17/05/2026
पिता और पुत्र के एक साथ उठीं अर्थी पुरे गांव शोक में
सोनवर्षा राज सहरसा
क्षेत्र के कोपा गांव में शुक्रवार की सुबह उस वक्त कोहराम मच गया जब गुरुवार की शाम एन एच 107 पर मैना गांव में ट्रक कि ठोकर से मोटरसाइकिल सवार पिता व पुत्र का पोस्टमार्टम के बाद जब शव पहुंचा।शव पहुचंते ही ग्रामीणों की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए जुटने लगा।वहीं परिजनों के चित्कार मारकर रोने बिलखने से हर आने जाने वाले लोगों की आंखें नम हो जाता था।मृतक सागर केशरी कि पत्नी संगीता देवी व पुत्र श्रवण केशरी कि नई नवेली दुल्हन मुस्कान कुमारी रोते बिलखते बार बार बेहोश हो जाती थी।कि आब कोना रहबै हो भगवान, हमर बुढापा के सहारा व सुहाग छीन ललहो हो भगवान।वहीं बीस दिन पहले श्रवण के साथ ब्याह कर आई मुस्कान बार बार यही कहती थी कि दुनिया देखैय से पहले सुहाग छीन ललहो हो भगवान।हाथ में लगे मेहंदी का रंग फीका भी नहीं पडा था कि उससे पहले उसका मांग उजड गया।उसे ये चिंता खाए जा रही थी कि इतनी बड़ी जिंदगी अकेले कैसे कटेगा।जबकि गांव की अन्य महिला उसे शांत करने में जुटी हुई थी।जबकि पिता व भाई कि एक साथ हुई सडक दुर्घटना में हुई मौत के बाद पूरे परिवार का भरणपोषण कि चिंता छोटे भाई को सता रहा था।जबकि ग्रामीण उसे दिलासा दिलाने में लगे हुए थे।मालूम हो कि गुरुवार की शाम मृतक सागर केशरी अपने बडे पुत्र श्रवण के साथ अपने मोटरसाइकिल से अपने छोटे भाई की इलाजरत पत्नी को पटना रेफर कराकर वापस घर कोपा लौट रहा था कि अचानक एन एच 107 पर मैना गांव में एक ट्रक कि ठोकर से पिता व पुत्र की मौत हो गई थी।😭😭