05/09/2026
*शिक्षक ज्ञान ही नहीं, जीवन को दिशा भी देता है : डॉ. अमिता देव*
*पाइट में शिक्षक दिवस समारोह मनाया, शिक्षकों को 12 कैटेगरी में दिए गए रिसर्च अवार्ड*
विनोद लाहोट/नायक इंडिया
समालखा,5 सितंबर।
शिक्षक केवल विद्यार्थियों को ज्ञान नहीं देता, बल्कि उन्हें सही निर्णय लेने की समझ और जीवन को दिशा देने वाली बुद्धिमत्ता भी देता है। शिक्षण ऐसा प्रोफेशन है, जो दूसरे सभी प्रोफेशन को आकार देता है। विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। यह संदेश इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन की पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. अमिता देव ने पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (पाइट) में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में दिया।
प्रो. डॉ. अमिता देव ने कहा कि एक शिक्षक की भूमिका केवल किताबों का ज्ञान देने तक सीमित नहीं है। शिक्षक विद्यार्थी को विंग्स ऑफ नॉलेज के साथ विंग्स ऑफ विजडम भी देता है। पाइट के सचिव सुरेश तायल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षक का आशीर्वाद बेहद महत्वपूर्ण होता है। शिक्षक का मार्गदर्शन विद्यार्थी को आगे चलकर एक बेहतर इंसान बनने में भी मदद करता है।
*12 कैटेगरी में दिए रिसर्च अवार्ड*
शोध एवं अकादमिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को 12 अलग-अलग कैटेगरी में रिसर्च अवार्ड प्रदान किए गए। समारोह का उद्देश्य शिक्षकों की उपलब्धियों का सम्मान करने के साथ शोध और नवाचार की संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान बोर्ड सदस्य शुभम तायल, निदेशक डॉ.शक्ति कुमार, रजिस्ट्रार डॉ.अरविंद सिंह, डीन, डॉ.जेएस सैनी, डीन डॉ.बीबी शर्मा, डीन डॉ.देवेंद्र मोहन, आइटी विभाग की अध्यक्ष डॉ.सुमन मान, एप्लाइड साइंस विभाग की अध्यक्ष डॉ.विनय खत्री, पाइट एनसीआर के प्रिंसिपल डॉ.दीपक राज, साइबर सिक्योरिटी विभाग की अध्यक्ष डॉ.शक्ति अरोड़ा, मैकेनिकल विभाग के अध्यक्ष डॉ.सुनील ढुल भी मौजूद रहे। शिक्षकों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। इन गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।