ABC News Haryana

ABC News Haryana देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट, सटीक विश्लेषण | Podcast | Live & Ground Report. सिर्फ BMN NEWS के साथ- आपका भरोसेमंद न्यूज़ नेटवर्क |

Hhhhhhhh
19/09/2026

Hhhhhhhh

12/09/2026

#जींद में डॉ. राजेश भोला ने अपने माँ-बाप की याद में लगाया रक्तदान शिविर, मीडिया में बात करते हुए भावुक | Blood Camp |

11/09/2026

दादा दादी की लाडली इस बेटी ने पेड़ पौधे लगाने को लेकर दिया बड़ा मेसेज, कहा किसी के काम आना ही जीवन सार्थक है

10/09/2026

Jind में 3 लाख की रिश्वत ने खोली पोल! CA और GST अधिकारी पर ACB ने कसा शिकन्जा..भ्र्ष्टाचार का भाँडाफोड़

09/09/2026

जेसीआई सफीदों द ग्रेट का सामाजिक जागरूकता सप्ताह - 9 से 15 सितंबर तक, हर दिन - नई सोच, नई एक्टिविटी!

DrPoonam Singla Mittal

08/09/2026

सफीदों की आदर्श कॉलोनी के स्कूल से आंगनवाड़ी हटाने पर पार्षद और महिलाओं ने किया विरोध, प्रिंसिपल बोले- स्कूल में कमरों की कमी..

टावर पर चढ़ा सुनील एक दिन बाद सुरक्षित उताराशादी और तलाक की मांग को लेकर चढ़ा था सुनीलपहले भी कर चुका है इस प्रकार का का...
08/09/2026

टावर पर चढ़ा सुनील एक दिन बाद सुरक्षित उतारा

शादी और तलाक की मांग को लेकर चढ़ा था सुनील

पहले भी कर चुका है इस प्रकार का कारनामा

सफीदों, (जोगिंदर)

उपमंडल के गांव बहादुरगढ़ में शादी और तलाक की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़े युवक सुनील कुमार को करीब एक दिन तक चले प्रयासों के बाद सोमवार दोपहर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। युवक के सकुशल नीचे उतरने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस सुनील को अपने साथ थाने ले गई। जानकारी के अनुसार गांव बहादुरगढ़ निवासी सुनील कुमार मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि युवक पहले से शादीशुदा है और वर्तमान में एक अन्य महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है। सुनील की मांग थी कि जिस महिला के साथ वह वर्तमान में रह रहा है, उसके साथ उसकी शादी करवाई जाए और पहले से विवाहित महिला से उसका तलाक करवाया जाए। इसी मांग को लेकर वह रविवार को अचानक गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। सुनील के मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद ग्रामीणों व पुलिस ने युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने के काफी प्रयास किए। उससे नीचे आने की अपील की, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ा रहा और टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। काफी प्रयासों के बावजूद रविवार रात तक सुनील नीचे नहीं उतरा। वह रात को भी टावर पर ही मौजूद रहा। युवक के टावर पर चढ़े रहने के कारण ग्रामीणों और प्रशासन की चिंता बनी रही। पुलिस और ग्रामीण लगातार उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। वहीं किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर तैनात रही। बता दें कि सुनील अपनी इन्हीं मांगों को लेकर पहले भी ऐसा कदम उठा चुका है। कुछ दिन पहले वह पास के गांव रत्ताखेड़ा में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। उस दौरान भी उसने शादी और तलाक से जुड़ी अपनी मांगें ग्रामीणों और पुलिस के सामने रखी थीं। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीण उसे समझाकर टावर से नीचे उतारने में सफल हुए थे। इसके बावजूद एक बार फिर बहादुरगढ़ में टावर पर चढ़ने की घटना सामने आने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल बन गया। रविवार को देर रात तक पुलिस और ग्रामीण युवक से बातचीत कर उसे नीचे उतारने के प्रयास करते रहे। लगातार समझाइश और बातचीत के बाद सोमवार दोपहर सुनील को मोबाइल टावर से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। उसके नीचे आते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई।

07/09/2026

आज दूसरे दिन भी टावर पर ही बैठा ये शख्स, #सफीदों के बहादुरगढ़ गाँव मे अपनी इस डिमांड के लिए चढ़ा टॉवर पर..??

सात दिवसीय जेसीआई वीक सप्ताह मे 14 सितंबर को पारिवारिक बंधन दिवस पर गेट-टुगेदर का आयोजन ! --सप्ताह के दौरान पर्यावरण संर...
07/09/2026

सात दिवसीय जेसीआई वीक सप्ताह मे 14 सितंबर को पारिवारिक बंधन दिवस पर गेट-टुगेदर का आयोजन !

--सप्ताह के दौरान पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण, मानवीय सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे।

सफीदों, (जोगिंदर बीरवाल)

जेसीआई सफीदों द ग्रेट की ओर से 9 से 15 सितंबर तक सात दिवसीय जेसीआई वीक का आयोजन किया जाएगा। संस्था की अध्यक्ष जेसी डॉ. पूनम सिंगला मित्तल ने बताया कि सप्ताह के दौरान पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण, मानवीय सेवा, व्यवसायिक विकास, सदस्यता विस्तार, पारिवारिक एकता और समाज के गुमनाम नायकों के सम्मान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर को सतत जीवनशैली दिवस के तहत स्टील की बोतलों का वितरण कर प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। 10 सितंबर को युवा प्रशिक्षण दिवस** पर उद्यमिता, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और व्यक्तित्व विकास को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 11 सितंबर को मानव कर्तव्य एवं डिजिटल आउटरीच दिवस के तहत जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री वितरित करने के साथ डिजिटल माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया जाएगा। 12 सितंबर को व्यवसाय विस्तार दिवस पर बिजनेस मीटिंग, नेटवर्किंग और व्यवसायिक प्रशिक्षण होगा। 13 सितंबर को सदस्यता प्रशिक्षण एवं ओरिएंटेशन दिवस पर नए व संभावित सदस्यों को जेसीआई की कार्यप्रणाली और नेतृत्व के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। 14 सितंबर को पारिवारिक बंधन दिवस पर गेट-टुगेदर का आयोजन होगा। वहीं 15 सितंबर को ग्रैंड सल्यूट दिवस के साथ जेसीआई वीक का समापन होगा। इस दौरान नर्सों, सफाई कर्मचारियों और समाज के लिए निःस्वार्थ सेवा करने वाले साइलेंट स्टार्स को सम्मानित किया जाएगा। डॉ. पूनम सिंगला ने कहा कि अभियान का उद्देश्य नेतृत्व से सेवा और सेवा से सकारात्मक बदलाव की भावना को मजबूत करना है। जेसीआई की पूरी कार्यकारिणी और सदस्य कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी करेंगे। इस आयोजन को लेकर व्यापक रूप से तैयारियां चल रहीं हैं।

DrPoonam Singla Mittal

06/09/2026

जींद मे दो भाइयो के मिलने वजह बना SIR वोट सत्यापन, 35 साल से बिछड़े थे..?

Address

Rampura Road
Safidon
126112

Telephone

+919053831936

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABC News Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to ABC News Haryana:

Shortcuts

Share