07/02/2026
25 साल की विरासत को धांधली से ध्वस्त करने की कोशिश कोर्ट के आदेश पर नाकाम
मण्डी समिति के सदस्यों ने सुलेमान फारुकी के समर्थन मे दिया था कोर्ट के समक्ष एफिडेविट
⭕ सुलेमान फारुकी के छटी बार फ्रूट मण्डी प्रधान बनने पर सभी आढ़तियों व देवबंद वासियों ने दी मुबारकबाद
⭕ सेठ सुलेमान फारुकी ने कहा कि फ़र्जी तरीके से प्रधान बनने वालों ने चंद दिनों मे चालू कर दिया था चंदे का धंधा, मंडी समिति को किया बदनाम
देवबंद मंडी समिति के 25 सालों से लगातार प्रधान चले आ रहे सेठ सुलेमान फारुकी आगे भी 5 सालों के लिए फ्रूट मंडी समिति के प्रधान बनने पर समर्थकों मे खुशी की लहर दोड़ गई है
सुलेमान फारुकी ने अपने पक्ष मे एफिडेविट देने वाले सभी समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों तथा अपने समर्थकों सहित सभी देवबंद नगर वासियों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति आगे भी मंडी को विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा