Baaj ki Najar panna

Baaj ki Najar panna बुंदेलखंड की समस्त जानकारी - यहाँ मिलेंगी

पन्ना कलेक्टर के खिलाफ हाईकोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट: अवमानना मामले में नोटिस का नहीं दिया जवाब, एसपी को 30 सितं...
23/09/2026

पन्ना कलेक्टर के खिलाफ हाईकोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट: अवमानना मामले में नोटिस का नहीं दिया जवाब, एसपी को 30 सितंबर को पेश करने के सख्त निर्देश!
​जबलपुर/पन्ना (मध्यप्रदेश एक्सप्रेस ब्यूरो):
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पन्ना कलेक्टर उषा परमार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। कोर्ट ने यह सख्त कदम नियमितीकरण से जुड़े एक अवमानना मामले में नोटिस का जवाब न देने और सुनवाई के दौरान उपस्थित न होने पर उठाया है। जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने मामले में पन्ना एसपी निवेदिता नायडू को वारंट तामील कराने और कलेक्टर उषा परमार को 30 सितंबर को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश करने के निर्देश दिए हैं।
​क्या है पूरा मामला? 15 माह से लंबित था आदेश
हाईकोर्ट की फटकार और वारंट जारी होने के मुख्य बिंदु:
​कर्मचारी के नियमितीकरण से जुड़ा विवाद: पन्ना कलेक्ट्रेट की पूर्व कर्मचारी जाविन आरी रिजवी (सेक्शन ऑफिसर पद से रिटायर्ड) ने नियमितीकरण की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
​90 दिन में निर्णय लेने का था आदेश: अदालत ने 13 अगस्त को याचिका का निराकरण करते हुए पन्ना कलेक्टर को निर्देश दिया था कि 90 दिनों के भीतर कर्मचारी के अभ्यावेदन पर फैसला लिया जाए।
​आदेश की अनदेखी और अवमानना: पन्ना कलेक्ट्रेट द्वारा निर्धारित समयसीमा में आदेश का पालन न किए जाने पर रिटायर्ड कर्मचारी ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की।
​हाईकोर्ट की नाराजगी: अदालत द्वारा पूर्व में जारी किए गए नोटिस पर कलेक्टर की ओर से न तो कोई रिपोर्ट पेश की गई और न ही वे उपस्थित हुईं, जिसे कोर्ट ने बेहद गंभीर लापरवाही मानते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दे दिया।
​

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 'छात्रों की गूँज' में दिखाई अपनी ताकत
22/09/2026

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 'छात्रों की गूँज' में दिखाई अपनी ताकत

21/09/2026

🌊 मिढासन नदी में डूबा 22 वर्षीय युवक!
दो युवकों के साथ तैर रहा था अमित उर्फ छोटू, अचानक हाथ छूटा और गहरे पानी में समा गया।
🚨 अमानगंज पुलिस मौके पर
🚤 पन्ना से SDRF टीम रवाना
🔎 युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल… इलाके में मातम।
📍 अमानगंज | पन्ना
🎙️ संवाददाता: शिवांग रामू बरसैंया
⚠️ नदी में तैरते समय सावधानी बरतें, गहरे पानी में जाने से बचें।
BNN NEWS PANNA — खबर वही, जो मायने रखती है।
#अमानगंज #मिढासननदी

15/09/2026

नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशवासियों से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ प्रधानमंत्री मोदी के जीवन का मूल मंत्र रहा है। 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करने की अपील की गई है।

14/09/2026

Vijayawada: Bala Ganpati में भक्तों की उमड़ी भीड़

12/09/2026

बैंक में मिर्ची अटैक, 4.53 लाख साफ! MP News

11/09/2026

“किसान के मुआवजे पर रिश्वत का दाग! 47 हजार लेते पटवारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा”
Collector Office Panna Pannapolice Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Sagar Commissioner Brijendra Pratap Singh Rajesh Kumar Verma VD Sharma CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Breaking News Indian National Congress Indian Youth

10/09/2026

पन्ना जिला अस्पताल से बड़ी खबर!
सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता के खिलाफ शिकायत मामले में जांच के आदेश। जांच समिति गठित, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश।
🔎 अब जांच रिपोर्ट पर टिकीं सबकी निगाहें...
आगे क्या होगी कार्रवाई?
📰 BNN News Panna MP
खबर वही, जो असर करे।

09/09/2026

पन्ना में गौवंश से भरे ट्रक को बजरंग सेना ने रोका! 🐄🚛
नगर अध्यक्ष ऋतिक चतुर्वेदी और टीम ने ट्रक रोककर किया निरीक्षण। ड्राइवर ने कलेक्टर के आदेश से परिवहन की बात कही, जिसके बाद ट्रक को जाने दिया गया।
अब सवाल—क्या वाकई कलेक्टर के आदेश से जा रहा था गौवंश? प्रशासन कब करेगा स्थिति स्पष्ट?
🎤 BNN | पन्ना

08/09/2026

तीन दिन, तीन टीमें… फिर भी नहीं हिली बजरंगबली की प्रतिमा! MP News

Address

Sagar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baaj ki Najar panna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share