News of Jharkhand

News of Jharkhand सत्यता के साथ

झारखंड में कल दिखेगी सियासी सुनामीचंपई सोरेन ने झारखंड सरकार में मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने...
29/08/2024

झारखंड में कल दिखेगी सियासी सुनामी

चंपई सोरेन ने झारखंड सरकार में मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने झामुमो से भी अब रिश्ता तोड़ लिया है। इस बीच सीएम हेमंत सोरेन ने भी उनका काट खोज लिया है। वह उनकी जगह पर झामुमो के एक कद्दावर विधायक को बैठने की तैयारी में है। इससे झारखंड की सियासी सरगर्मी तेज हो सकती है।

रांची। झारखंड में सियासी सरगर्मी तेज है। पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने झामुमो से अब रिश्ते तोड़ लिए हैं। उन्होंने मंत्रिमंडल से भी इस्तीफा दे दिया है। चंपई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल होंगे। इस बीच, हेमंत सोरेन की मंत्रिमंडल उनकी जगह अब कौन लेगा? इसका भी जवाब मिल गया है।

दरअसल, घाटशिला विधायक रामदास सोरेन हेमंत मंत्रिमंडल के 12वें मंत्री होंगे। उन्हें शुक्रवार को ही शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रिमंडल निगरानी एवं समन्वय विभाग ने इस खबर की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार, चंपई सोरेन को जो विभाग मिले हुए थे, वह सभी रामदास सोरेन को मिलेंगे।

चंपई सोरेन ने सीधे राज्यपाल को भेजा इस्तीफा
चंपई सोरेन ने पार्टी छोड़ने के बाद कैबिनेट से अपना इस्तीफा सीधे राज्यपाल को भेज दिया है। तीन पंक्तियों के अपने इस्तीफे में उन्होंने मंत्री पद त्यागने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि मंत्रिमंडल के सहयोगी के तौर पर काम करने का अवसर देने के लिए सदा आभारी रहूंगा।

बता दें कि इस्तीफा के साथ चंपई ने झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन को भी एक भावुक पत्र भेजा था। चंपई ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए लिखा कि मैं चम्पाई सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा की वर्तमान कार्यशैली एवं नीतियों से विक्षुब्ध होकर, पार्टी छोड़ने को विवश हूं।

उन्होंने आगे लिखा कि अत्यंत ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आपके मार्गदर्शन में जिस पार्टी का सपना हम जैसे कार्यकर्ताओं ने देखा था, एवं जिसके लिए हम लोगों ने जंगलों, पहाड़ों एवं गांवों की खाक छानी थी, आज पार्टी अपनी उस दिशा से भटक चुकी है।

झामुमो मेरे लिए एक परिवार जैसा रहा- चंपई
चंपई ने लिखा कि झामुमो मेरे लिए एक परिवार जैसा रहा एवं मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे इसे छोड़ना पड़ेगा। लेकिन पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम की वजह से, मुझे बहुत ही पीड़ा के साथ यह कठिन निर्णय लेना पड़ा रहा है।

पूर्व सीएम ने भावुक होकर लिखा कि आपके वर्तमान स्वास्थ्य की वजह से, आप सक्रिय राजनीति से दूर हैं, तथा आपके अलावा पार्टी में ऐसा कोई फोरम नहीं है, जहां हम अपनी मन की पीड़ा को बता सकें। इस वजह से, मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।

आपके मार्गदर्शन में, झारखण्ड आंदोलन के दौरान तथा उसके बाद भी, मुझे जीवन में बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ है। आप सदैव मेरे मार्गदर्शक बने रहेंगे। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार करने की कृपा करें।

10/06/2022

झारखण्ड गिरिडीह की है माता दो बेटों ने घर से निकाल दिया

खनन सचिव पूजा सिंघल के सरकार आवास पर छापाअवैध खनन के मामले में ईडी की टीम बड़ी कार्रवाई।RANCHI : अवैध खनन के मामले में ई...
06/05/2022

खनन सचिव पूजा सिंघल के सरकार आवास पर छापा
अवैध खनन के मामले में ईडी की टीम बड़ी कार्रवाई।

