Chandra Times

Call Directions Website Contact the business

Chandra Times Chandra Times : Weekly News Updates

14/10/2026

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने, पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थलों पर सतर्कता बरतने तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था संधारित रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सहरसा पुलिस द्वारा पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु लगातार निगरानी की जा रही है...

सहरसा पुलिस — सदैव आपके साथ!पुलिस अधीक्षक, सहरसा के निर्देशानुसार रात्रि में वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा   के दौरान  ...
14/10/2026

सहरसा पुलिस — सदैव आपके साथ!

पुलिस अधीक्षक, सहरसा के निर्देशानुसार रात्रि में वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा के दौरान का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति एवं सतर्कता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

सहरसा। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बुधवार को सहरसा मंडल कारा का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम के साथ एसपी विक्रम सिहाग समेत...
14/10/2026

सहरसा। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बुधवार को सहरसा मंडल कारा का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम के साथ एसपी विक्रम सिहाग समेत जिले के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कारा की आंतरिक व्यवस्था, महिला बैरक, बंदियों की शिक्षा के लिए संचालित पाठशाला, सुरक्षा इंतजाम और उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। मंडल कारा में वर्तमान में 990 बंदी हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, स...
14/10/2026

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने, पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थलों पर सतर्कता बरतने तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था संधारित रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सहरसा पुलिस द्वारा पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु लगातार निगरानी की जा रही है...

14/10/2026

सहरसा में भव्य महिला कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ, नगर निगम की पहल पर जुटे खेल प्रेमी

आज दिनांक 14.10.2026 को पुलिस अधीक्षक, सहरसा के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-प्रथम) द्वारा कोर्ट नायब, माननीय...
14/10/2026

आज दिनांक 14.10.2026 को पुलिस अधीक्षक, सहरसा के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-प्रथम) द्वारा कोर्ट नायब, माननीय न्यायालय से संबंधित कार्यों के लिए प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ बैठक आहूत की गई।

बैठक के दौरान पुलिस से संबंधित न्यायालयीन कार्यों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने यथा वारंट, इश्तहार, कुर्की का ससमय निष्पादन , आवश्यक अभिलेखों एवं कागजातों को समय पर उपलब्ध कराने तथा लोक अभियोजक (Public Prosecutor) को न्यायालयीन कार्यों में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी संबंधित कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता एवं जवाबदेही के साथ करने हेतु ब्रीफ किया गया...

थानों का औचक निरीक्षण एवं रात्रिकालीन गश्ती की समीक्षापुलिस अधीक्षक, सहरसा द्वारा देर रात्रि में सोनवर्षा राज, सौरबाजार ...
14/10/2026

थानों का औचक निरीक्षण एवं रात्रिकालीन गश्ती की समीक्षा

पुलिस अधीक्षक, सहरसा द्वारा देर रात्रि में सोनवर्षा राज, सौरबाजार एवं सदर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में रात्रि ओडी पदाधिकारी, थाना आगंतुक पंजी एवं पेट्रोलिंग वाहनों की गतिशीलता की जानकारी ली गई। संबंधित पदाधिकारियों को रात्रिकालीन गश्ती में सजगता बरतने तथा पुलिस सेवाओं में और अधिक तत्परता लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए...

सहरसा में छिनतई और हत्या के प्रयास मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध बालक निरुद्धLink :
14/10/2026

सहरसा में छिनतई और हत्या के प्रयास मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध
Link :

Chandra Times | Crime News सहरसा, बिहार | 13 अक्टूबर 2026 सहरसा क्राइम न्यूज़ सहरसा में छिनतई और हत्या क...

14/10/2026

सहरसा में 3 दुकानों पर छापेमारी , एक्सपायरी पनीर-ब्रेड और 40 किलो संदिग्ध दूध बरामद

सहरसा के संतनगर गंगजला वार्ड नंबर 18 निवासी 30 वर्षीय फल विक्रेता संतोष साह की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान ब्...
13/10/2026

सहरसा के संतनगर गंगजला वार्ड नंबर 18 निवासी 30 वर्षीय फल विक्रेता संतोष साह की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान ब्रह्मदेव साह के पुत्र संतोष साह के रूप में हुई है। वह दिव्यांग था और सुनने व बोलने में असमर्थ था।
संतोष साह कचहरी ढाला के पास फल की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लिए संतोष की मौत से बड़ा संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद इलाके में भी शोक का माहौल है।

Address

Kailashpuri
Saharsa
852201

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chandra Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Chandra Times:

Shortcuts

Share