08/11/2023
ग्लेन मैक्सवेल ने कहा, मेरे दोनों पैर में क्रैम्प हो गया था। मैं ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था। इस बीच जब आराम पाने के लिए जमीन पर लेट गया, तब मेरी पीठ अकड़ गई। मेरी टीम के फिजियो ने मुझसे कहा कि वापस चले जाओ। इस हाल में नहीं खेल पाओगे। पर मुझे ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच फिनिश करना था। इसके बगैर मैं वापस नहीं जाने वाला था।
ग्लेन मैक्सवेल ने बगैर फीट मूवमेंट के लगातार बड़े शॉट खेले। उन्होंने 92 पर 7 विकेट खोकर 292 चेज कर रही टीम को मंजिल तक पहुंचा दिया। 128 गेंद पर 21 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 201* की ग्लेन मैक्सवेल की ऐतिहासिक पारी हमेशा याद रहेगी। कोई भी क्रिकेट प्रेमी मरते दम तक इसे भूल नहीं पाएगा।The Gallery के साथ दर्द से तड़प कर भी टीम को मंजिल तक पहुंचाने वाले ग्लेन मैक्सवेल को सलाम करें। ❤️