RANCHI : अवैध खनन के मामले में ईडी की टीम बड़ी कार्रवाई कर रही है। झारखंड में कार्यरत आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। झारखंड सहित कई राज्यों में ईडी की टीम छापेमारी कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम झारखंड, बिहार, राजस्थान हरियाणा और एनसीआर के 18 जगहों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। रांची में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के सरकारी आवास और उनके पति के आवास सहित कई जगह पर ईडी की रेड जारी है। व्यवसायी अमित अग्रवाल के भी कई ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। खबर है कि ईडी की टीम दिल्ली से आयी है। हालांकि इस छापेमारी की कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पायी है।

जाने कहां- कहां हो रही छापेमारी

जानकारी के मुताबिक रांची में ईडी की टीम पंचवटी रेसीडेंसी, ब्लॉक नंबर9, चांदनी चौक हरिओम टावर, नई बिल्डिंग, लालपुर, पल्स हॉस्पिटल, बरियातू, आईएस पूजा सिंघल के सरकारी आवास में छापेमारी कर रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो पायी है। वहीं ईडी रेड को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट भी किया है।

अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर इंक को खरीद लिया...
26/04/2022

अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर इंक को खरीद लिया है

महेंद्र सिंह धोनी झारखंड में सबसे अधिक टैक्स जमा करते हैं। बिजली की स्थिति से परेशान होकर उनकी पत्नी साक्षी ने पूछा है क...
26/04/2022

महेंद्र सिंह धोनी झारखंड में सबसे अधिक टैक्स जमा करते हैं। बिजली की स्थिति से परेशान होकर उनकी पत्नी साक्षी ने पूछा है कि आखिर झारखंड में बिजली की स्थिति ऐसी क्यों है?

झारखंड राज्य में बिजली संकट की समस्या पर सवाल उठाते हुए साक्षी सिंह ने ट्वीट कर कहा कि झारखंड के टैक्सपेयर के रूप में ये जानना चाहती हूं कि झारखंड में इतने साल बाद भी बिजली संकट क्यों है?

 #दुमका। दर्दनाक हादसा- ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, ट्रक की पहिए में फंसी बाइक,दुमका। जामा थाना क्षेत्...
24/04/2022

#दुमका। दर्दनाक हादसा- ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, ट्रक की पहिए में फंसी बाइक,

दुमका। जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटोनाथ गांव के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दुधानी केवटपाड़ा निवासी राजेश कुमार और उनके पुत्र आदित्य राज के रूप में हुई है। पिता की मौत घटनास्थल पर ही हो गई तथा पुत्र की मौत फूलो झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचने के बाद हुई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भागने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर जामा थाने के हवाले कर दिया।

धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर लौट रहे थे पिता-पुत्र–
इस भीषण हादसे में बाइक ट्रक की पहिए में फंस गई। ट्रक बाइक को करीब 1 किलोमीटर तक घसीट कर ले गया। राजेश का शव भी बाइक के साथ ट्रक के पहिए में फंसा था, जिससे शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए। मृतक पिता-पुत्र चुटोनाथ से कृष्ण मुरारी सिन्हा के घर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शरीक होकर घर लौट रहे थे। चुटोनाथ फाटक से निकलकर मुख्य सड़क पर आते ही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे की खबर पाकर जामा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

रामगढ़// ओरमांझी- गोला रोड में तीर्थयात्रियों से भरी बस और ट्रक में भिड़ंत।केझिया घाटी में दुर्घटना हुई। दर्जनों तीर्थयात्...
22/04/2022

रामगढ़// ओरमांझी- गोला रोड में तीर्थयात्रियों से भरी बस और ट्रक में भिड़ंत।केझिया घाटी में दुर्घटना हुई। दर्जनों तीर्थयात्री घायल, स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की,अस्पताल भेजा, बस उड़ीसा से देवघर जा रही थी।

धनबाद : निरसा के डुमरीजोड़ में अवैध कोयला खदान धंसने से उसमें 50 से अधिक मजदूरों के फंसे होने की खबर है. सड़क धंसने से अ...
22/04/2022

धनबाद : निरसा के डुमरीजोड़ में अवैध कोयला खदान धंसने से उसमें 50 से अधिक मजदूरों के फंसे होने की खबर है. सड़क धंसने से अवैध माइंस का मुहाना भी बंद हो गया और लोग फंस गये. सड़क करीब 60 फीट लंबाई में धंसी, जो पांच फीट नीचे तक चली गयी है. गुरुवार सुबह 8.30 की घटना.

साभार : प्रभात खबर

28/02/2022

Address

Sahibganj
Sahibganj
816109

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News of Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share