Shashikant Kaushik SNP

Shashikant Kaushik SNP संस्थापक- शशिकान्त इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट

15/07/2026

Analysing RaGa’s statement… 🤔

𝟒𝟎𝟒: 𝐋𝐨𝐠𝐢𝐜 𝐍𝐨𝐭 𝐅𝐨𝐮𝐧𝐝. ❌

15/07/2026

कार्यालय के पास झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले छोटे-छोटे बच्चे जब मुझे देखते हैं, तो दौड़कर मेरे पास आ जाते हैं।
उनका निश्छल प्रेम और मासूम मुस्कान मेरी दिनचर्या को और भी मधुर एवं आनंदमय बना देती है। ❤️

#बच्चों_की_मुस्कान #नन्हे_सितारे

आज अमावस्या के पावन उपलक्ष्य में गाँव जोरासी में आयोजित भव्य भंडारे में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला। इस पवित्र अवसर पर...
14/07/2026

आज अमावस्या के पावन उपलक्ष्य में गाँव जोरासी में आयोजित भव्य भंडारे में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला। इस पवित्र अवसर पर प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया और गाँव के सम्मानीय बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया।

गाँव वासियों के इस अपार प्रेम और अपनेपन के लिए मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

#अमावस्या #गाँव_जोरासी #सनातनी_परंपरा

सिर्फ शब्द नहीं, हमारी नीतियां बोलती हैं! धरातल पर किया गया सच्चा प्रयास और जनता का अटूट विश्वास ही हमारी असली पूंजी है।...
14/07/2026

सिर्फ शब्द नहीं, हमारी नीतियां बोलती हैं!

धरातल पर किया गया सच्चा प्रयास और जनता का अटूट विश्वास ही हमारी असली पूंजी है।
समाज के हर वर्ग के कल्याण और क्षेत्र की उन्नति के लिए हमारा हर कदम समर्पित है।🙏

#नीति_और_नियत #धरातल_पर_काम #निरंतर_सेवा

आज समालखा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष (चेयरमैन) भाई सचिन मित्तल जी के कार्यालय पर जाने का सुअवसर मिला। इस दौरान वहाँ मनु ...
13/07/2026

आज समालखा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष (चेयरमैन) भाई सचिन मित्तल जी के कार्यालय पर जाने का सुअवसर मिला।
इस दौरान वहाँ मनु छाबड़ा जी एवं अन्य सभी अजीज साथी व प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

कार्यालय पहुँचने पर सभी साथियों ने जिस गर्मजोशी, आदर और आत्मीयता के साथ स्वागत-अभिनंदन किया, उसके लिए मैं आप सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। बैठक के दौरान समालखा क्षेत्र की उन्नति, जन-सरोकार के जरूरी मुद्दों और आपसी सहयोग को लेकर सभी साथियों के साथ बड़ी सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई।

आप सभी भाइयों का यह नि:स्वार्थ स्नेह, साथ और अटूट विश्वास ही समाज सेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की असली ताकत देता है।

13/07/2026

"स्वच्छता से स्वागत अभियान" का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini जी ने पंचकूला में अभियान का शुभारंभ किया।

समालखा में छोटे भाई राकेश सैनी जी के नए प्रतिष्ठान के शुभ शुभारंभ के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित होने और उन्हें अपनी श...
13/07/2026

समालखा में छोटे भाई राकेश सैनी जी के नए प्रतिष्ठान के शुभ शुभारंभ के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित होने और उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करने का सौभाग्य मिला।

एक नए काम की शुरुआत हमेशा मेहनत, संकल्प और प्रगति का प्रतीक होती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका यह नया व्यवसाय दिन-दूनी रात-चौगुनी तरक्की करे और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुए। राकेश भाई को उनके इस नए सफर के लिए ढेर सारा स्नेह और उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं!

#हार्दिक_शुभकामनाएं

भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय Dr. Archana Gupta जी का अपनी जन्मभूमि पर प्रथम आगमन पर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत कि...
12/07/2026

भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय Dr. Archana Gupta जी का अपनी जन्मभूमि पर प्रथम आगमन पर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया! 💐
समालखा की इस प्रतिभावान बेटी का अपनी मातृभूमि पर आना पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व, सम्मान और हर्ष का विषय है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित होकर क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह के साथ इस पल को ऐतिहासिक बनाया, वह हमारे सांगठनिक जुड़ाव और अपार स्नेह को दर्शाता है।

#भाजपा_हरियाणा

BJP Haryana

Address

Sonipat
Samalkha
131001

Telephone

8059599999

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shashikant Kaushik SNP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Shashikant Kaushik SNP:

Shortcuts

Share