08/09/2026
#गाड़ी से टक्कर मारकर जान से मारने की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल दिशा निर्देशन में जिला जींद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलांए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर सफीदों पुलिस ने रास्ता रोककर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने तथा गाड़ी से टक्कर मारकर जान से मारने की कोशिश करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है ।
पकडे गए आरोपी की पहचान अमित उर्फ बोबी वासी सफीदों के रूप में हुई है।
थाना शहर सफीदों के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना शहर सफीदों में शिकायतकर्ता धर्मवीर वासी रामपुरा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके बेटे सागर को अमित उर्फ बोबी ने रास्ता रोककर मारपीट करने का प्रयास किया तथा जब वह छुडाने का प्रयास करने लगा तो अमित ने उसे व उसके बेटे सागर को चोटे पहुचांई तथा जान से मारने की धमकी दी । जिसकी शिकायत के आधार पर थाना शहर सफीदों में मुकदमा नंबर 139 दिनांक 07.09.2026, धारा 115(2), 109(1), 126(2), 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज करके आरोपी अमित उर्फ बोबी वासी सफीदों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । आरोपी अमित उर्फ बोबी को माननीय अदालत में पेश करके जिला जेल भेज दिया गया है ।
जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।