Bihar Media Network

Bihar Media Network Journalist

03/10/2025

दुर्गा पूजा के बाद दुर्गा जी की मूर्ति का विसर्जन करते ग्रामीण

03/10/2025

समस्तीपुर जिला
उजियारपुर प्रखंड, अंगारघाट थाना ,क्षेत्र अंतर्गत हरपुर रेवाड़ी पंचायत में मिडिल स्कूल के प्राणगण में हर साल की भांति इस साल भी विजयदशमी के शुभ अवसर पर रावण का पुतला दहन किया गया है इसमें सभी पदाधिकारी व मेला कमिटी की अहम भूमिका रही बहुत काफी उत्साहित होकर
लाभ उठाते हुए नजर आ रहे हैं काफी हर्षोल्लाह के साथ देखे जा रहे हैं
Bihar media network
Riportar-sushil kumar jha
77610 73784

कुश्ती प्रतियोगिता में समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर ने किया बेहतर प्रदर्शन दिनांक:- 09-01-2025 को ललित नारायण मिथिला विश्व...
09/01/2025

कुश्ती प्रतियोगिता में समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर ने किया बेहतर प्रदर्शन

दिनांक:- 09-01-2025 को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वरनगर, दरभंगा के तत्त्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता-2024-25 के अन्तर्गत दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल का आयोजन समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के प्रधानाचार्य डॉ. मीना प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया । निर्णायक मंडल मे राष्ट्रीय रेफरी संजीव कुमार एवं शारीरिक शिक्षक पुरूषोत्तम पाण्डेय , चयनकर्ताओं में सुनील कुमार, अजीत कुमार एवं रामबृक्ष यादव शामिल थे । इस प्रतियोगिता के महिला-पुरूष के सभी भार वर्ग में प्रथम स्थान समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर , द्वितीय स्थान आर.बी.एस. कॉलेज, अन्दौर एवं तीसरा स्थान आर. बी. कॉलेज ,दलसिंहसराय ने प्राप्त किया । सभी विजेता प्रतिभागियों को पदक एवं प्रशस्ती-पत्र देकर प्रधानाचार्य के द्वारा सम्मानित किया गया । मंच सचालन एवं उदघोषणा क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ. राहुल मनहर ने किया । मौके पर शिक्षकों में डॉ. एस.एम.ए.एस. रजी, डॉ. सत्येन कुमार , प्रो. महेश कुमार चौधरी, डॉ. दयानंद मेहता , डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. रोहित प्रकाश, डॉ. रितेश चौरसिया, डॉ. सफवान सफवी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. खुर्शीद अहमद खान, डॉ. मो.जावेद अनवर, डॉ. कुणाल, डॉ. देवकांत, डॉ. अपराजिता राय , डॉ. दिनेश्वर राय, डॉ. शिवानंद पटेल, डॉ. रणधीर कुमार, डॉ. चाँदनी रानी, डॉ. शालिनी कुमारी भवसिंका, डॉ. रीना कुमारी, डॉ. प्रतिभा कुमारी, डॉ. मीनाक्षी कुमारी, डॉ. श्वेता दुबे, डॉ. प्रिया दुबे , डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. राजा साहु , डॉ. माला यादव , डॉ. जितेन्द्र कुमार, डॉ. विश्वनाथ साह, डॉ. रवि कुमार गुप्ता , डॉ. अशोक कुमार, डॉ. विनोद कुमार, शिक्षकेत्तरकर्मियों में - योगेन्द्र राय, शशिशेखर यादव, मुकेश कुमार सिंह, विकास कुमार , प्रमोद कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।
Riportar-sushil kumar jha
Bihar media network
77610 73784

समस्तीपुर मुख्य खबर दिनांक:- 08-01-2025 ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वरनगर, दरभंगा के तत्त्वावधान में आयोजित ...
09/01/2025

समस्तीपुर मुख्य खबर
दिनांक:- 08-01-2025 ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वरनगर, दरभंगा के तत्त्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता-2024-25 के अन्तर्गत दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में किया गया । प्रतियोगिता के उदघाटन सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मीना प्रसाद एवं नेतृत्व क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ. राहुल मनहर ने किया । उद्घाटन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं कुलगीत के साथ किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. तरूण कुमार, एम.एल.सी , समस्तीपुर उपस्थित थे । मुख्य अतिथि का स्वागत मिथिला परम्परानुसार पाग, चादर और पुष्षगुच्छ देकर प्रधानाचार्य के द्वारा किया गया । उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. प्रसाद ने कहा कि अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता -2024-25 के अंतर्गत कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करने का अवसर मिलना हमारे लिए गौरव की बात है । शिक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों में खेल भावना को विकसित कर उनका चहुँमुखी विकास करना हमारा लक्ष्य है । सभी प्रतिभागियों को हमारी शुभकामनाएँ है । वहीं डॉ. तरूण कुमार ने कहा कि बदलते समय के साथ खेलों का आयोजन होने से खिलाड़ियों के मनोबल मे वृद्धि हो रही है । एक कहावत थी कि पढोगे -लिखोगे बनोगे नवाब , खेलोगे -कुदोगे होगे खराब । किन्तु स्थिति बदल गई है । आज तो कहा जाना चाहिए कि पढ़ोगे- लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कुदोगे बनोगे लाजवाब । इसलिए युवाओं को खेल के प्रति जागरूक बनना होगा और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाना होगा । और उसकी शुरूआात महाविद्यालय स्तर से ही हो सकती है । मंच संचालन डॉ. राहुल मनहर ने किया । मौके पर शिक्षकों में डॉ. एस.एम.ए.एस. रजी, डॉ. सत्येन कुमार , प्रो. महेश कुमार चौधरी, डॉ. दयानंद मेहता , डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. रोहित प्रकाश, डॉ. संजय कुमार, डॉ. कुणाल, डॉ. देवकांत, डॉ. अपराजिता राय , डॉ. चाँदनी रानी, डॉ. शालिनी कुमारी भवसिंका, डॉ. रीना कुमारी, डॉ. प्रतिभा कुमारी, डॉ. मीनाक्षी कुमारी, डॉ. श्वेता दुबे, डॉ. प्रिया दुबे , डॉ. माला यादव , डॉ. जितेन्द्र कुमार, डॉ. विश्वनाथ साह, डॉ. रवि गुप्ता , शिक्षकेत्तरकर्मियों में - योगेन्द्र राय, शशिभूषण प्रसाद यादव, मुकेश कुमार सिंह, विकास कुमार समेत सैकड़ों लोग अपस्थित थे ।
Riportar-sushil kumar jha
Bihar media network
77610 73784

दिल्ली कैंट में एन सी सी का आयोजित होने वाले ऑल इंडिया थल सेना कैंप प्रतियोगिता में बिहार एवम् झारखंड की ओर से लेफ्टिनें...
30/08/2024

दिल्ली कैंट में एन सी सी का आयोजित होने वाले ऑल इंडिया थल सेना कैंप प्रतियोगिता में बिहार एवम् झारखंड की ओर से लेफ्टिनेंट डा राहुल मनहर करेगे अगुवाई।

2 सितंबर से 13 सितंबर तक एन सी सी का ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली कैंट में की जा रही हैं जिसमें भारत के सभी राज्यों से 1547 कैडेट्स शामिल होंगे, इस प्रतियोगिता में बिहार एवम् झारखंड की ओर से एन सी सी पदाधिकारी के रुप में लेफ्टिनेंट डा राहुल मनहर का चयन किया गया है, इस प्रतियोगिता में पांच इवेंट्स शामिल हैं पहला फायरिंग, दूसरा हेल्थ एंड हाइजीन, तीसरा मैप रीडिंग, चौथा बाधा दौड़ और पांचवा जजिंग डिस्टेंस हैं। बिहार एवम् झारखंड की ओर से 91 एन सी सी कैडेट्स इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, यह प्रतियोगिता एन सी सी के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण एवम प्रतिष्ठित मानी जाती हैं, लेफ्टिनेंट डा राहुल मनहर ने सभी कैडेट्स को प्रोत्साहित किए एवम अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए मनोबल और आत्मविश्वास को ऊंचा रखने की सलाह एवम् अच्छा स्थान प्राप्त कर बिहार एवम् झारखंड का नाम रौशन करने की विश्वास दिलाई हैं। समस्तीपुर महाविद्यालय समस्तीपुर के प्रधानाचार्य डॉ मीना प्रसाद एवम् 12 बिहार बटालियन एन सी सी समस्तीपुर के समादेशी पदाधिकारी कर्नल रविन्द्र रावत ने लेफ्टिनेंट डा राहुल मनहर, सुबेदार वेद प्रकाश, हवालदार संदेश गुरुंग , हवालदार रुद्रा पौडिल, हवालदार जगदीश चौहान एवम् समस्त एन सी सी कैडेट्स को इस कैम्प में सफ़लता हासिल कर सम्मान के साथ लौटने के लिए बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किए हैं।
Bihar media network
Riportar-sushil kumar jha
77610 73784

समस्तीपुर जिला-15-08-2024 को देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में स्वतंत्रता दिव...
15/08/2024

समस्तीपुर जिला-
15-08-2024 को देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लासपूर्वक किया गया । प्रधानाचार्य डॉ. मीना प्रसाद के द्वारा राष्ट्र-ध्वज फहराया गया । राष्ट्रगान के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि आज की तारीख के केवल तारीख नहीं बल्कि देश की स्वतंत्रता की भावना का प्रतीक है । देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान करने वाले वीरों को याद करने का दिन है । उनका सम्मान करने दिन है । हमें उन वीरों से प्रेरणा लेकर देश की रक्षा एवं सेवा नि:स्वार्थ भाव से करना चाहिए । हमें एकता, समरसता एवं समर्पण के भावों को अपने हृदय में जागृत कर देश की गौरव का संरक्षण करना चाहिए ।
संबोधन के पश्चात प्रथम प्रयास में नेट/जे.आर.एफ में सफलता प्राप्त करने वाला गणित विषय का छात्र सुमित रंजन एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले ए.सी.सी. कैडेटों को मेडल देकर प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तरकर्मी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे ।
Bihar media network
Riportar-sushil kumar jha
77610 73784

आज दिनांक :- 25-07-2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता ...
25/07/2024

आज दिनांक :- 25-07-2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. मीना प्रसाद एवं नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार चौधरी ने किया । समारोह में प्रधानाचार्य के द्वारा आठ मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता दर्पण ( जून- जुलाई अंक ) प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया । प्रधानाचार्य ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतियोगी युग में समर्पित होकर तैयारी करें । स्वयं को जागरूक बनाएँ रखें । निरन्तर अध्ययन जारी रखें । नियमित व्यायाम और संतुलित आहार लें ताकि आप तन और मन दोनों रूप से स्वस्थ रह सकें । नकारात्मक विचारों से दूर रहें और सकारात्मक विचारों से स्वयं को ऊर्जावान बनाएँ रखें । निश्चय ही सफलता आपकी कदमों में होगी । बिहार राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी , पटना के द्वारा प्रत्येक माह प्रतियोगिता दर्पण प्रदान किया जाता है । इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सत्येन कुमार , डॉ. दयानंद मेहता उपस्थित थे । मेधवियों में हेमा कुमारी , प्रीति कुमारी , निहारिका कुमारी, अमरजीत कुमार ,रौशन कुमार , सौरव कुमार सुमन , ब्रजेश कुमार , राजेश कुमार शामिल हैं । मौके अन्य छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित थे ।
Bihar media network
Riportar-sushil kumar jha
77610 73784

12 बिहार बटालियन, समस्तीपुर के तहत दिल्ली में आयोजित होने वाले थल सैनिक कैंप में बिहार और झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वा...
24/07/2024

12 बिहार बटालियन, समस्तीपुर के तहत दिल्ली में आयोजित होने वाले थल सैनिक कैंप में बिहार और झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले कैडेटों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। थल सैनिक कैंप में राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करना प्रत्येक एनसीसी कैडेट के लिए सम्मान और गौरव की बात है। दस दिनों की अवधि में आयोजित होने वाले इस शिविर में पटना ग्रुप, गया ग्रुप, भागलपुर ग्रुप, मुजफ्फरपुर ग्रुप, रांची ग्रुप और हजारीबाग ग्रुप के लगभग 120 एनसीसी कैडेट भाग लेंगे। इस शिविर का उद्देश्य आर्मी विंग प्रशिक्षण के मुख्य पहलुओं से अवगत कराना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धी भावना पैदा करना है। यह शिविर अनुशासन, नेतृत्व, भाईचारा और राष्ट्रीय एकीकरण की भावना को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। उपरोक्त के अलावा, कैडेटों को शिविर के दौरान सामुदायिक जीवन से अवगत कराया जाता है।
प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को सटीक निशानेबाजी का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, उन्हें कम से कम समय में बाधाओं को पार करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। कैडेट मानचित्र पढ़ने में अपने कौशल को और निखारेंगे और उन्हें फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट में भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इस कैम्प को सफल संचालित करने के लिए कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रविन्द्र रावत, लेफ्टिनेंट डा राहुल मनहर, सूबेदार मेजर कृष्ण बहादुर थापा, सूबेदार वेद प्रकाश, हवालदार जितेंद्र सिंह, एवम् समस्त 12 बिहार के स्टॉफ शामिल होंगे, इस कैम्प को सफल बनाने के लिए समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्रधानाचार्य डा मीना प्रसाद ने 12 बिहार बटालियन के समस्त ऑफीसर, स्टॉफ को शुभकामना प्रदान किए हैं ।
Bihar media network
Riportar-sushil kumar jha
77610 73784

समस्तीपुर जिला-21 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (इंटरनेशनल योगा डे )के अवसर पर 12.बिहार बटालियन एनसीसी, समस्तीपुर ...
21/06/2024

समस्तीपुर जिला-
21 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (इंटरनेशनल योगा डे )के अवसर पर 12.बिहार बटालियन एनसीसी, समस्तीपुर के कमान अधिकारी,कर्नल रविंद्र रावत के दिशा-निर्देश में इस बटालियन के योग शिविर का आयोजन किया गया । सुबेदार मेजर कृष्ण बहादुर थापा,सूबेदार हरिन्द्र, बीएचएम चंद्रा बहादुर राणा, हवलदार संदेश गुरुंग, हवलदार पप्पू कुमार और नायक जसपाल सिंह के नेतृत्व में समस्तीपुर कॉलेज के मैदान एवं अन्य निर्धारित केन्द्रों पर किया गया । जिसमें 1000 एनसीसी कैडेट्स 21पीआई स्टाफ 21 एएनओ/सीटीओ और 121 सिविल स्टाफ सम्मिलित हुए ।
सूबेदार मेजर कृष्ण बहादुर थापा ने जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्होंने सभी कैडेट को अनुलोम-विलोम और कपालभांति आदि क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया और साथ ही योग के महत्व को बताया
Bihar media network
Riportar-sushil kumar jha
77610 73784

समस्तीपुर  जिला-समस्तीपुर लोकसभा से शाम्भवी चौधरी 1,87,251 मत से जीते..... जीत की हार्दिक शुभकामनाएं...... शाम्भवी को 5,...
05/06/2024

समस्तीपुर जिला-
समस्तीपुर लोकसभा से शाम्भवी चौधरी 1,87,251 मत से जीते..... जीत की हार्दिक शुभकामनाएं......
शाम्भवी को 5,79,786 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि कांग्रेस के सन्नी हजारी को 3,92,535 मत प्राप्त हुए हैं।
Bihar media network
Riportar-sushil kumar jha
77610 73784

Address

Samastipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Media Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bihar Media Network:

Share