The Fact Checker

The Fact Checker Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Fact Checker, Media/News Company, KUSHWAHA TOLA BARHARWA, Sahibganj.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 9वां बजट आपको कैसा लगा?    Sitharaman
01/02/2026

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 9वां बजट आपको कैसा लगा?

Sitharaman

👉 नगर का भविष्य आपके एक वोट से तय होता है📢 ये चुनाव है, मौका है जवाब देने का।✊ जो जनता को ठगता है, उसे जनता सबक सिखाती ह...
29/01/2026

👉 नगर का भविष्य आपके एक वोट से तय होता है
📢 ये चुनाव है, मौका है जवाब देने का।
✊ जो जनता को ठगता है, उसे जनता सबक सिखाती है। अपनी राय कॉमेंट बॉक्स में जरूर दे।
#नगरचुनाव #झूठेवादे #ईमानदार_नेतृत्व #वोट_हमारा_हक

28/01/2026

राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड ने नगरपालिका आम चुनाव 2026 के आधिकारिक कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। आपके शहर की सरकार चुनने का समय आ गया है। आज के इस विशेष बुलेटिन में हम आपको बताएंगे नामांकन से लेकर नतीजों तक की पूरी जानकारी।
चलिए विस्तार से जानते हैं कि चुनाव की प्रक्रिया कब और कैसे शुरू होगी।
28 जनवरी 2026 (बुधवार): यह वह दिन है जब जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। यानी कल सुबह 11 बजे से चुनावी हलचल धरातल पर दिखने लगेगी।
जनवरी से 4 फरवरी: उम्मीदवारों के पास नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए करीब एक हफ्ते का समय होगा। ध्यान रहे, समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही है।
5 फरवरी (गुरुवार): इस दिन भरे गए नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच (Scrutiny) की जाएगी।
6 फरवरी (शुक्रवार): यदि कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहता है, तो उसके पास यह आखिरी मौका होगा।
7 फरवरी (शनिवार): उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी और उन्हें चुनाव चिन्ह यानी 'सिंबल' आवंटित किए जाएंगे
चुनाव चिन्ह मिलने के बाद असली दंगल शुरू होगा। प्रचार-प्रसार के बाद बारी आएगी वोटिंग की।
मतदान की तारीख: जैसा कि आयोग ने स्पष्ट किया है, मतदान की पूरी तैयारी कर ली गई है।
23 फरवरी (सोमवार): अगर कहीं किसी तकनीकी कारण से मतदान बाधित होता है, तो पुनर्मतदान (Re-polling) के लिए सोमवार का दिन तय किया गया है।
: 27 फरवरी (शुक्रवार): यह सबसे बड़ा दिन है! रिजल्ट डे। सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी और दोपहर होते-होते यह साफ हो जाएगा कि आपके शहर की चाबी किसके हाथ में जाने वाली है।
दोस्तों, नगर निकाय चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। यह सीधे आपके जीवन से जुड़ा फैसला है।
आपकी गली की नाली कैसी होगी, मोहल्ले की लाइट जलेगी या नहीं, पीने का साफ पानी मिलेगा या नहीं और आपके शहर की सफाई व्यवस्था कैसी होगी—यह सब आपके एक वोट पर निर्भर करता है।
नगरपालिका चुनाव विकास की पहली सीढ़ी है। इसलिए उम्मीदवारों के वादों को परखें, उनके पिछले कामों को देखें और तब जाकर अपना कीमती वोट दें।: तो तैयार हो जाइए, झारखंड के विकास में अपनी भागीदारी निभाने के लिए। याद रखिए, 27 फरवरी को तय होगा आपके शहर का भविष्य।
हमारी आप सभी से अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। सही उम्मीदवार चुनें और मतदान जरूर करें। झारखंड चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए #पाकुड़

27/01/2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: झारखंड में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजा! 🚨
झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने बहुप्रतीक्षित नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पूरे राज्य के साथ-साथ हमारे संथाल परगना में भी राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
📍 मतदान की तारीख: 23 फरवरी 2026 (सोमवार)
📋 अधिसूचना जारी: नामांकन से लेकर परिणामों तक का शेड्यूल हुआ फाइनल।
अब समय है अपने शहर और नगर पंचायत की सरकार चुनने का! क्या आप तैयार हैं?
#पाकुड़

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: झारखंड में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजा! 🚨झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने बहुप्रतीक्षित नगर निकाय चुनाव...
27/01/2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: झारखंड में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजा! 🚨
झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने बहुप्रतीक्षित नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पूरे राज्य के साथ-साथ हमारे संथाल परगना में भी राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
📍 मतदान की तारीख: 23 फरवरी 2026 (सोमवार)
📋 अधिसूचना जारी: नामांकन से लेकर परिणामों तक का शेड्यूल हुआ फाइनल।
अब समय है अपने शहर और नगर पंचायत की सरकार चुनने का! क्या आप तैयार हैं?
#पाकुड़

27/01/2026

पाकुड़: शहर के व्यस्ततम इलाके गांधी चौक पर आज एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने स्कूटी सवार एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। युवक की मौत से गुस्साए स्थानीय लोगों और परिजनों ने गांधी चौक पर जमकर हंगामा किया और कई मांगों को लेकर सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया।
सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही पाकुड़ नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आश्वासन दिया कि इस मामले में उचित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, इस घटना के बाद से पूरे शहर में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
#पाकुड़ #गांधी_चौक #सड़क_हादसा #स्कूल_बस #युवक_की_मौत ाना

25/01/2026

"देश की आन, बान और शान का पर्व है गणतंत्र दिवस। आप सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की ढेरों बधाई! 🇮🇳"

25/01/2026

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पाकुड़ के उपायुक्त मनीष कुमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने आज सम्मानित किया। मालूम हो कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने पाकुड़ जिले का चयन बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवार्ड 2025 के लिए किया था। इस पुरस्कार के लिए पूरे झारखंड में सिर्फ पाकुड़ का ही चयन किया गया था। राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग ने इस पुरस्कार के लिए पाकुड़ जिले को निर्वाचन प्रक्रियाओं में उत्कृष्टता, नवाचार और समर्पित प्रयास को मान्यता दी है।

22/01/2026

देवघर: नवाडीह में टला बड़ा रेल हादसा, खुला था फाटक और आ गई ट्रेन; चालक की सूझबूझ से बची जान
देवघर: देवघर के नवाडीह रेलवे फाटक पर आज रेलवे की बड़ी लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहाँ रेलवे फाटक खुला होने के कारण पटरी पार कर रहे वाहन अचानक आई ट्रेन की चपेट में आ गए। हालाँकि, ट्रेन चालक की तत्परता से जान-माल का भारी नुकसान होने से बच गया।

22/01/2026

"नमस्कार, आप देख रहे हैं The Fact Checker।
बरहरवा नगर पंचायत बने पूरे 8 साल बीत चुके हैं। 8 साल का समय किसी भी शहर की तस्वीर बदलने के लिए काफी होता है। लेकिन क्या बरहरवा की तस्वीर बदली? या समस्याएं आज भी वहीं खड़ी हैं जहाँ 8 साल पहले थीं? आज हम करेंगे बरहरवा नगर पंचायत का 'फैक्ट चेक' और आपको दिखाएंगे वो कड़वा सच जो प्रशासन की नींद उड़ा देगा।"सबसे पहले बात करते हैं स्वच्छता की। बरहरवा नगर पंचायत बनने के बाद उम्मीद थी कि शहर साफ होगा, लेकिन हकीकत यह है कि आज तक कूड़ा डंपिंग (Waste Dumping) की कोई उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है।
नगर पंचायत आज भी हाई स्कूल मोड़ से आगे, रोड के किनारे खुले में कूड़ा फेंक रही है। यह वो रास्ता है जहाँ से रोज़ाना हज़ारों लोग गुजरते हैं। यहाँ से उठने वाली भीषण दुर्गंध ने राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है।""मुसीबत यहीं खत्म नहीं होती। जब इस कूड़े के ढेर में आग लगाई जाती है, तो जहरीला धुआं पूरे रोड को घेर लेता है। आने-जाने वालों को न सिर्फ सांस लेने में दिक्कत होती है, बल्कि विज़िबिलिटी कम होने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। क्या नगर पंचायत को यह धुआं दिखाई नहीं देता?""अब बात करते हैं सुरक्षा और संसाधनों की। आपको जानकर हैरानी होगी कि 8 साल बीत जाने के बाद भी बरहरवा नगर पंचायत के पास अपनी एक फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) तक नहीं है। अगर शहर में कोई बड़ी आगजनी हो जाए, तो भगवान ही मालिक है।
वहींवहीं दूसरी तरफ, कहने को तो विभाग के पास दो-दो फागिंग मशीनें (Fogging Machines) उपलब्ध हैं, लेकिन वे धूल फांक रही हैं। उनका इस्तेमाल न के बराबर है, जबकि मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।"समस्याओं की लिस्ट लंबी है। गर्मियों के दिन आते ही बरहरवा में पेयजल की किल्लत शुरू हो जाती है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते हैं।
शाम होते ही नगर पंचायत के कई हिस्से आज भी अंधेरे में डूब जाते हैं क्योंकि स्ट्रीट लाइट्स का घोर अभाव है। और अगर आप बाजार निकलें, तो बरहरवा का वो मशहूर 'जाम' आपका स्वागत करेगा, जिससे आज तक निजात नहीं मिल पाई है।"कूड़े के ढेर, धुएं का गुबार, पानी की किल्लत और अंधेरी सड़कें... क्या यही है 8 साल का विकास?
सवाल सीधा है—आखिर इन 8 सालों में नगर पंचायत ने किया क्या? फागिंग मशीनें क्यों बंद हैं? डंपिंग यार्ड क्यों नहीं बना? और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था कब होगी?
बरहरवा की जनता जवाब मांग रही है।

21/01/2026

साहिबगंज के बरहरवा (भीमपाड़ा) में लगा ऐतिहासिक धूपची मेला संपन्न हुए 3 दिन हो गए हैं, लेकिन इसकी चर्चा अभी भी जारी है। 🧐

21/01/2026

साहिबगंज और पाकुड़ के इतिहास में यह चार दिन याद रखे जाएंगे।
16 जनवरी को झामुमो नेता पंकज मिश्रा ने जब लोडिंग बंद का ऐलान किया था, तो कई लोगों को लगा था कि यह सिर्फ़ एक चेतावनी है। लेकिन आज चार दिन बीत चुके हैं, और पूरा पत्थर व्यवसाय ठप है।" ✅

Address

KUSHWAHA TOLA BARHARWA
Sahibganj
816101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Fact Checker posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Fact Checker:

Share