महत्वपूर्ण मार्ग की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी।
बाक्स:
छह महीने में पूरा होगा निर्माण
नगर पालिका के एमई सुरेश लोहान ने बताया कि महात्मा गांधी रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और इस पर करीब अढाई करोड़ रुपये की ग्रांट राशि खर्च की जाएगी। सड़क को सीसी से तैयार करने के साथ साइड में ब्लॉक लगाए जाएंगे। जिस तरफ नाला नहीं है, वहां गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य को करीब छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्य पूरा होने के बाद शहरवासियों को साफ-सुथरा, मजबूत और सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध करवाया जाएगा।

15/09/2026

रामपाल के जहां भी पोस्ट दिखे उसे फाड़ दो देखिए आखिर है कौन है ये लोग? #सफीदों #रामपाल #हाल

14/09/2026

खुद की एक एकड़ जमीन में कर रहे हैं विकलांग गौ माता की सुरक्षा विकलांग गौशाला में पहुंचे आचार्य विकास कुमार ओम आयुर्वैदिक के संचालक ने किया बड़ा सहयोग

13/09/2026

बाला जी हस्पताल में बच्चों के अनुभवी डाक्टर करेंगे इलाज

13/09/2026

तीन हल्के के बस अड्डे को जोड़ने वाली सड़क पर नहीं रख रही बस मामला अध्यक्ष समाज कल्याण बोर्ड कैप्टन योगेश के पास पहुंचा

12/09/2026

जींद में माता-पिता की याद में रक्तदान शिविर ❤️🩸 डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश भोला की पहल को समाजसेवी आचार्य विकास कुमार ने सराहा

12/09/2026

जींद : माता-पिता की पुण्य स्मृति में डॉ. राजेश भोला ने लगाया चौथा रक्तदान शिविर, हरियाणा राज्य सोशल वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी ने की शिरकत 🩸

Address

Safidon
126112

Telephone

+919996318704

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Andaaz A Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Andaaz A Haryana:

Shortcuts

Share