Saharanpur news update

Saharanpur news update राष्ट्रहित सर्वोपरि,
सचाई के साथ
बेबाक, बेखौफ

गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स मे सहारनपुर की शीतल को नेशनल में जीता कांस्य पदक...सहारनपुर । गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स मे...
07/11/2023

गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स मे सहारनपुर की शीतल को नेशनल में जीता कांस्य पदक...
सहारनपुर । गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स में जूडो में सहारनपुर की शीतल चौहान को कांस्य पदक मिला है शीतल चौहान की उपलब्धि पर खेल प्रेमियों मे खुशी की लहर है । सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने बताया की नेशनल गेम्स की जूडो स्पर्धा सहारनपुर की शीतल चौहान ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए किग्राम में कांस्य पदक जीता है । दीपक गुप्ता उक्त खेलो में निर्णायक के रूप में आमंत्रित किये गए हैं । सहारनपुर जूडो संघ संरक्षक ऐ. सी. गुप्ता -अध्यक्ष डॉ एस. के. शर्मा - उपाध्यक्ष पंकज बंसल - संयोजक संजय गुप्ता - संयुक्त सचिव पंकज मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, धीरज जैन, दलीप वर्मा, विवेक गर्ग, सुषमा सिंह, प्रदीप कुमार, अनिल अग्रवाल, विधि जैन, आयुषी, रिदम, अर्णव, कमलकांत ने बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की है।

एशियन गेम में सहारनपुर के कार्तिक कुमार ने 10 किलोमीटर पैदल चाल सिल्वर मैडल प्राप्त कर देश व  सहारनपुर का नाम रोशन किया ...
30/09/2023

एशियन गेम में सहारनपुर के कार्तिक कुमार ने 10 किलोमीटर पैदल चाल सिल्वर मैडल प्राप्त कर देश व सहारनपुर का नाम रोशन किया है।

30/09/2023

*सहारनपुर-*

*जिलाधिकारी ने सहारनपुर में बन रहे एयरपोर्ट की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण कर सभी संबंधित विभागों को दिशा निर्देश दिए...*

27/09/2023

मंदिर की पार्किंग में खड़े वाहनों से चोरी
सहारनपुर। भूतेश्वर महादेव मंदिर की पार्किंग से एक चोर चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया है। पिछले काफी समय यहाँ चोरी की घटना हो रही है।
शेयर कर चोर को पकड़ने में मदद करे

12/08/2023

सीओ आफिस में तैनात सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते सहारनपुर से रंगे हाथों गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार
सहारनपुर नकुड़ सीओ दफ्तर में तैनात दारोग़ा हरपाल विश्नोई को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जानकारी मिल रही है कि दारोग़ा हरपाल को पुलिस लाइन सहारनपुर के बाहर से रिश्वत के साथ किया गया है गिरफ्तार, विजिलेंस को इस मामले की पहले ही जानकारी दे दी गई थी, सूत्रों के मुताबिक आरोपी दारोग़ा हरपाल विश्नोई को गिरफ्तार कर थाना सदर बाजार ले जाया गया है, मिली जानकारी के अनुसार एसएसटी एक्ट के मामलें में रिश्वत लेंने पर हुई कार्यवाही

01/08/2023

एक मार पीट का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहाँ पर कुछ युवक एक लड़के के साथ मारपीट करते हुए नज़र आ रहे है सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पर ये वीडियो सहारनपुर के तोता चौक का बताया जा रहा है
UP Police
Upcop Saharanpurpol

22/07/2023

कुतुबशेर की वायरल वीडियो को लेकर क्या बोले एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक




22/07/2023

कुतुबशेर की वायरल वीडियो का क्या था पूरा मामला सुनिये पीड़ित की जुबानी




21/07/2023

एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
ये मामला सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र का है जहां एक बुजुर्ग को दरोगा ने थप्पड़ मारते हुए धक्का दे दिया वीडियो में दरोगा की करतूत साफ तौर पर नजर आ रही है शमशाद अली विरोध करते हैं तो दरोगा उस पर उनसे अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का भी दे देते फुटेज में साफ तौर पर नजर आ रहा है महिला दरोगा के साथ मिलकर दुकान पर अपना ताला लगाने का प्रयास कर रही




क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन को सहयोग करें-नरेंद्र कुमार शर्मारिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिकरामपुर ...
20/07/2023

क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन को सहयोग करें-नरेंद्र कुमार शर्मा
रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर अखाड़ों में नई परम्परा न जोड़ें और शांति सौहार्द के साथ अपना कार्यक्रम करें। कोतवाली परिसर में मोहर्रम को लेकर पुलिस ने अखाड़ा यूनियन के सरपंच व खलीफाओं के साथ एक बैठक आयोजित की।बैठक में इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि त्यौहार किसी भी धर्म का हो सभी को सर्वधर्म सद्भाव प्रेम के साथ मनाएं।उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें, और जरूरी दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए मोहर्रम मनाएं।मोहर्रम के जुलूस में कोई नई परंपरा नहीं लाएं।इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन को सहयोग करें।किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।और असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ताकि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।अखाड़ा यूनियन के सरपंच आफ़ताब लाला ने कहा कि रामपुर मनिहारान शांति और सौहार्द की नगरी है।यहां सभी धर्म समुदाय के लोग भाईचारे के साथ एक दूसरे के त्यौहार मनाते रहे हैं। उन्होंने सभी अखाड़ों व मुस्लिम समाज की ओर से पुलिस प्रशासन को हर तरह के सहयोग का भरोसा दिलाया।इस दौरान जमील फोरमैन, आबिद हसन,अनवर अली,शफ़ीक़ अंसारी,असगर,मेहताब,शहवार रजा,सलीम ख्वाज़ा,जीशान मलिक,वसीम कुरेशी आदि मौजूद रहे।


जल जीवन मिशन के तहत जल की महत्वत्ता बताकर किया किट वितरणरिपोर्ट-एसडी गौतमनागल-भारत सरकार की महत्वपूर्ण जल जीवन मिशन योजन...
20/07/2023

जल जीवन मिशन के तहत जल की महत्वत्ता बताकर किया किट वितरण
रिपोर्ट-एसडी गौतम
नागल-भारत सरकार की महत्वपूर्ण जल जीवन मिशन योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तत्वाधान में मेरापथ एजुकेशन लिमेटेड नोएडा द्वारा नागल विकास खण्ड में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। नागल में शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ कार्यवाहक बीडीओ रूपचंद मौर्य द्वारा मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। विकास खंड नागल में ट्रेनर अनिकेत कुमार व रश्मि टांक द्वारा शिविर में दूषित पानी से होने वाले पीलिया, कैंसर, दस्त, बुखार रोग व कुपोषण के बचाव की जानकारी प्रदान कर जल की महत्वता पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर प्रशिक्षार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान कर किट वितरित की गई। इस दौरान एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार, टीम लीडर विवेक मेहरा, साहिल खान, बंटी चोपड़ा, बिरमपाल प्रधान, फैसल प्रधान, मुशर्रफ प्रधान, पिल्लू प्रधान, रजनीश प्रधान, शिवम प्रधान, रविकांत, विजयपाल, सुरेंद्र, मांगेराम, कश्मीरा समेत आदि मौजूद रहे।


व्यापारियों से की अपील वृक्षारोपण अभियान में बढ-चढ कर लें हिस्सासहारनपुर-जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कल...
20/07/2023

व्यापारियों से की अपील वृक्षारोपण अभियान में बढ-चढ कर लें हिस्सा
सहारनपुर-जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक की गयी।इस अवसर पर उन्होने व्यापार बंधुओं द्वारा उठायी जाने वाली समस्याओं से अवगत होने के बाद उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में व्यापारियों द्वारा मुख्यतः उठाए गये मुद्दों में नगर निगम, यातायात विभाग, विद्युत विभाग, परिवहन, पुलिस विभाग, जिला पंचायत तथा जिला प्रशासन से संबंधित थे।जिलाधिकारी ने सडकों के किनारे हुए अवैध कब्जे वाले स्थलों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए।घंटाघर-देहरादून रोड के निकट चल रहे सीवर कार्य को 15 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए। गोपाल नगर तक बने लिंक रोड को सपना टॉकिज तक बनाने के लिए जिलाधिकारी ने नगर निगम, सिंचाई विभाग एवं व्यापार मण्डल के दो प्रतिनिधियों की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। रायवाला के प्रताप नगर में बने अजमेढ पार्क में सौन्द्रयीकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। डॉ0 दिनेश चन्द्र ने सभी व्यापारियों से 22 जुलाई को शुरू हो रहे वृक्षारोपण अभियान में बढ-चढकर हिस्सा लें एवं कटहल, आंवला, नींबू, सहजन आदि के पौधे लगाने के साथ ही अन्य को भी प्रेरित करने की अपील की। सिटी मजिस्ट्रेट को मण्डी समिति का निरीक्षण कर वहां पर शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई एवं शौचालयों की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।नगर निगम को जनमंच सभागार में मंच पर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को होने वाली गर्मी की समस्या से निजात दिलाने के लिए उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।इस अवसर पर एसपी सिटी श्री अभिमन्यु मांगलिक, एसपी ट्रेफिक श्री सिद्धार्थ वर्मा, संयुक्त आयुक्त राज्यकर श्री राम मूरत, उपायुक्त राज्यकर श्री ए0पी0सिंह, श्री जसवंत सिंह बतरा, श्री मुकुन्द मनोहर गोयल, श्री पवन गायेल, श्री अजय शर्मा, श्री विवेक मनोचा, श्री आलोक अग्रवाल, सहित अन्य व्यापारी बंधु तथा संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Address

Saharanpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saharanpur news update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category