25/01/2026
हरिद्वार/उत्तराखंड
झबरेडा में खूनी खेल: बाप बेटे पर फावड़े से जानलेवा हमला, वीडियो वायरल....
रुड़की से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा शेख गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा दीं। बेखौफ हमलावरों ने एक पिता और उसके बेटे पर लाठी-डंडों और फावड़े से ऐसा हमला किया कि देखने वालों की रूह कांप गई।
जानकारी के मुताबिक मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। वायरल हो रहे लाइव वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंगों ने जावेद उर्फ भोला और उनके बेटे जुनैद को घेरकर उन पर एक के बाद एक कई वार किए। हमला इतना भीषण था कि दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल पिता-पुत्र को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है और जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे ,,,
शेखर चंद सुयाल s p देहात हरिद्वार