03/06/2026
प्रेस नोट
जींद पुलिस
दिनांक: 03.06.2026
*थाना साईबर क्राईम जींद पुलिस कि सतर्क कार्रवाई* ।
*21.10 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार* ।
*50 हजार रुपये बरामद*
पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम जींद पुलिस ने फर्जी शेयर ट्रेडिंग एवं निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है ।
थाना साइबर क्राइम जींद के प्रभारी उप नि. जगदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता प्रदीप वासी दनौदा कलां, ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके व्हाट्सएप पर एक महिला का संपर्क हुआ जिसमें उसने स्वंय को एक निवेश कंपनी "केदारा कैपिटल लिमिटेड (KCL)" से जुड़ा बताया । जिसमें उसने बताया कि वह शेयर मार्केट में भारी मुनाफा कमा सकता है । जिसकी बातो में आकर उसने एक मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करवाई गई । जिसमें उस को अपर सर्किट, ब्लॉक ट्रेड एवं आईपीओ में निवेश के नाम पर प्रतिदिन 10 प्रतिशत तक लाभ तथा एक सप्ताह में निवेश दोगुना होने का झांसा दिया। झांसे में आकर उसने विभिन्न बैंक खातों में अलग-अलग तिथियों पर कुल 21 लाख 10 हजार रुपये जमा करवाए। बाद में जब शिकायतकर्ता ने अपने निवेश की राशि निकालने का प्रयास किया तो उन्होने ओर पैसे जमा करवाने के लिए बोला जिसे उसको धोखाधडी होने का अहसास हुआ । मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना साइबर क्राइम जींद ने धारा 318(4), 319, 61 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया । तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर आरोपी उमा शंकर ओझा वासी बीकानेर (राजस्थान) को नियमानुसार गिरफ्तार करके आरोपी कि निशानदेही पर 50 हजार रुपये बरामद किए गए । आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।
जींद पुलिस की आमजन से अपील
ऑनलाइन निवेश, शेयर ट्रेडिंग, आईपीओ, क्रिप्टोकरेंसी अथवा अत्यधिक लाभ का लालच देने वाले अज्ञात व्यक्तियों एवं मोबाइल एप्लीकेशनों से सावधान रहें। किसी भी अनजान लिंक, एप्लीकेशन या निवेश योजना पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें ।